logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान की धूम, 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम सुल्तानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद सुल्तानपुर के 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 85 सेक्टरों में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक बैठकों का आयोजन कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हेल्दी बेबी प्रतियोगिता रही। जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1567 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक सेक्टर से चयनित 85 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं 85 आशा कार्यकत्रियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में वर्तमान में 2718 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिका, 4799 आशा, 25,593 पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा 1,64,811 पंजीकृत बच्चे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी 85 सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

16 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
84957d41-af0d-4333-9806-2f64cb75381d

सेवा संकल्प अभियान की धूम, 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम सुल्तानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद सुल्तानपुर के 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 85 सेक्टरों में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक बैठकों

6ed41ab1-5cc5-4b8f-94a6-46e869f3d6e0

का आयोजन कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हेल्दी बेबी प्रतियोगिता रही। जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1567 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक सेक्टर

d518df37-70cb-488e-96c7-a4e817051eb3

से चयनित 85 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं 85 आशा कार्यकत्रियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में वर्तमान में 2718 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिका, 4799 आशा, 25,593 पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा 1,64,811 पंजीकृत बच्चे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास

के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी 85 सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट । पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।
    1
    अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट ।
पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।
    user_पत्रकार रंजीत कुमार
    पत्रकार रंजीत कुमार
    Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
    1
    आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।
    1
    *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या*
सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है।
यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है।
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    1
    पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी।  छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई
दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए, वोट चोरी का आरोप लगाकर बर्खास्तगी की मांग सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग (ECI) के ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने वोट चोरी और वोट डकैती का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान 'नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद', 'अमित शाह होश में आओ' और 'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो' जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन और फिरोज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए, वोट चोरी का आरोप लगाकर बर्खास्तगी की मांग
सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग (ECI) के ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने वोट चोरी और वोट डकैती का आरोप लगाया।
कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान 'नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद', 'अमित शाह होश में आओ' और 'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो' जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन और फिरोज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बल्दीराय/सुल्तानपुर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक बल्दीराय/सुल्तानपुर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक तथा बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
    1
    बल्दीराय/सुल्तानपुर                                                     उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी  सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक
बल्दीराय/सुल्तानपुर                                                     उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी  सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी प्रभात सिंह के साथ नायब तहसीलदार अभिभावक तथा बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान की धूम, 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम सुल्तानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद सुल्तानपुर के 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 85 सेक्टरों में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक बैठकों का आयोजन कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हेल्दी बेबी प्रतियोगिता रही। जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1567 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक सेक्टर से चयनित 85 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं 85 आशा कार्यकत्रियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में वर्तमान में 2718 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिका, 4799 आशा, 25,593 पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा 1,64,811 पंजीकृत बच्चे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी 85 सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
    4
    सेवा संकल्प अभियान की धूम, 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
सुल्तानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद सुल्तानपुर के 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 85 सेक्टरों में आंगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुए।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावक बैठकों का आयोजन कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हेल्दी बेबी प्रतियोगिता रही। जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1567 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक सेक्टर से चयनित 85 बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं 85 आशा कार्यकत्रियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में वर्तमान में 2718 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिका, 4799 आशा, 25,593 पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा 1,64,811 पंजीकृत बच्चे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
सभी 85 सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कादीपुर में प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव सुल्तानपुर-कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात हुई दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कंपोजिट विद्यालय खुनहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है। सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले विनीता सिंह की विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को हमलावरों ने घेरकर मार डाला। बताया जाता है कि मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष थे और शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित यह चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
    2
    कादीपुर में प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव
सुल्तानपुर-कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात हुई दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कंपोजिट विद्यालय खुनहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ अवस्था में मिले।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है।
सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले विनीता सिंह की विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को हमलावरों ने घेरकर मार डाला।
बताया जाता है कि मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष थे और शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित यह चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.