logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते दिखे दो युवक क्षेत्र में मची खलबली ​शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में पडने वाले साईं मन्दिर के सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते दिखें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और चिन्ता का विषय पैदा कर दिया है इस वीडियो में दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा है जबकि उसके पीछे बैठे दूसरे युवक ने मोर को अपने बीच में दबा कर रखा है चौंकाने वाली बात यह है कि मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक ने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा है जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है ​जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है लोगों का कहना है कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और इसे इस तरह से ले जाना न केवल अनुचित है बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन भी हो सकता है ​ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि क्या इन युवकों के पास मोर को ले जाने की अनुमति थी या यह किसी अवैध गतिविधि का हिस्सा है खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो ने प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए है जब इस सम्बन्ध में सीओ से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है वहीं शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला है तो दिखवा लेता हूँ वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है और ना ही आई है राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते का कोई मामला है तो उसे में दिखवा लेता हूँ ।

1 day ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते दिखे दो युवक क्षेत्र में मची खलबली ​शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में पडने वाले साईं मन्दिर के सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते दिखें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और चिन्ता का विषय पैदा कर दिया है इस वीडियो में दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा है जबकि उसके पीछे बैठे दूसरे युवक ने मोर को अपने बीच में दबा कर रखा है चौंकाने वाली बात यह है कि मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक ने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा है जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है ​जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है लोगों का कहना है कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और इसे इस तरह से ले जाना न केवल अनुचित है बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन भी हो सकता है ​ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि क्या इन युवकों के पास मोर को ले जाने की अनुमति थी या यह किसी अवैध गतिविधि का हिस्सा है खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो ने प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए है जब इस सम्बन्ध में सीओ से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है वहीं शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला है तो दिखवा लेता हूँ वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है और ना ही आई है राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते का कोई मामला है तो उसे में दिखवा लेता हूँ ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बीए एलएलबी कर रही एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय शिकारपुर के एक युवक पर अपहरण कर कार में बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है पीड़िता अनूपशहर शिकारपुर बस स्टैंड से पैदल कॉलेज जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार आई जिसे शिकारपुर क्षेत्र के गांव डडुआ का निवासी सुवेक पुत्र नाममालूम चला रहा था आरोपी ने छात्रा को जबरन कार में बैठने को कहा जब उसके द्वारा गाड़ी में बैठने को मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर कार के अन्दर खीच लिया तहरीर के अनुसार आरोपी ने छात्रा और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर चुप कराया और उसे जबरन नारियल पानी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था नशीला पदार्थ पीने के बाद जब छात्रा अर्धमूर्छित अवस्था में पहुंचने लगी तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुकृत्य के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा वारदात के बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करता रहा है घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई पीड़िता छात्रा ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है जब इस सम्बन्ध में एसपी देहात से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि थाना शिकारपुर पर एक युवती एवं उसके परिवार जनो द्वारा एक तहरीर दी गयी कि जिसमे एक युवक द्वारा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करना अंकित किया गया है इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अभियुक्त व युवती एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने बताया कि पीड़िता छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
    1
    शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बीए एलएलबी कर रही एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय शिकारपुर के एक युवक पर अपहरण कर कार में बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है पीड़िता अनूपशहर शिकारपुर बस स्टैंड से पैदल कॉलेज जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार आई जिसे शिकारपुर क्षेत्र के गांव डडुआ का निवासी सुवेक पुत्र नाममालूम चला रहा था आरोपी ने छात्रा को जबरन कार में बैठने को कहा जब उसके द्वारा गाड़ी में बैठने को मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर कार के अन्दर खीच लिया तहरीर के अनुसार आरोपी ने छात्रा और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर चुप कराया और उसे जबरन नारियल पानी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था नशीला पदार्थ पीने के बाद जब छात्रा अर्धमूर्छित अवस्था में पहुंचने लगी तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुकृत्य के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा वारदात के बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करता रहा है घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई पीड़िता छात्रा ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है जब इस सम्बन्ध में एसपी देहात से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि थाना शिकारपुर पर एक युवती एवं उसके परिवार जनो द्वारा एक तहरीर दी गयी कि जिसमे एक युवक द्वारा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करना अंकित किया गया है इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अभियुक्त व युवती एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने बताया कि पीड़िता छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ​ बुलन्दशहर : ​शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ​ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।
    1
    ​
बुलन्दशहर : ​शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ​ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Irfan Tomar
    1
    Post by Irfan Tomar
    user_Irfan Tomar
    Irfan Tomar
    Local News Reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट
    1
    शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया।
जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे
वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • । नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात कारित करने का आरोप। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पुलिस हिरासत में। पुलिस का दावा: पूर्व से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपी। मामले में जांच जारी, बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला। बुलंदशहर से चैनल हैड डॉक्टर अजीम खान की रिपोर्ट
    1
    ।
नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात कारित करने का आरोप।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज।
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पुलिस हिरासत में।
पुलिस का दावा: पूर्व से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपी।
मामले में जांच जारी, बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला।
बुलंदशहर से चैनल हैड डॉक्टर अजीम खान की रिपोर्ट
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की सरकार से मैं यह कहना चाहता हूं माननीय मुख्यमंत्री योगी जी जो जगह-जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं इन पर रोक लगाई जाए मेरी आपसे अपील है 👉🙏🙏🙏
    1
    उत्तर प्रदेश की सरकार से मैं यह  कहना चाहता हूं माननीय मुख्यमंत्री योगी जी जो जगह-जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं इन पर रोक लगाई जाए मेरी आपसे अपील है 👉🙏🙏🙏
    user_Ravi Jatav
    Ravi Jatav
    Farmer अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पा कर कुछ अराजक तत्वों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की बल्कि पुलिस की वर्दी पर हमला कर मारपीट का प्रयास भी किया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों में से चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है ​मिली जानकारी के अनुसार, पहासू थाने में तैनात एक उप-निरीक्षक जब किसी कार्यवश क्षेत्र में थे तभी सात से आठ लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया दरोगा को अकेला देख आरोपियों के हौसले बुलन्द हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने न केवल दरोगा के साथ बदतमीजी की बल्कि थाने का घेराव करने की धमकी भी दी इस दौरान आरोपियों ने दरोगा की वर्दी पर हाथ डाला और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की कोशिश की ​घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का प्रयास और वर्दी के अपमान के आरोप में तत्काल कार्रवाई की पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सभी आठ आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब इस सम्बन्ध में शिकारपुर सीओ से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने बताया कि थाना पहासू पर तैनात उ.नि. कार्यसरकार के बाद कस्बा पहासू क्षेत्र से थाना पहासू की तरफ वापस लौट रहे थे तभी कुछ युवकों के द्वारा उनके साथ कहासुनी की गयी इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के बाद थाना पहासू पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है सलैमपुर ​थाना प्रभारी का कहना है कि किसी भी सूरत में वर्दी का अपमान और कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है ।
    1
    शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पा कर कुछ अराजक तत्वों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की बल्कि पुलिस की वर्दी पर हमला कर मारपीट का प्रयास भी किया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों में से चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है ​मिली जानकारी के अनुसार, पहासू थाने में तैनात एक उप-निरीक्षक जब किसी कार्यवश क्षेत्र में थे तभी सात से आठ लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया दरोगा को अकेला देख आरोपियों के हौसले बुलन्द हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने न केवल दरोगा के साथ बदतमीजी की बल्कि थाने का घेराव करने की धमकी भी दी इस दौरान आरोपियों ने दरोगा की वर्दी पर हाथ डाला और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की कोशिश की ​घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का प्रयास और वर्दी के अपमान के आरोप में तत्काल कार्रवाई की पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सभी आठ आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब इस सम्बन्ध में शिकारपुर सीओ से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने बताया कि थाना पहासू पर तैनात उ.नि. कार्यसरकार के बाद कस्बा पहासू क्षेत्र से थाना पहासू की तरफ वापस लौट रहे थे तभी कुछ युवकों के द्वारा उनके साथ कहासुनी की गयी इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के बाद थाना पहासू पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है सलैमपुर ​थाना प्रभारी का कहना है कि किसी भी सूरत में वर्दी का अपमान और कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.