लावारिस बाइक, ग्रामीणों में चर्चा कोरउत वरुणा ब्रिज के नीचे मिली कोरउत वरुणा ब्रिज के नीचे मिली लावारिस बाइक, ग्रामीणों में चर्चा वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोरउत स्थित वरुणा ब्रिज के नीचे नदी किनारे एक लावारिस बाइक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह टहलने गए ग्रामीणों की नजर जब ब्रिज के नीचे खड़ी बाइक पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। ग्रामीणों के अनुसार बाइक नदी किनारे संदिग्ध हालात में खड़ी थी, जिससे तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि बाइक ब्रिज के नीचे कैसे पहुंची और उसका चालक कहां गया, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि बाइक किसी दुर्घटना या अन्य घटना से जुड़ी हो सकती है। हालांकि खबर लिखे जाने तक बाइक के मालिक या चालक के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी थी। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस के पहुंचने के बाद बाइक की जांच कर उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही

- वाराणसी/दिनांक 06 मार्च, 2026 (सू0वि0) *वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी* *मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को शिवपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया👆* वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लगातार मांग पर वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 व लखनऊ से वाराणसी ट्रेन संख्या 20402 का शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से ठहराव शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को प्रातः 6:07 बजे शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 को शिवपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया। बताते चलें कि वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लगातार मांग पर वाराणसी से लखनऊ चलने वाली इस शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मंत्री रविन्द्र जायसवाल के वार्ता/चर्चा के अथक प्रयास से उक्त ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित होने का निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है। जिससे लोगों में खुशियां है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी व क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।1
- Post by Jabaj Hashami1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- दोस्तो आज हर तरफ एक ही बात चर्चा का विषय बन रहे है की क्या फर्जी मुकदमो से धर्म गुरु को दबाव बनाया जा रहा है। varanasi varanasi News varanasi breaking News varanasi trending News1
- Post by B Republic News1
- वार्ड नंबर 80 और 88 दोनों वार्ड में आता है वार्ड 80 के पार्षद साजिया खान जी पति मुमताज खान जी है वार्ड 88 के पार्षद ताजवर तुफैल अंसारी जी है यह करीब एक साल से पूरी रोड खराब है सीवर की पाइप लाइन पूरी तरह से खराब हैगंदा पानी पीने से मजबूर है रोजाना यह सड़क पर गंदा पानी बहता है जिसे आने जाने में लोगों काफी परेशानी होती है रमजान के महीने में लोग नमाज पढ़ने के लिए दूसरा मोहल्ले से गुजर कर जाते हैं घर से निकलना मुश्किल हो चुका है पार्षद जी के पास जाओ तो बोलते हैं कि काम होगा परेशान मत हो लेकिन आज 1 साल होने को है कोई काम नहीं हुआ काम का नाम पर आश्वासन मिल रहा है अब तो पार्षद ने बोल दिया है जो करना है करो हम कुछ नहीं करेंगे हम लोग बिल्कुल टूट चुके हैं जनता की कोई सुनने वाला नहीं है ना कोई पार्षद ना कोई अधिकारी उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि इसको संज्ञान में लिया जाए कुछ वीडियो भी सेंड कर रहा हु कृपया जनता की आवाज को सुने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचा है ताकि जनता अपनी जिंदगी अच्छे से जी सके आगे कुछ दिन बाद ईद भी है जानता4
- जब कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र बन गए नागिन आज होली के दूसरे दिन पुलिसवाली होली का आयोजन जनपद के विभिन्न थानों पर किया गया था वाराणसी। कैंट थाने पर आयोजित होली में थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र ने नगीना के गाने पर अपने सहकर्मियों के साथ बेहतरीन नृत्य कर रंग जमा दिया1
- अम्बेडकर प्रतिमा का चेहरा बिगाड़े जाने से चंदापुर में तनाव, लोगों में रोष वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी इलाके में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का चेहरा असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़े जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। सूचना मिलने पर मौके पर एसीपी सारनाथ और चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। चंदापुर चौकी की पुलिस और पीआरवी भी घटनास्थल पर तैनात है तथा स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने पुलिस से साफ कहा कि जब तक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे दूसरी मूर्ति नहीं लगने देंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।1