Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरमथुरा में अवैध खनन पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, माफिया में हड़कंप सरमथुरा: धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर कई स्थानों पर अवैध खनन को रोकने के प्रयास किए
Bharat SING Meena
सरमथुरा में अवैध खनन पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, माफिया में हड़कंप सरमथुरा: धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर कई स्थानों पर अवैध खनन को रोकने के प्रयास किए
More news from राजस्थान and nearby areas
- कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिन्डौन सिटी में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' द्वारा एक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन प्रहलाद कुंड स्थित भगवान नृसिंह जी मंदिर पर किया गया जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।1
- हिंडौन सिटी। कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिंडौन में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' ने रविवार रात्रि को प्रहलाद कुंड स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया। जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। अनमोल विरासत फाउंडेशन के समन्वयक अनमोल बागरैनिया ने बताया कि शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन लुप्त हो रही भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत से युवाओं और लोगों को जोड़ना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने और स्थानीय धरोहर व विरासत को संवारने का काम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राचीन नृसिंह भगवान मंदिर पर सांस्कृतिक शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें देश-विदेश में 500 से अधिक कान्सर्ट कर चुके राष्ट्रीय शास्त्रीय गायक कलाकार वरुण मिश्रा लखनऊ ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी। शास्त्रीय संगीत गायक मिश्रा ने गायन में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल व होली गीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही गायक मिश्रा ने बनारस की प्रसिद्ध गायन शैली 'दादरा' की प्रस्तुति देकर मौजूद सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान तबले पर फतेह बारसी और हारमोनियम पर कुलदीप पंवार ने संगत दी। फाउंडेशन के संस्थापक गोविंद बागरैनियां द्वारा सभी कलाकारों का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन आरजे राजेंद्र जांगिड़ ने किया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत संध्या के स्पॉन्सर समुन्दर कुमावत, रॉबिन सोनी, जेपी चौधरी, बॉबी धाकड़, लखन सोनी, ओपी मंगल, पंडित राजकुमार शर्मा, संजीव सोपरा, कृष्णा शर्मा, पूजा शर्मा, हर्षिता शर्मा, लोकेश धाकड़, संदीप धाकड़, अजय जांगिड़, महेश पाठक, हाकिम गुर्जर सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी व श्रोता मौजूद रहें।3
- जौरा शहर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में सिकरवार लैब पर निशुल्क जांच शिविर हुआ प्रारंभ। लैब के संचालक निगम सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया की हमारा उद्देश्य दीन दुखी और गरीबों की सेवा करना है इसी को दृष्टिगत रखते हुए निशुल्क चंद शिविर किया प्रारंभ।1
- भरतपुर: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने गोलपुरा रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। यह अभियान करीब डेढ़ किलोमीटर तक चलाया गया, जिसके तहत सड़क को 60 फीट चौड़ा करने के लिए जेसीबी मशीनों से सड़क किनारे बने पक्के और कच्चे निर्माण हटाए गए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई लोगों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। मौके पर लोग अपना सामान समेटते नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने नगर निगम से कार्रवाई रोकने की गुहार भी लगाई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस देकर पर्याप्त समय दिया गया था। नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि हीरादास स्थित गोलपुरा रोड को मथुरा बाईपास तक 60 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए सड़क किनारे रहने वाले लोगों को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब कुछ लोग स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने अपनी परेशानी भी जाहिर की। निवासी पन्नालाल शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी एचआईवी से पीड़ित है और उन्होंने प्रशासन से कुछ समय और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि एक ओर पत्नी की बीमारी और दूसरी ओर मकान टूटने से परिवार संकट में आ गया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से एक तरफ जहां शहर में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हुआ है, वहीं प्रभावित लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। बाइट _ नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, भरतपुर1
- फिल्म इंडस्ट्री की महान गायिका- जिसने १२ हजार गानों को २० भाषाओं में गाकर गिनीज वर्ल्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो गया.... 💥नोट-- अतः हम किसी भी हीरो या देवी देवता का ऐपिसोड देते हैं तो तो पहले वाले ऐपिसोड में उनकी महानता को दर्शाते हैं, जबकि बार बार नहीं दर्शाते.... लेकिन जो हमारे विजिटर हैं वो उस ऐपिसोड को View/Seen नहीं कर पाते कि वह हमारे दिए हुए ज्ञान से अंजान रहते हैं..... अतः यहाँ वो ऐपिसोड नंबर है- YY-414
- कैंसर से पीड़ित पिता की पुत्रियों के विवाह के सहयोग हेतु कन्यादान मुहिम से संवरती खुशियाँ: ₹71,810 की राशि ससम्मान बेटियों को सुपुर्द धौलपुर,बसेड़ी कुशवाह कर्मचारी संघ, धौलपुर के तत्वावधान में संचालित कन्यादान मुहिम के अंतर्गत समाज की एकजुटता, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। इस मुहिम के तहत एकत्रित कन्या दान राशि ₹71,810 की राशि आज ससम्मान श्री प्रेमसिंह कुशवाह (निवासी आकपुरा, बसेड़ी) की सुपुत्रियों कु. शशि एवं कु. वर्षा को उनके विवाह हेतु सुपुर्द की गई। बेटियों के जो पिता हैं प्रेमसिंह कुशवाहा वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय एवं कमजोर है इसलिए समाज के साथ मिलकर यह सहयोग राशि समाज के विभिन्न वर्गों से प्राप्त स्वैच्छिक योगदान से एकत्रित की गई, जिसने इस पुनीत कार्य को सफल बनाया। इस अवसर पर कुशवाह कर्मचारी संघ, धौलपुर के अध्यक्ष हेमसिंह कुशवाह ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और इस प्रकार के पुनीत कार्य निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने बेटियों के उज्ज्वल एवं सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं। साथ ही बसेड़ी कुशवाह समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह ने भी कर्मचारी संघ एवं सभी समाज बंधुओं का इस पुनीत कार्य हेतु सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। और कहा समाज को समय समय पर ऐसे कार्यों में हमेशा सहयोग करते रहना चाहिए क्योंकि बूंद बूंद से ही गढ़ा भरता है और साथ ही बेटियों को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना प्रेषित की इस अवसर पर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमसिंह कुशवाहा बसेड़ी कुशवाहा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष (बसेड़ी) कर्मचारी संघ अतर सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष जीतू कुशवाह, रामहेत कुशवाह, देवेंद्र कुशवाह, दीवान कुशवाह, प्रमोद कुशवाह, बत्तीलाल कुशवाह, प्रेमसिंह कुशवाह, सरपंच निरोतीलाल कुशवाह, अशोक कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह पहल केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि एक भावनात्मक संबल भी है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बनती है। विशेष:इस मुहिम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने स्वेच्छा से सहयोग कर यह सिद्ध किया कि सामूहिक प्रयास से हर कठिनाई को सरल बनाया जा सकता है।3
- Post by Bharat SING Meena1
- करौली जिले की ग्राम पंचायत कुंजेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान करीब 123 लोगों की टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे तथा वजन आदि की समग्र जांच की गई।2
- हिंडौन सिटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को पूर्व मंत्री व पांच बार विधायक रहे भरोसी लाल जाटव से उनके हिंडौन स्थित निवास पर मिले। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अस्वस्थ चल रहे पूर्व मंत्री जाटव से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पूर्व मंत्री जाटव के बड़े पुत्र हिंडौन नगर परिषद के सभापति बृजेश कुमार जाटव और छोटे पुत्र पंचायत समिति हिंडौन के प्रधान विनोद कुमार जाटव ने गहलोत और जूली का सूत की माला पहनकर स्वागत किया। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री जाटव सत्ता के समय की बातें याद कर भावुक हो गए। इस मौके पर करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस के करौली जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, विधायक रफीक खान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1