logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने

2 hrs ago
user_BS News Network
BS News Network
Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खामी गांव में कलेक्टर की एंट्री, योजनाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश!
    1
    खामी गांव में कलेक्टर की एंट्री, योजनाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​सिवनी-कल तक सिवनी के खेल मैदानों तक सीमित रहने वाला एक नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूँजने को तैयार है। जिले की होनहार हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। नौशीन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। ​नौशीन के इस मुकाम तक पहुँचने की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। खेल के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरुआती अभ्यास टूटी हुई हॉकी स्टिक से किया था। सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मैदान पर पसीना बहाती रहीं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम रहा कि पहले उन्होंने एकेडमी में अपनी जगह पक्की की और फिर लगातार कई पदक जीतकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। ​इस सफलता के पीछे उनके पिता एहफाज खान का भी बड़ा संघर्ष रहा है। पिता ने खुद कभी पेशेवर हॉकी नहीं खेली, लेकिन उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया। नौशीन का कहना है कि उनका केवल एक ही लक्ष्य है—देश के लिए खेलना और मेडल जीतना। ​उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है।अब सभी की नजरें जापान में होने वाले एशिया कप पर टिकी हैं, जहाँ सिवनी की यह बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम रोशन करेगी।
    1
    ​सिवनी-कल तक सिवनी के खेल मैदानों तक सीमित रहने वाला एक नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूँजने को तैयार है। जिले की होनहार हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। नौशीन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
​नौशीन के इस मुकाम तक पहुँचने की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। खेल के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरुआती अभ्यास टूटी हुई हॉकी स्टिक से किया था। सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मैदान पर पसीना बहाती रहीं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम रहा कि पहले उन्होंने एकेडमी में अपनी जगह पक्की की और फिर लगातार कई पदक जीतकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
​इस सफलता के पीछे उनके पिता एहफाज खान का भी बड़ा संघर्ष रहा है। पिता ने खुद कभी पेशेवर हॉकी नहीं खेली, लेकिन उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया। नौशीन का कहना है कि उनका केवल एक ही लक्ष्य है—देश के लिए खेलना और मेडल जीतना।
​उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है।अब सभी की नजरें जापान में होने वाले एशिया कप पर टिकी हैं, जहाँ सिवनी की यह बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम रोशन करेगी।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चौरई में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित “रक्तदान महादान” शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस सेवा आयोजन में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं कई लोगों ने नियमित रक्तदान का संकल्प भी लिया।
    1
    चौरई में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित “रक्तदान महादान” शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस सेवा आयोजन में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं कई लोगों ने नियमित रक्तदान का संकल्प भी लिया।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *अपनी ही सरकार की पोल खोल कर रख दिए सिवनी विधायक मुनमुनराय उपार्जन केंद्र में बड़ी लापरवाही* अरिहंत वेयरहाउस बघराज का मामला
    1
    *अपनी ही सरकार की पोल खोल कर रख दिए सिवनी विधायक मुनमुनराय उपार्जन केंद्र में बड़ी लापरवाही*
अरिहंत वेयरहाउस बघराज का मामला
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चिखली में भीषण आग, पांच मकान जलकर खाक — ग्रामीणों का सब कुछ राख, मदद की गुहार सिवनी/चिखली : कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत सारसडोल अंतर्गत ग्राम चिखली में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों की नरवाई से होते हुए सीधे गांव के मकानों तक पहुंच गई और देखते ही देखते चार मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आगजनी में कमलेश लांजेवर (पिता दिलीप लांजेवार), ज्ञानाबाई उइके (पति मंगलू), सुरेश कुमरे (पिता भैयालाल कुमरे), गणेश अरेवा (पिता खेमचंद) एवं मेती बाई मरकाम (पति रमा) के मकान जलकर नष्ट हो गए। आग में घरों का पूरा सामान, नगदी और जेवरात भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि लोग जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा सके। स्थिति यह है कि पीड़ित परिवारों के पास अब केवल वही कपड़े बचे हैं जो वे पहनकर बाहर निकले थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक अधिकांश मकान जल चुके थे। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। एसडीएम प्रशांत उइके, नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी द्वारा मौके पर पंचनामा कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत सारसडोल के सरपंच सतीश उइके ने बताया कि आग से पीड़ित परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। उनके पास खाने-पीने और रहने तक की व्यवस्था नहीं बची है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रभावितों को शीघ्र उचित मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए।
    1
    चिखली में भीषण आग, पांच मकान जलकर खाक — ग्रामीणों का सब कुछ राख, मदद की गुहार
सिवनी/चिखली   : कुरई विकासखंड के ग्राम पंचायत सारसडोल अंतर्गत ग्राम चिखली में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों की नरवाई से होते हुए सीधे गांव के मकानों तक पहुंच गई और देखते ही देखते चार मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आगजनी में कमलेश लांजेवर (पिता दिलीप लांजेवार), ज्ञानाबाई उइके (पति मंगलू), सुरेश कुमरे (पिता भैयालाल कुमरे), गणेश अरेवा (पिता खेमचंद) एवं मेती बाई मरकाम (पति रमा) के मकान जलकर नष्ट हो गए। आग में घरों का पूरा सामान, नगदी और जेवरात भी जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि लोग जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा सके। स्थिति यह है कि पीड़ित परिवारों के पास अब केवल वही कपड़े बचे हैं जो वे पहनकर बाहर निकले थे।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक अधिकांश मकान जल चुके थे। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। एसडीएम प्रशांत उइके, नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी द्वारा मौके पर पंचनामा कार्यवाही की गई।
ग्राम पंचायत सारसडोल के सरपंच सतीश उइके ने बताया कि आग से पीड़ित परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। उनके पास खाने-पीने और रहने तक की व्यवस्था नहीं बची है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रभावितों को शीघ्र उचित मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई विस्तृत जानकारी #सिवनी / स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मानस भवन, सिवनी में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA-2003) विषय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को COTPA-2003 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक तथा उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं। म.प्र. वॉलन्ट्री एसोसिएशन, इंदौर के प्रतिनिधि श्री नयन पाण्डेय ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कानून के सख्त पालन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, चालानी कार्यवाही एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में COTPA-2003 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से तंबाकू निषेध अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए शहर को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई।
    1
    कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित
अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई विस्तृत जानकारी
#सिवनी / स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मानस भवन, सिवनी में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA-2003) विषय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को COTPA-2003 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक तथा उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं।
म.प्र. वॉलन्ट्री एसोसिएशन, इंदौर के प्रतिनिधि श्री नयन पाण्डेय ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कानून के सख्त पालन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, चालानी कार्यवाही एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सकता है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में COTPA-2003 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से तंबाकू निषेध अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए शहर को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की दर्जनों महिलाओं ने गुरूवार 30 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा ने मुलाकात कर गांव के ही निवासी माता और पुत्र के खिलाफ शिकायत की है। अंजु रामटेके और हर्ष रामटेके पर गांव की महिलाओं ने यह आरोप लगाया गया है कि यह दोनों नशा मुक्ति अभियान की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न कर रहे है और समिति की महिलाओं से गाली-गलौज कर पुरूषों को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देते है।
    1
    तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की दर्जनों महिलाओं ने गुरूवार 30 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा ने मुलाकात कर गांव के ही निवासी माता और पुत्र के खिलाफ शिकायत की है। अंजु रामटेके और हर्ष रामटेके पर गांव की महिलाओं ने यह आरोप लगाया गया है कि यह दोनों नशा मुक्ति अभियान की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न कर रहे है और समिति की महिलाओं से गाली-गलौज कर पुरूषों को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देते है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने
    1
    तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.