कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
- काधी चौकी के पास आवारा पशु से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल काधी चौकी के पास आवारा पशु से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल डेरापुर थाना क्षेत्र में काधी चौकी के समीप बुधवार देर रात सड़क पर घूम रहे आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के पास अचानक सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। काधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि मां-बेटे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था, जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाकर सड़कों से हटाने की मांग की है।1
- जान देने के इरादे से नहर में कूदी महिला, नहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई महिला की जान, *घरेलू कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, जान देने के इरादे से नहर में कूदी महिला, नहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई महिला की जान, पुलिस के जवानो में नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला, पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द किया, इटावा जनपद के लवेदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रपुरा नहर पुल की पूरी घटना* *रिपोर्ट – नितिन दीक्षित* जिला संवाददाता- स्वराज Express इटावा मो. - 90682843111
- अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।2
- औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है। सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।2
- औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।1
- बिग ब्रेकिंग औरैया: पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 10 दोषियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। 6 साल 5 महीने, 900 तारीखों और 72 गवाहों के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। #Auraiya #BreakingNews #CourtVerdict #KamleshPathak #AuraiyaNews #Justice #UPNews1
- जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्रों का शुभारम्भ औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। साथ ही थाना अजीतमल एवं थाना बिधूना के नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्र की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए एक सशक्त एवं संवेदनशील मंच उपलब्ध होगा। इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद, परामर्श एवं समझौते के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने के साथ-साथ आपसी विश्वास, पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके।। परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से विवादों के समाधान में संवाद, संवेदना और समझदारी को प्राथमिकता देते हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने की दिशा में औरैया पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।1
- विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई कानपुर देहात, 20 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने गुरुवार को विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की स्वच्छता, अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण, जिला पंचायत राज, स्वत: रोजगार, लघु सिंचाई, कृषि और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कृषि विभाग के मोहित मिश्रा आकस्मिक अवकाश पर थे, लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र वर्मा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को समय से कार्यालय पहुंचने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।1
- आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।1