Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट । पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।
पत्रकार रंजीत कुमार
अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट । पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट । पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।1
- सेवा संकल्प अभियान की धूम, 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम सुल्तानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद सुल्तानपुर के 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 85 सेक्टरों में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक बैठकों का आयोजन कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हेल्दी बेबी प्रतियोगिता रही। जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1567 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक सेक्टर से चयनित 85 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं 85 आशा कार्यकत्रियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में वर्तमान में 2718 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिका, 4799 आशा, 25,593 पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा 1,64,811 पंजीकृत बच्चे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी 85 सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।4
- चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।2
- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-1
- *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।1
- पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।1
- सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए, वोट चोरी का आरोप लगाकर बर्खास्तगी की मांग सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग (ECI) के ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने वोट चोरी और वोट डकैती का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान 'नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद', 'अमित शाह होश में आओ' और 'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो' जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन और फिरोज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- आंगनवाड़ी केंद्र पोषण और संस्कार की पहली पाठशाला सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में बल्दीराय ब्लॉक के पारा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय खनोहां में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भव्य ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 25 वर्षों के उनके समर्पित सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर यह सेवा अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं। विभाग द्वारा आयोजित यह आंगन मिलन कार्यक्रम समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आह्वान किया कि वे कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए घर-घर जाकर माताओं और बच्चों को जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान पुष्टाहार वितरण, अन्नप्राशन, गोदभराई, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, पोषण वाटिका और मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके सुपोषण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, राजधर शुक्ला एवं पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ फूल कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद, सुपरवाइजर अमन तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री नमिता दुबे, स्नेहलता, रामावती विश्वकर्मा, रीता सिंह, प्रतिभा, गुड़िया, मंजू सिंह सहित सैकड़ों मुख्य सेविकाएं, कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1