एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- आंगनवाड़ी केंद्र पोषण और संस्कार की पहली पाठशाला सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में बल्दीराय ब्लॉक के पारा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय खनोहां में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भव्य ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 25 वर्षों के उनके समर्पित सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर यह सेवा अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं। विभाग द्वारा आयोजित यह आंगन मिलन कार्यक्रम समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आह्वान किया कि वे कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए घर-घर जाकर माताओं और बच्चों को जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान पुष्टाहार वितरण, अन्नप्राशन, गोदभराई, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, पोषण वाटिका और मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके सुपोषण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, राजधर शुक्ला एवं पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ फूल कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद, सुपरवाइजर अमन तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री नमिता दुबे, स्नेहलता, रामावती विश्वकर्मा, रीता सिंह, प्रतिभा, गुड़िया, मंजू सिंह सहित सैकड़ों मुख्य सेविकाएं, कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- आंगनवाड़ी केंद्र पोषण और संस्कार की पहली पाठशाला सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में बल्दीराय ब्लॉक के पारा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय खनोहां में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भव्य ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 25 वर्षों के उनके समर्पित सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर यह सेवा अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं। विभाग द्वारा आयोजित यह आंगन मिलन कार्यक्रम समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आह्वान किया कि वे कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए घर-घर जाकर माताओं और बच्चों को जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान पुष्टाहार वितरण, अन्नप्राशन, गोदभराई, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, पोषण वाटिका और मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके सुपोषण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, राजधर शुक्ला एवं पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ फूल कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद, सुपरवाइजर अमन तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री नमिता दुबे, स्नेहलता, रामावती विश्वकर्मा, रीता सिंह, प्रतिभा, गुड़िया, मंजू सिंह सहित सैकड़ों मुख्य सेविकाएं, कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली। *ये खूब रही, और नुमाइश करो घर में रखे जेवर और रुपयों का. . !* तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक यूट्यूबर के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर विनोद कुमार के घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर सोने के गहने और नकदी से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। अब पुलिस मामले की इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया पर दिखाई गई संपत्ति की वजह से चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली।1
- *राष्ट्रहित की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ी भाजपा : रमेश सिंह* *2027 में पांचों सीटों पर कमल खिलाने को बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता : रमेश सिंह* *बूथ का कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत,अभी से मिशन-2027 में जुटने का आह्वान* सुल्तानपुर।भाजपा के काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है।कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने और कमल की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटे। उन्होंने कहा कि 2027 में सुल्तानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक में रमेश सिंह ने कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र को धरातल पर उतारना मिशन-2027 की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।उन्होंने मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए मतदाताओं व लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के संघर्ष, सिद्धांत और त्याग से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का परिचय व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को सुबह 10 बजे लोहरामऊ मंडल के उतरी गांव स्थित बूथ संख्या 383 की समिति के साथ सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम व सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,करुणा शंकर द्विवेदी, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र मौर्य,ओम प्रकाश पाण्डे बजरंगी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, घनश्याम चौहान, शशिकांत पांडे, अयोध्या प्रसाद वर्मा, विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह सहित जिला पदाधिकारी मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सुल्तानपुर में व्यापारियों ने चेयरमैन पर 500 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप लगाया: गल्लामंडी बचाने के लिए प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन, मुर्दाबाद के नारे लगे सुल्तानपुर में गल्लामंडी के व्यापारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेयरमैन पर 500 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में 'चेयरमैन मुर्दाबाद' के नारे लगाए और डीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी की यह जमीन नजूल/नगर पालिका की संपत्ति है, जो 1930 से नगरपालिका को पट्टे पर मिलती रही है। मनीष साहू ने आरोप लगाया कि प्रवीण अग्रवाल ने अपने पिता और बाबा के साथ मिलकर धोखाधड़ी से इस जमीन को अपने नाम करा लिया है। सुनने में आ रहा है कि इस जमीन पर आठ मंजिला इमारत बनाने की योजना है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि किसी के साथ गलत नहीं होगा। प्रदर्शन में गुरुमीत सिंह, ऋषि अग्रहरि, हरप्रीत सिंह, नीतू देवी अग्रहरि, जय किशन जायसवाल, सचिन जायसवाल, संतोष अग्रवाल, राम दुलारे, शम्भू और दिलीप कुमार अग्रहरि सहित कई व्यापारी शामिल थे।1
- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण *दिनांक – 27.09.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण* आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का देर रात्रि औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीएसी बल के ठहरने हेतु *आवंटित कमरों, मेस एवं वॉशरूम* का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वयं भोजन ग्रहण कर* भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। साथ ही *पीएसी के आरक्षीगणों से वार्ता कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में* जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल अधीक्षक सुलतानपुर से वार्ता कर पीएसी बल के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएसी बल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, जेल अधीक्षक सुलतानपुर , जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- वोट चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला राहुल गांधी के आरोपों को मीडिया रिपोर्ट ने किया प्रमाणित: अभिषेक सिंह राणा* *देश के मतदाताओं के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा: शक़ील अंसारी* सुल्तानपुर। कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले को लेकर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी दो दिन पूर्व में ही कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सड़कों पर निकले। जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, मेडिकल कॉलेज के सामने से होते हुए रोडवेज बस स्टेशन, विकास भवन और तिकोनिया पार्क होकर हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। तिकोनिया पार्क के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बनी रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी के मामले को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किये हैं, वर्तमान समय में एक मीडिया रिपोर्ट ने जो खुलासा किया उसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सत्य साबित कर दिया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश की जनता अपने मताधिकार के जरिए सरकार चुनती है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता के अधिकार से खिलवाड़ होता है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से उठ रहे सवालों का जवाब देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का वोट है। वोट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा व जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों को लेकर है। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट होने तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से संबंधित अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण नंदलाल मोर्य,विनोद पांडेय, राम भवन पांडेय, चंद्रभान सिंह, हाजी इरफान, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, देवेंद्र पांडेय,जनेश्वर उपाध्याय, हर्ष नारायण शुक्ल, राहुल मिश्र,वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, वरुण मिश्र, राजेश तिवारी, जफर खान, उमाकांत मिश्र, अवधेश मिश्र, सियाराम तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, कुमारी निकलेश सरोज, शर्मिला गौतम, कमलनयन वर्मा, सुरेश चंद्र मिश्र, इंद्रकेश शर्मा, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, आवेश अहमद, अतीक अहमद, मोहित तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार,अरुण तिवारी, अतहर नवाब, श्रीराम यादव, हामिद राईनी, समरजीत यादव, रामकिशोर, सहवाज खान,अरबाज खान, विजयपाल, मोहसिन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी, विनोद कुमार गौतम, विवेक श्रीवास्तव, जाकिर हसन, सियाराम वर्मा, अवधेश गौतम, मोहम्मद इरफान, जफीर अहमद,जयप्रकाश पाठक, ओमप्रकाश दुबे, नफीस पठान, आमिर पठान, रब्बन हाशमी, अतिउल्लाह अंसारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय गुड्डू, विश्वनाथ मिश्र, मो. कमर खान,राजकुमार गौतम, हौशिला प्रसाद कनौजिया,गुड्डू जायसवाल, राजेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, जावेद अख्तर, निजामुद्दीन गुड्डू, सुनील गौतम, जयराज गौतम, रियाज अहमद, हाजी फिरोज अहमद, रामशरण गौतम, सलाहुद्दीन हाशमी, रविकांत मणि त्रिपाठी, इकराम खान, विनय त्रिपाठी, रणवीर सिंह, धर्मराज मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला,पंकज कुमार मिश्र, शिवांशु जायसवाल, चंद्रभान तिवारी, शीतला साहू, रामकरण यादव, मुकेश तिवारी, पारसनाथ यादव, पवन मिश्र, कृष्ण तिवारी, तेज बहादुर तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर1
- चोरी करने आये चोर को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में शाम 7.30 बजे घर के बाहर लगे शटर को उठाकर अंदर घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(6), 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी सत्य प्रकाश साहू पुत्र पृथ्वीराज अपनी दुकान शाम सात बजे बंद कर घर के अंदर चले गए। साढ़े साथ बजे के लगभग दो व्यक्ति चोरी करने की नीयत से दुकान का शटर उठाकर अंदर पहुंच गए तभी मालिक सत्य प्रकाश ने हल्ला गुहार करते हुए चोरों से भिड़ गए। गुत्थम गुत्था के दौरान एक चोर के मुंह पर बंधा गमछा खुल गया जिससे वो पहचान में आ गया तभी किसी तरह छुड़ाकर वो भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ाकर पास की झाड़ी से पकड़ लिया गया लेकिन उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए चोर को पहचान संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे सत्य प्रकाश साहू ने पकड़े गए चोर संजय यादव के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसे जेल भेज दिया है।2
- एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- आंगनवाड़ी केंद्र पोषण और संस्कार की पहली पाठशाला सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में बल्दीराय ब्लॉक के पारा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय खनोहां में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भव्य ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 25 वर्षों के उनके समर्पित सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर यह सेवा अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं। विभाग द्वारा आयोजित यह आंगन मिलन कार्यक्रम समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आह्वान किया कि वे कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए घर-घर जाकर माताओं और बच्चों को जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान पुष्टाहार वितरण, अन्नप्राशन, गोदभराई, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, पोषण वाटिका और मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके सुपोषण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, राजधर शुक्ला एवं पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ फूल कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद, सुपरवाइजर अमन तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री नमिता दुबे, स्नेहलता, रामावती विश्वकर्मा, रीता सिंह, प्रतिभा, गुड़िया, मंजू सिंह सहित सैकड़ों मुख्य सेविकाएं, कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- नैनी पुलिस ने रात में चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई जांच* नैनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नैनी पुलिस ने क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़कों पर आवाजाही करने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की रोक-टोक कर तलाशी ली गई। नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान चालकों के दस्तावेज, गाड़ियों के नंबर प्लेट और संदिग्ध सामान की पड़ताल की गई। अभियान के दौरान नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के साथ महिला कांस्टेबल रेनू वर्मा, महिला उपनिरीक्षक सपना, मोहित कुमार, कांस्टेबल रोहन पटेल, ऋषभ पटेल, उत्कर्ष सिंह, राज बहादुर और जय महेश सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- रोडवेज बस खड़ी ट्रक में घुसी, 6 यात्री घायल लखनऊ-बलिया हाइवे पर हादसा, 4 का इलाज जारी; DM-CMO मिले सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया हाइवे पर एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर चीनी मिल के पास हुए इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हुए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बस अयोध्या जा रही थी। सैदपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची। स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूफिया बानो (8), सोनल मिश्रा (23), विभा मिश्रा (22) और आदित्य वर्मा (21) का इलाज चल रहा है। मामूली चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली। डीएम इंद्रजीत सिंह और सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है।1