logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकर प्रतिमा का चेहरा बिगाड़े जाने से चंदापुर में तनाव, लोगों में रोष अम्बेडकर प्रतिमा का चेहरा बिगाड़े जाने से चंदापुर में तनाव, लोगों में रोष वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी इलाके में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का चेहरा असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़े जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। सूचना मिलने पर मौके पर एसीपी सारनाथ और चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। चंदापुर चौकी की पुलिस और पीआरवी भी घटनास्थल पर तैनात है तथा स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने पुलिस से साफ कहा कि जब तक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे दूसरी मूर्ति नहीं लगने देंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

9 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
9 hrs ago

अम्बेडकर प्रतिमा का चेहरा बिगाड़े जाने से चंदापुर में तनाव, लोगों में रोष अम्बेडकर प्रतिमा का चेहरा बिगाड़े जाने से चंदापुर में तनाव, लोगों में रोष वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी इलाके में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का चेहरा असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़े जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। सूचना मिलने पर मौके पर एसीपी सारनाथ और चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। चंदापुर चौकी की पुलिस और पीआरवी भी घटनास्थल पर तैनात है तथा स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने पुलिस से साफ कहा कि जब तक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे दूसरी मूर्ति नहीं लगने देंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष* “हर हर महादेव” वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समस्त मातृशक्ति एवं महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस विशेष व्यवस्था के अंतर्गत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों अथवा बाहर से आई हों, निःशुल्क प्रवेश प्रदान करते हुए भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत गोद में बच्चों को लिए हुए सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का टिकट अथवा शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रातःकाल 4:00 से 5:00 बजे तथा सायंकाल 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए द्वार संख्या 4-बी से यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से यह कामना की जाती है कि भगवान विश्वनाथ की कृपा एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता तथा भगवान शिव के सभी भक्तों पर सदैव बना रहे। मंदिर न्यास समस्त मातृशक्ति, सनातन धर्मावलंबियों एवं भगवान विश्वनाथ के सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करता है। हर हर महादेव। *IIश्री काशीविश्वनाथो विजयतेतरामII*
    1
    *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष* 
“हर हर महादेव”
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समस्त मातृशक्ति एवं महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस विशेष व्यवस्था के अंतर्गत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों अथवा बाहर से आई हों, निःशुल्क प्रवेश प्रदान करते हुए भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।
इस व्यवस्था के अंतर्गत गोद में बच्चों को लिए हुए सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का टिकट अथवा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रातःकाल 4:00 से 5:00 बजे तथा सायंकाल 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए द्वार संख्या 4-बी से यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से यह कामना की जाती है कि भगवान विश्वनाथ की कृपा एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता तथा भगवान शिव के सभी भक्तों पर सदैव बना रहे।
मंदिर न्यास समस्त मातृशक्ति, सनातन धर्मावलंबियों एवं भगवान विश्वनाथ के सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करता है।
हर हर महादेव।
*IIश्री काशीविश्वनाथो विजयतेतरामII*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • Post by Jabaj Hashami
    1
    Post by Jabaj Hashami
    user_Jabaj Hashami
    Jabaj Hashami
    पिंडरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारत के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर आज शुक्रवार 06 मार्च 2026 वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने दी शुभकामनाएं, कहा – यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
    1
    भारत के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर आज शुक्रवार 06 मार्च 2026 वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने दी शुभकामनाएं, कहा – यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
    user_राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    Journalist सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दोस्तो आज हर तरफ एक ही बात चर्चा का विषय बन रहे है की क्या फर्जी मुकदमो से धर्म गुरु को दबाव बनाया जा रहा है। varanasi varanasi News varanasi breaking News varanasi trending News
    1
    दोस्तो आज हर तरफ एक ही बात चर्चा का विषय बन रहे है की क्या फर्जी मुकदमो से धर्म गुरु को दबाव बनाया जा रहा है।
varanasi
varanasi News
varanasi breaking News
varanasi trending News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by B Republic News
    1
    Post by B Republic News
    user_B Republic News
    B Republic News
    News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वार्ड नंबर 80 और 88 दोनों वार्ड में आता है वार्ड 80 के पार्षद साजिया खान जी पति मुमताज खान जी है वार्ड 88 के पार्षद ताजवर तुफैल अंसारी जी है यह करीब एक साल से पूरी रोड खराब है सीवर की पाइप लाइन पूरी तरह से खराब हैगंदा पानी पीने से मजबूर है रोजाना यह सड़क पर गंदा पानी बहता है जिसे आने जाने में लोगों काफी परेशानी होती है रमजान के महीने में लोग नमाज पढ़ने के लिए दूसरा मोहल्ले से गुजर कर जाते हैं घर से निकलना मुश्किल हो चुका है पार्षद जी के पास जाओ तो बोलते हैं कि काम होगा परेशान मत हो लेकिन आज 1 साल होने को है कोई काम नहीं हुआ काम का नाम पर आश्वासन मिल रहा है अब तो पार्षद ने बोल दिया है जो करना है करो हम कुछ नहीं करेंगे हम लोग बिल्कुल टूट चुके हैं जनता की कोई सुनने वाला नहीं है ना कोई पार्षद ना कोई अधिकारी उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि इसको संज्ञान में लिया जाए कुछ वीडियो भी सेंड कर रहा हु कृपया जनता की आवाज को सुने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचा है ताकि जनता अपनी जिंदगी अच्छे से जी सके आगे कुछ दिन बाद ईद भी है जानता
    4
    वार्ड नंबर 80 और 88  दोनों वार्ड में आता है वार्ड 80 के पार्षद साजिया खान जी पति मुमताज खान जी है वार्ड 88 के पार्षद ताजवर तुफैल अंसारी जी है यह करीब एक साल से पूरी रोड खराब है सीवर की पाइप लाइन पूरी तरह से खराब हैगंदा पानी पीने से मजबूर है रोजाना यह सड़क पर गंदा पानी बहता है जिसे आने जाने में लोगों काफी परेशानी होती है रमजान के महीने में लोग नमाज पढ़ने के लिए दूसरा मोहल्ले से गुजर कर जाते हैं घर से निकलना मुश्किल हो चुका है पार्षद जी के पास जाओ तो बोलते हैं कि काम होगा परेशान मत हो लेकिन आज 1 साल होने को है कोई काम नहीं हुआ काम का नाम पर आश्वासन मिल रहा है अब तो पार्षद ने बोल दिया है जो करना है करो हम कुछ नहीं करेंगे हम लोग बिल्कुल टूट चुके हैं जनता की कोई सुनने वाला नहीं है ना कोई पार्षद ना कोई अधिकारी उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि इसको संज्ञान में लिया जाए     कुछ वीडियो भी सेंड कर रहा हु कृपया जनता की आवाज को सुने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचा है ताकि जनता अपनी जिंदगी अच्छे से जी सके आगे कुछ दिन बाद ईद भी है जानता
    user_Mujammil Baba
    Mujammil Baba
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • धर्म की नगरी काशी में जहां गंगा घाटों पर आस्था, श्रद्धा और संस्कृति की परंपरा सदियों से जीवित है, वहीं अब होली के नाम पर कुछ लोग सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए फुहड़ता और अश्लीलता परोसते नजर आ रहे हैं। कथित इन्फ्लूएंसर गंगा घाटों को कंटेंट बनाने का मंच बना रहे हैं। कैमरे के सामने ऐसी हरकतें की जा रही हैं, जो न केवल घाटों की गरिमा के खिलाफ हैं बल्कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी आहत करती हैं। सोचने वाली बात यह है कि काशी को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, जो यहां की आध्यात्मिकता और संस्कृति को महसूस करने आते हैं। अगर गंगा घाटों पर इसी तरह की अश्लीलता और फुहड़ता दिखाई जाएगी तो हमारी संस्कृति की क्या छवि बनेगी? होली उत्सव का पर्व है, लेकिन उत्सव और उच्छृंखलता में फर्क होता है। काशी के घाटों की गरिमा और हमारी सांस्कृतिक मर्यादा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। होली मनाइए, लेकिन संस्कृति और आस्था की मर्यादा के साथ। 🙏
    1
    धर्म की नगरी काशी में जहां गंगा घाटों पर आस्था, श्रद्धा और संस्कृति की परंपरा सदियों से जीवित है, वहीं अब होली के नाम पर कुछ लोग सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए फुहड़ता और अश्लीलता परोसते नजर आ रहे हैं।
कथित इन्फ्लूएंसर गंगा घाटों को कंटेंट बनाने का मंच बना रहे हैं। कैमरे के सामने ऐसी हरकतें की जा रही हैं, जो न केवल घाटों की गरिमा के खिलाफ हैं बल्कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी आहत करती हैं।
सोचने वाली बात यह है कि काशी को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, जो यहां की आध्यात्मिकता और संस्कृति को महसूस करने आते हैं। अगर गंगा घाटों पर इसी तरह की अश्लीलता और फुहड़ता दिखाई जाएगी तो हमारी संस्कृति की क्या छवि बनेगी?
होली उत्सव का पर्व है, लेकिन उत्सव और उच्छृंखलता में फर्क होता है। काशी के घाटों की गरिमा और हमारी सांस्कृतिक मर्यादा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
होली मनाइए, लेकिन संस्कृति और आस्था की मर्यादा के साथ। 🙏
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.