logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयकारों से गूंजा डिग्गी धाम, कल्याण जी महाराज के दरबार पहुंची पदयात्रा आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त लालसोट : श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। जय श्री कल्याण के जयघोष से डिग्गी धाम भक्तिमय हो उठा।

6 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
6 hrs ago

जयकारों से गूंजा डिग्गी धाम, कल्याण जी महाराज के दरबार पहुंची पदयात्रा आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त लालसोट : श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। जय श्री कल्याण के जयघोष से डिग्गी धाम भक्तिमय हो उठा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयकारों से गूंजा डिग्गी धाम, कल्याण जी महाराज के दरबार पहुंची पदयात्रा आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त लालसोट : श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। जय श्री कल्याण के जयघोष से डिग्गी धाम भक्तिमय हो उठा।
    1
    जयकारों से गूंजा डिग्गी धाम, कल्याण जी महाराज के दरबार पहुंची पदयात्रा
आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त
लालसोट : श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। जय श्री कल्याण के जयघोष से डिग्गी धाम भक्तिमय हो उठा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जैन महिला मंडल के तत्वदान महौत्सव उत्तम संयम पर्व , सुगंध दशमी की संध्या पर चार गति की जीवंत झांकी आयोजित श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के अंतर्गत छठा दिन उत्तम संयम का पर्व, सुगंध दशमी महापर्व की संध्या पर जीवंत झांकी चार गतिया जिसमे नरक गति तियॅच गति, मनुष्य गति, देव गति पर चित्रण जैन नसियाॅ मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमे ईशी, कृति, आराध्या,जैनम,अथर्व, रेशु ,भूवि,आरा,फलख, हार्दिक ,अध्यांश, आदित्य ,आदि,ध्रुव,प्रथम, वाणी,सात्विका ने भाग लिया जिसकी समाज के सभी लोगों ने सराहना की कार्यक्रम की व वर्धमान महावीर को पालना झुलाया। शुरुआत हेमलता बडजात्या के मंगलाचरण द्वारा किया मंच संचालन श्वेता जैन ने किया जिसके प्रभारी मीना बडजात्या, गुड्डी बैनाड़ा रहे सभी को जैन महिला मंडल के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया जिसके तत्पश्चात जैन धर्म आधारित संगीतमय तंबोला जिसका संचालन सुशील बडजात्या वअरित बैनाड़ा के द्वारा किया गया जिसमें पंच परमेष्ठी आदित्य जैन, आस्था पाटनी, सम्यक दर्शन आस्था पाटनी हार्दिक ज, सम्यक ज्ञान ज्योति बडजात्या, सम्यक चारित्र हार्दिक बडजात्या , चार मंगल दर्शित जैन ,तीन लोक यशी बडजात्या , सम्मेद शिखर जी की यात्रा अरिका बैनाडा, गिरनार जी की यात्रा अन्नू बैनाड़ा व सोनागिर जी की यात्रा दक्षिता सोनी ,नमन जैन महावीर जी की यात्रा उषा बैनाड़ा विजयी रहै।सभी विजेताओं को जैन युवा संघ के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए इस दौरान महावीर प्रसाद सोनी ,सुभाष बड़जात्या, बसंत गंगवाल प्रमोद बडजात्या, अनिल पाटनी , गजेंद्र बडजात्या, निखिल सोनी, सन्नी बडजात्या , सिद्धार्थ बडजात्या, अरिहंत पाटनी, अभिनव बैनाड़ा, ऋषभ बडजात्या, अंकुर बैनाड़ा, जैन युवा संघ अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या , श्यामा देवी सोनी ,भावना बडजात्या , प्रिति बैनाडा, ज्योति वेद, मंजू जैन, हिमानी पाटनी सहित समाज के अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे।
    4
    जैन महिला मंडल के तत्वदान महौत्सव उत्तम संयम पर्व , सुगंध दशमी की संध्या पर चार गति की जीवंत झांकी आयोजित
श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के अंतर्गत छठा दिन उत्तम संयम का पर्व, सुगंध दशमी महापर्व की  संध्या पर जीवंत झांकी चार गतिया जिसमे नरक गति तियॅच गति, मनुष्य गति, देव गति पर चित्रण जैन नसियाॅ मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमे ईशी, कृति, आराध्या,जैनम,अथर्व, रेशु ,भूवि,आरा,फलख, हार्दिक ,अध्यांश, आदित्य ,आदि,ध्रुव,प्रथम, वाणी,सात्विका ने भाग लिया जिसकी समाज के सभी लोगों ने सराहना की कार्यक्रम की व वर्धमान महावीर को पालना झुलाया। शुरुआत हेमलता बडजात्या के मंगलाचरण द्वारा किया मंच संचालन श्वेता जैन ने किया जिसके प्रभारी मीना बडजात्या, गुड्डी बैनाड़ा रहे सभी को जैन महिला मंडल के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया जिसके तत्पश्चात जैन धर्म आधारित संगीतमय तंबोला जिसका संचालन सुशील बडजात्या वअरित बैनाड़ा के द्वारा किया गया जिसमें पंच परमेष्ठी आदित्य जैन, आस्था पाटनी, सम्यक दर्शन आस्था पाटनी हार्दिक ज, सम्यक ज्ञान ज्योति बडजात्या, सम्यक चारित्र हार्दिक बडजात्या , चार मंगल दर्शित जैन ,तीन लोक यशी बडजात्या , सम्मेद शिखर जी की यात्रा अरिका बैनाडा, गिरनार जी की यात्रा अन्नू बैनाड़ा व सोनागिर जी की यात्रा दक्षिता सोनी ,नमन जैन महावीर जी की यात्रा उषा बैनाड़ा विजयी रहै।सभी विजेताओं को जैन युवा संघ के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए इस दौरान महावीर प्रसाद सोनी ,सुभाष बड़जात्या, बसंत गंगवाल प्रमोद बडजात्या,  अनिल पाटनी , गजेंद्र बडजात्या, निखिल सोनी, सन्नी बडजात्या , सिद्धार्थ बडजात्या, अरिहंत पाटनी, अभिनव बैनाड़ा, ऋषभ  बडजात्या, अंकुर बैनाड़ा, जैन युवा संघ अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या ,
श्यामा देवी सोनी ,भावना बडजात्या , प्रिति बैनाडा, ज्योति वेद, मंजू जैन, हिमानी पाटनी सहित समाज के अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • दौसा पुलिस लाइन में होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न, एसपी पीयूष दीक्षित ने की अध्यक्षता दौसा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, दौसा में संचालित होमगार्ड के नए बैच का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने पर पुलिस लाइन, दौसा में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) पीयूष दीक्षित ने की, जबकि यह पूरा आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में संपन्न हुआ। ​इस बैच में 21 महिलाओं एवं 65 पुरुषों सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय इनडोर व आउटडोर बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत में नव-नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों और प्रशिक्षकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। ​ईमानदारी व सेवा-भावना से कार्य करने का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए एसपी पीयूष दीक्षित ने स्वयंसेवकों को बधाई दी और उन्हें पुलिस के सहयोगी बल के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और हौसले के साथ कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। एएसपी शंकर लाल मीणा ने जवानों के अनुशासित टर्नआउट तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सेवा के उच्च मानक स्थापित करने की सीख दी। ​240 कालांशों में मिला कड़ा प्रशिक्षण; जल्द मिलेंगे बेल्ट नंबर गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 35 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कुल 240 कालांशों में पूरा कराया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण हुए स्वयंसेवकों को जल्द ही बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। समादेष्टा ने प्रशिक्षण को समय पर व निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा कराने में मिले प्रशासनिक सहयोग और संसाधनों के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। ​विविध विधाओं में निखारे गए हुनर प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन व प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण—संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, एसआई भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, आरएसी हेड कांस्टेबल किशोरी व अनिल यादव, आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक व उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू और महिला कांस्टेबल नीलम द्वारा जवानों को विशेष दक्षता प्रदान की गई। इसमें ड्रिल, बलवा नियंत्रण (Riot Control), आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी व फायरिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ​समारोह के अंत में अधिकारियों ने सभी सफल स्वयंसेवकों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए सदैव उच्च फिटनेस, अनुशासन और सीखने की ललक बनाए रखने का आह्वान किया।  ( दोसा से शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )
    4
    दौसा पुलिस लाइन में होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न, एसपी पीयूष दीक्षित ने की अध्यक्षता 


दौसा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, दौसा में संचालित होमगार्ड के नए बैच का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने पर पुलिस लाइन, दौसा में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) पीयूष दीक्षित ने की, जबकि यह पूरा आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में संपन्न हुआ। 
​इस बैच में 21 महिलाओं एवं 65 पुरुषों सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय इनडोर व आउटडोर बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत में नव-नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों और प्रशिक्षकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। 
​ईमानदारी व सेवा-भावना से कार्य करने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी पीयूष दीक्षित ने स्वयंसेवकों को बधाई दी और उन्हें पुलिस के सहयोगी बल के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और हौसले के साथ कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। एएसपी शंकर लाल मीणा ने जवानों के अनुशासित टर्नआउट तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सेवा के उच्च मानक स्थापित करने की सीख दी। 
​240 कालांशों में मिला कड़ा प्रशिक्षण; जल्द मिलेंगे बेल्ट नंबर
गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 35 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कुल 240 कालांशों में पूरा कराया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण हुए स्वयंसेवकों को जल्द ही बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। समादेष्टा ने प्रशिक्षण को समय पर व निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा कराने में मिले प्रशासनिक सहयोग और संसाधनों के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। 
​विविध विधाओं में निखारे गए हुनर
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन व प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण—संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, एसआई भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, आरएसी हेड कांस्टेबल किशोरी व अनिल यादव, आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक व उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू और महिला कांस्टेबल नीलम द्वारा जवानों को विशेष दक्षता प्रदान की गई। इसमें ड्रिल, बलवा नियंत्रण (Riot Control), आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी व फायरिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। 
​समारोह के अंत में अधिकारियों ने सभी सफल स्वयंसेवकों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए सदैव उच्च फिटनेस, अनुशासन और सीखने की ललक बनाए रखने का आह्वान किया।  
( दोसा से शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बामनवास नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर श्यामलाल मीणा निर्विरोध निर्वाचित बामनवास। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 10 से 11 बजे तक हुई प्रक्रिया में चार प्रत्याशियों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान सभी पत्र वैध पाए गए। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अंततः कांग्रेस के श्यामलाल मीणा एकमात्र प्रत्याशी रह गए, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा सहित चुनाव कार्मिक मौजूद रहे।
    3
    बामनवास नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर श्यामलाल मीणा निर्विरोध निर्वाचित
बामनवास। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 10 से 11 बजे तक हुई प्रक्रिया में चार प्रत्याशियों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान सभी पत्र वैध पाए गए। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अंततः कांग्रेस के श्यामलाल मीणा एकमात्र प्रत्याशी रह गए, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा सहित चुनाव कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* दौसा, 22 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
    1
    *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी*

*जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी*
दौसा, 22 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • *86 होमगार्ड स्वयंसेवकों का 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न* *एसपी पीयूष दीक्षित ने कहा—ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भावना से निभाएं जिम्मेदारी* दौसा, 22 सितंबर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में होमगार्ड के नवीन बैच के 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण का मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में आयोजित समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा आरपीएस सहित पुलिस एवं गृह रक्षा विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 21 महिला और 65 पुरुष सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत नव नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों एवं प्रशिक्षकगण का पुष्पहार पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जरूरत के समय पूरी तत्परता से सेवाएं देने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने स्वयंसेवकों के अनुशासित टर्नआउट की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल को व्यवहार में उतारते हुए सेवा के उच्च मानक बनाए रखना जरूरी है। गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण 240 कालांशों में सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, अग्निशमन, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी एवं फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन दौसा एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण ने स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी (आरएसी), हेड कांस्टेबल अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक, आर्मोरर उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू एवं कांस्टेबल नीलम शामिल रहे। समापन समारोह में अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के साथ अपने कौशल में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सभी स्वयंसेवकों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    4
    *86 होमगार्ड स्वयंसेवकों का 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न*


*एसपी पीयूष दीक्षित ने कहा—ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भावना से निभाएं जिम्मेदारी*
दौसा, 22 सितंबर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में होमगार्ड के नवीन बैच के 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण का मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में आयोजित समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा आरपीएस सहित पुलिस एवं गृह रक्षा विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में 21 महिला और 65 पुरुष सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत नव नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों एवं प्रशिक्षकगण का पुष्पहार पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जरूरत के समय पूरी तत्परता से सेवाएं देने का आह्वान किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने स्वयंसेवकों के अनुशासित टर्नआउट की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल को व्यवहार में उतारते हुए सेवा के उच्च मानक बनाए रखना जरूरी है।
गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण 240 कालांशों में सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, अग्निशमन, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी एवं फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन दौसा एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण ने स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी (आरएसी), हेड कांस्टेबल अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक, आर्मोरर उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू एवं कांस्टेबल नीलम शामिल रहे।
समापन समारोह में अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के साथ अपने कौशल में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सभी स्वयंसेवकों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • तीन दिवसीय तेजाजी मेले का समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के सैनीपुरा गांव में तेजाजी मेले का आज तीसरे दिन समापन तेजाजी के पुजारी को 111111 रुपए की माला व पोशाक महिला पुरुषों सैलाब
    1
    तीन दिवसीय तेजाजी मेले का समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के सैनीपुरा गांव में तेजाजी मेले का आज तीसरे दिन समापन तेजाजी के पुजारी को 111111 रुपए की माला व पोशाक महिला पुरुषों सैलाब
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त, दर्शन कर मांगी सुख-शांति डिग्गी पहुंची कल्याण जी महाराज की विशाल पदयात्रा लालसोट। श्री कल्याण मंडल के तत्वावधान में निकली 47वीं विशाल पदयात्रा जयकारों के साथ डिग्गी कल्याण जी धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा।
    3
    आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त, दर्शन कर मांगी सुख-शांति
डिग्गी पहुंची कल्याण जी महाराज की विशाल पदयात्रा
लालसोट। श्री कल्याण मंडल के तत्वावधान में निकली 47वीं विशाल पदयात्रा जयकारों के साथ डिग्गी कल्याण जी धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.