चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।
चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था
के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।
- अमेठी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन फूंका पुतला मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों के विरोध में सोमवार को अमेठी में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकाला। जो कोतवाली, फल मंडी चौराहा और स्टेशन तिराहा होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट की चोरी बंद करो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर भी विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है। उन्होंने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस और राजीव गांधी पंचायती राज के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें राधेश्याम धोबी, विजय पासी, आशीष शुक्ला, किरन देवी, ममता पांडेय, मोबीन चंदन, अनिल सिंह, शुभम सिंह, सौरभ सिंह, महेश तिवारी, राजीव लोचन तिवारी, अजहरुल हक, अशोक शुक्ला, सर्वेश सिंह, अनुराग सिंह और अभय दत्त सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।2
- रायबरेली के बरगद चौराहे पर स्थित ओला सर्विस सेंटर पर ग्राहकों का भारी गुस्सा फूटा है. कई महीनों से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी होने के कारण दर्जनों नाराज ग्राहकों ने सर्विस सेंटर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वहां के कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए1
- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-1
- *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।1
- अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट । पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।1
- पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।1
- इलाज के दौरान 60 वर्षीय मरीज की मौत परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप मुंशीगंज। थाना क्षेत्र के मडुवापुर निवासी निवासी श्यामपता 60 वर्षीय पति जोखू राम प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उन्हें रात करीब 11 बजे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि घटना के समय उनका शुगर लेवल 571 तक पहुंच गया था। परिजनों का कहना है कि सुबह करीब पांच बजे से श्यामपता की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस दौरान परिजन लगातार चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों से मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे। आरोप है कि उन्हें बार-बार बताया गया कि मरीज की स्थिति सामान्य है और बीपी व शुगर भी ठीक है। बाद में अचानक उनकी मौत की जानकारी दी गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। वह कच्चे मकान में रहते थे और खेती-बाड़ी से परिवार का गुजारा होता था। मृतक के छह बेटियां और दो बेटे हैं। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी की शादी अभी बाकी है। दोनों बेटे दीपक और संदीप बेरोजगार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।4
- *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली। *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।1
- *राष्ट्रहित की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ी भाजपा : रमेश सिंह* *2027 में पांचों सीटों पर कमल खिलाने को बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता : रमेश सिंह* *बूथ का कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत,अभी से मिशन-2027 में जुटने का आह्वान* सुल्तानपुर।भाजपा के काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है।कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने और कमल की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटे। उन्होंने कहा कि 2027 में सुल्तानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक में रमेश सिंह ने कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र को धरातल पर उतारना मिशन-2027 की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।उन्होंने मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए मतदाताओं व लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के संघर्ष, सिद्धांत और त्याग से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का परिचय व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को सुबह 10 बजे लोहरामऊ मंडल के उतरी गांव स्थित बूथ संख्या 383 की समिति के साथ सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम व सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,करुणा शंकर द्विवेदी, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र मौर्य,ओम प्रकाश पाण्डे बजरंगी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, घनश्याम चौहान, शशिकांत पांडे, अयोध्या प्रसाद वर्मा, विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह सहित जिला पदाधिकारी मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1