छिंदवाड़ा के बिछुआ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बस स्टैंड पर एक विशाल आंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में विधायक सुजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर तीखे हमले किए और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत चौधरी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और हिंदू परिषद के लोगों ने भगवान राम मंदिर के चंदे की चोरी की है और इन्हें भाजपा नेताओं का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने क्षेत्र की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार दो किलोमीटर की सड़क तक नहीं बना पा रही है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ और इंजीनियर पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां कमीशन मिलता है, वहां बिना निर्माण कार्य के ही ठेकेदार को राशि दे दी जाती है; ₹2.5 लाख के स्वागत द्वार को ₹8.5 लाख का दिखाया गया है। साथ ही भाजपा के 'छुटभैया' नेताओं पर अवैध जुआ, सट्टा, शराब और रेत बेचने तथा पुराने तालाबों को नया दिखाकर शासन को चपत लगाने के गंभीर आरोप लगाए। जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर ने भी चंदा चोरी के पैसों से इमारतें और कारें खरीदने का आरोप लगाते हुए इसे राम भक्तों के साथ विश्वासघात बताया। आंदोलन के बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय की ओर रुख किया और वहां स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी को ज्ञापन सौंपकर चंदा चोरों को दंड देने की कामना की। इसके बाद एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अन्य प्रमुख मांगों में वन्यजीवों से प्रभावित बिछुआ क्षेत्र में वर्ष 2019 से प्रस्तावित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना, आदिवासी परिवारों को वन भूमि के पट्टे वितरित करना, वन्यजीवों के हमले में मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना, किसानों को पर्याप्त खाद देना, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और उप तहसील खमारपानी के जर्जर भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराना शामिल है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन जनहितैषी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
छिंदवाड़ा के बिछुआ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बस स्टैंड पर एक विशाल आंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में विधायक सुजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर तीखे हमले किए और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत चौधरी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और हिंदू परिषद के लोगों ने भगवान राम मंदिर के चंदे की चोरी की है और इन्हें भाजपा नेताओं का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने क्षेत्र की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार दो किलोमीटर की सड़क तक नहीं बना पा रही है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ और इंजीनियर पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां कमीशन मिलता है, वहां बिना निर्माण कार्य के ही ठेकेदार को राशि दे दी जाती है; ₹2.5 लाख के स्वागत द्वार को ₹8.5 लाख का दिखाया गया है। साथ ही भाजपा के 'छुटभैया' नेताओं पर
अवैध जुआ, सट्टा, शराब और रेत बेचने तथा पुराने तालाबों को नया दिखाकर शासन को चपत लगाने के गंभीर आरोप लगाए। जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर ने भी चंदा चोरी के पैसों से इमारतें और कारें खरीदने का आरोप लगाते हुए इसे राम भक्तों के साथ विश्वासघात बताया। आंदोलन के बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय की ओर रुख किया और वहां स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी को ज्ञापन सौंपकर चंदा चोरों को दंड देने की कामना की। इसके बाद एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अन्य प्रमुख मांगों में वन्यजीवों से प्रभावित बिछुआ क्षेत्र में वर्ष 2019 से प्रस्तावित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना, आदिवासी परिवारों को वन भूमि के पट्टे वितरित करना, वन्यजीवों के हमले में मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना, किसानों को पर्याप्त खाद देना, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और उप तहसील खमारपानी के जर्जर भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराना शामिल है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन जनहितैषी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
- छिंदवाड़ा के बिछुआ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बस स्टैंड पर एक विशाल आंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में विधायक सुजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर तीखे हमले किए और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत चौधरी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और हिंदू परिषद के लोगों ने भगवान राम मंदिर के चंदे की चोरी की है और इन्हें भाजपा नेताओं का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने क्षेत्र की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार दो किलोमीटर की सड़क तक नहीं बना पा रही है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ और इंजीनियर पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां कमीशन मिलता है, वहां बिना निर्माण कार्य के ही ठेकेदार को राशि दे दी जाती है; ₹2.5 लाख के स्वागत द्वार को ₹8.5 लाख का दिखाया गया है। साथ ही भाजपा के 'छुटभैया' नेताओं पर अवैध जुआ, सट्टा, शराब और रेत बेचने तथा पुराने तालाबों को नया दिखाकर शासन को चपत लगाने के गंभीर आरोप लगाए। जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर ने भी चंदा चोरी के पैसों से इमारतें और कारें खरीदने का आरोप लगाते हुए इसे राम भक्तों के साथ विश्वासघात बताया। आंदोलन के बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय की ओर रुख किया और वहां स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी को ज्ञापन सौंपकर चंदा चोरों को दंड देने की कामना की। इसके बाद एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अन्य प्रमुख मांगों में वन्यजीवों से प्रभावित बिछुआ क्षेत्र में वर्ष 2019 से प्रस्तावित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना, आदिवासी परिवारों को वन भूमि के पट्टे वितरित करना, वन्यजीवों के हमले में मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना, किसानों को पर्याप्त खाद देना, क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और उप तहसील खमारपानी के जर्जर भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराना शामिल है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन जनहितैषी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।2
- भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) डील के विरोध में भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन किया है।1
- मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 15 दिनों की अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने नागरिकों से विशेष अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूकता फैलाएं, जिससे हमारा प्रदेश और हमारा शहर नशे से मुक्त रह सके।1
- छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश में एक सप्ताह की देरी होने से मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। बारिश न होने के कारण कुओं और नलकूपों का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए और इंद्र देवता को मनाने के लिए ग्रामीण अब भजन-कीर्तन का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों अजानिया में ग्रामीणों द्वारा 24 घंटे का अखंड हरि नाम कीर्तन भी आयोजित किया गया। दूसरी ओर, जिला कलेक्टर ने वन मंडल में हुए फर्जी मजदूरी भुगतान के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर संज्ञान लिया है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के शक में एक युवक के साथ इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली बर्बरता का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक कान्हीवाड़ा क्षेत्र का निवासी है, जिसे एक युवती के साथ कथित प्रेम संबंध के शक में युवती के परिजनों और उनके साथियों ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक को एक खेत में ले जाकर बंधक बना लिया और उसे निर्वस्त्र कर डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं और उसके जख्मों पर नमक व मिर्च रगड़कर उसे प्रताड़ित किया। यह अमानवीय घटना 11-12 जून की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के सिवनी पहुंचकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराने की संभावना है, जिसके बाद मामले में आवश्यक धाराएं बढ़ाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से पूरे जिले में भारी आक्रोश का माहौल है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।1
- मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश को अगले 3 वर्षों के भीतर नशे से मुक्त करने के उद्देश्य से "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत छिंदवाड़ा जिले में भी 15 जुलाई से 30 जुलाई तक यह अभियान चलाया जा रहा है। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने इस अभियान को लेकर नागरिकों से अपील की है। उन्होंने बताया कि इसमें न केवल पुलिस विभाग, बल्कि शासन के अन्य सभी विभागों का भी एक्टिव पार्टीसिपेशन रहेगा।1
- छिंदवाड़ा के चौरई में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के दिशा-निर्देशों पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमती भारती जाट के नेतृत्व में चौरई थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने की है। पुलिस को 14/07/26 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा की तरफ से चौरई की ओर कार में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छिंदवाड़ा रोड चोरगांव रेलवे ब्रिज के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 79.02 लीटर देशी मसाला और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹50,000 आंकी गई है। इसके साथ ही ₹8,00,000 कीमत की कार (क्रमांक MP28CA9494) को भी जब्त कर लिया गया। कार में सवार आरोपियों की पहचान अभिषेक (आशीष) धुर्वे (उम्र 22 वर्ष), आदित्य पटेल (उम्र 19 वर्ष) दोनों निवासी शिवपुरी और सुभाष मसराम (उम्र 20 वर्ष) निवासी उमरिया ईसरा के रूप में हुई है। शराब परिवहन के संबंध में कोई लाइसेंस न होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पारसनाथ आर्मो, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह, गोपाल साहू और आरक्षक अभिषेक सनोडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3