logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।

2 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    2
    अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है। सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।
    2
    औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है।
सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    1
    औरैया कोतवाली परिसर में हुआ अनुपम वाटिका का विधिवत शुभारंभ
औरैया में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित "अनुपम वाटिका" का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा व सकारात्मक बनाना तथा पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। *ब्रेकिंग न्यूज़ | औरैया* पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय ने पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। करीब 6 साल 5 महीने, 900 से अधिक तारीखों और 72 गवाहों के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा रही।
    1
    15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी।
*ब्रेकिंग न्यूज़ | औरैया*
पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला
औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय ने पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी।
करीब 6 साल 5 महीने, 900 से अधिक तारीखों और 72 गवाहों के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा रही।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया गया। पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर भेजा गया जेल। 15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। करीब छह साल पांच महीने से चल रहे मुकदमे में 900 से अधिक तारीखों के बाद फैसला आया। मामले में 72 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को सजा सुनाई। फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बाइट- अभिषेक कुमार मिश्रा DGC CRIME औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया गया। पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर भेजा गया जेल। 15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। करीब छह साल पांच महीने से चल रहे मुकदमे में 900 से अधिक तारीखों के बाद फैसला आया। मामले में 72 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को सजा सुनाई। फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बाइट- अभिषेक कुमार मिश्रा DGC CRIME
    2
    औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया गया।

पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर भेजा गया जेल।

15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी।

करीब छह साल पांच महीने से चल रहे मुकदमे में 900 से अधिक तारीखों के बाद फैसला आया।

मामले में 72 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को सजा सुनाई।

फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

बाइट- अभिषेक कुमार मिश्रा DGC CRIME
औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया गया।
पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर भेजा गया जेल।
15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी।
करीब छह साल पांच महीने से चल रहे मुकदमे में 900 से अधिक तारीखों के बाद फैसला आया।
मामले में 72 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को सजा सुनाई।
फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
बाइट- अभिषेक कुमार मिश्रा DGC CRIME
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्रों का शुभारम्भ औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। साथ ही थाना अजीतमल एवं थाना बिधूना के नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्र की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए एक सशक्त एवं संवेदनशील मंच उपलब्ध होगा। इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद, परामर्श एवं समझौते के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने के साथ-साथ आपसी विश्वास, पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके।। परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से विवादों के समाधान में संवाद, संवेदना और समझदारी को प्राथमिकता देते हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने की दिशा में औरैया पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।
    1
    जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्रों का शुभारम्भ
औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। साथ ही थाना अजीतमल एवं थाना बिधूना के नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया।
जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्र की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए एक सशक्त एवं संवेदनशील मंच उपलब्ध होगा। इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद, परामर्श एवं समझौते के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने के साथ-साथ आपसी विश्वास, पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके।।   
परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से विवादों के समाधान में संवाद, संवेदना और समझदारी को प्राथमिकता देते हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने की दिशा में औरैया पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे सवार मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे सवार बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव के बीच गुरुवार को मंगलपुर-झींझक मार्ग पर मुडेरा गांव के पास सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक गहरे गड्ढे में चला गया। गड्ढे में पहिया फंसने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया गया कि ई-रिक्शा मंगलपुर से झींझक की ओर जा रहा था। मुडेरा गांव के पास सड़क पर बारिश का पानी भरा होने के कारण करीब एक मीटर गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था। ई-रिक्शा जैसे ही वहां पहुंचा, उसका पहिया गड्ढे में चला गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार लोग पानी और कीचड़ में गिर गए। गनीमत रही कि ई-रिक्शा की रफ्तार कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर भी सामने आया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    1
    मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे सवार
मंगलपुर-झींझक मार्ग पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे सवार
बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव के बीच गुरुवार को मंगलपुर-झींझक मार्ग पर मुडेरा गांव के पास सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक गहरे गड्ढे में चला गया। गड्ढे में पहिया फंसने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
बताया गया कि ई-रिक्शा मंगलपुर से झींझक की ओर जा रहा था। मुडेरा गांव के पास सड़क पर बारिश का पानी भरा होने के कारण करीब एक मीटर गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था। ई-रिक्शा जैसे ही वहां पहुंचा, उसका पहिया गड्ढे में चला गया और वाहन सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार लोग पानी और कीचड़ में गिर गए। गनीमत रही कि ई-रिक्शा की रफ्तार कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर भी सामने आया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात के कांधी में आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के कांधी में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय कानपुर बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती किया अस्पताल में मौजूद चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों का उपचार शुरू किया स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    1
    कानपुर देहात के कांधी में आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के कांधी में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय कानपुर बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती किया अस्पताल में मौजूद  चिकित्सक पूजा गोयल ने दोनों का उपचार शुरू किया
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.