कादीपुर में प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव सुल्तानपुर-कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात हुई दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कंपोजिट विद्यालय खुनहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है। सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले विनीता सिंह की विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को हमलावरों ने घेरकर मार डाला। बताया जाता है कि मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष थे और शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित यह चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
कादीपुर में प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव सुल्तानपुर-कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात हुई दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कंपोजिट विद्यालय खुनहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है। सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले विनीता सिंह की विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को हमलावरों ने घेरकर मार डाला। बताया जाता है कि मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष थे और शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित यह चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
- पूर्व IAS दिव्या मित्तल का राजनीति में एंट्री का ऐलान, कहा - "चलिए, हिसाब मांगते हैं" लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में VRS लेने वाली मित्तल ने जनता की आवाज बनने और राजनीतिक सफर शुरू करने का ऐलान किया है। मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर काम कर चुकीं दिव्या मित्तल ने अपने बयान में कहा - "हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है।" अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं, बल्कि जनता के साथ करेंगी। प्रशासनिक सेवा में जिलों की कमान संभालने के बाद अब वह जनता से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी में हैं। उनका नारा है - *"चलिए, हिसाब मांगते हैं।"* उनके इस ऐलान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह जल्द ही अपने नए राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं।1
- अमेठी = लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाईट । पत्रकार आशीष कुमार शुक्ला की बाइट ।1
- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हीडड़िया में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर द्वारा दी गयी बाइटः-1
- *सुल्तानपुर कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडडिया गांव में पति-पत्नी की हत्या* सुल्तानपुर करीब आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कादीपुर क्षेत्र में एक गांव है कुम्हीडांडिया वहां पर एक हस्बैंड वाइफ की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। यहीं पर एक प्राइवेट स्कूल का संचालन जो मृतिका है विनीता सिंह जी उनके द्वारा किया जाता था और जो उनके हस्बैंड है मुकेश सिंह वो एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः किसी धारदार हथियार से हमला करके ये घटना कारित करने का अंदेशा है और पास में ही कुल्हाड़ी भी पाई गई है। मौके पर हमारी फील्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है तत्काल और हमारी कई टीमें इसमें गठन की गई है और लगातार इस पर काम चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और परिजन जो इनके हैं उनसे भी संपर्क करके जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही पुलिस द्वारा इसका खुलासा किया जाएगा।1
- पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।1
- सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए, वोट चोरी का आरोप लगाकर बर्खास्तगी की मांग सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग (ECI) के ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। उन्होंने वोट चोरी और वोट डकैती का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में चुनाव आयोग लगातार वोट चोरी कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान 'नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद', 'अमित शाह होश में आओ' और 'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो' जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर मोहसिन सलीम, शकील अहमद, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्रा, हामिद राइन और फिरोज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सुल्तानपुर व्यूरो रिपोर्ट सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल की पत्नी की हत्या कर दी गई1
- कादीपुर में प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव सुल्तानपुर-कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात हुई दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कंपोजिट विद्यालय खुनहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किया है। सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले विनीता सिंह की विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को हमलावरों ने घेरकर मार डाला। बताया जाता है कि मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष थे और शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित यह चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या को चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।2