logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुंजेला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित। करौली जिले की ग्राम पंचायत कुंजेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान करीब 123 लोगों की टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे तथा वजन आदि की समग्र जांच की गई।

6 hrs ago
user_Abhishek Bhardwaj
Abhishek Bhardwaj
श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
6 hrs ago
215c045e-b76c-47c4-b8f9-f24249ea21c6

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुंजेला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित। करौली जिले की ग्राम पंचायत कुंजेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान करीब 123 लोगों की टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे तथा वजन आदि की समग्र जांच की गई।

More news from Karauli and nearby areas
  • तिघरिया में चोरों ने बोला धावा छत की पट्टी उखाड़कर करीब 10 लाख के जेवर और नकदी किए पार हिण्डौन तिघरिया क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।बीती रात चोरों ने विजेंद्र प्रजापति पुत्र गिर्राज प्रजापति के मकान को निशाना बनाया। रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे बाद चोरों ने मकान की छत की पट्टी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 70,000 रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। चोरी हुए सामान में कोदंडी पायजेब, कंडे, साठ माला, नथ, टीका, मटर माला, कंठी और नाक का फूल शामिल है। चोरी गए कुल माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब परिजनों ने सामान बिखरा देखा और छत की पट्टी उखड़ी पाई, तब घटना का पता चला।घटना के संबंध में नई मंडी हिण्डौन सिटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है।विष्णु प्रजापति ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
    2
    तिघरिया में चोरों ने बोला धावा छत की पट्टी उखाड़कर करीब 10 लाख के जेवर और नकदी किए पार 
हिण्डौन तिघरिया क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।बीती रात चोरों ने विजेंद्र प्रजापति पुत्र गिर्राज प्रजापति के मकान को निशाना बनाया। रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे बाद चोरों ने मकान की छत की पट्टी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 70,000 रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। चोरी हुए सामान में कोदंडी पायजेब, कंडे, साठ माला, नथ, टीका, मटर माला, कंठी और नाक का फूल शामिल है। चोरी गए कुल माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
सुबह जब परिजनों ने सामान बिखरा देखा और छत की पट्टी उखड़ी पाई, तब घटना का पता चला।घटना के संबंध में नई मंडी हिण्डौन सिटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है।विष्णु प्रजापति ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिंडौन में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' ने रविवार रात्रि को प्रहलाद कुंड स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया। जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। अनमोल विरासत फाउंडेशन के समन्वयक अनमोल बागरैनिया ने बताया कि शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन लुप्त हो रही भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत से युवाओं और लोगों को जोड़ना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने और स्थानीय धरोहर व विरासत को संवारने का काम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राचीन नृसिंह भगवान मंदिर पर सांस्कृतिक शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें देश-विदेश में 500 से अधिक कान्सर्ट कर चुके राष्ट्रीय शास्त्रीय गायक कलाकार वरुण मिश्रा लखनऊ ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी। शास्त्रीय संगीत गायक मिश्रा ने गायन में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल व होली गीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही गायक मिश्रा ने बनारस की प्रसिद्ध गायन शैली 'दादरा' की प्रस्तुति देकर मौजूद सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान तबले पर फतेह बारसी और हारमोनियम पर कुलदीप पंवार ने संगत दी। फाउंडेशन के संस्थापक गोविंद बागरैनियां द्वारा सभी कलाकारों का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन आरजे राजेंद्र जांगिड़ ने किया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत संध्या के स्पॉन्सर समुन्दर कुमावत, रॉबिन सोनी, जेपी चौधरी, बॉबी धाकड़, लखन सोनी, ओपी मंगल, पंडित राजकुमार शर्मा, संजीव सोपरा, कृष्णा शर्मा, पूजा शर्मा, हर्षिता शर्मा, लोकेश धाकड़, संदीप धाकड़, अजय जांगिड़, महेश पाठक, हाकिम गुर्जर सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी व श्रोता मौजूद रहें।
    3
    हिंडौन सिटी। कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिंडौन में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' ने रविवार रात्रि को प्रहलाद कुंड स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया। जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी।
अनमोल विरासत फाउंडेशन के समन्वयक अनमोल बागरैनिया ने बताया कि शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन लुप्त हो रही भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत से युवाओं और लोगों को जोड़ना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने और स्थानीय धरोहर व विरासत को संवारने का काम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राचीन नृसिंह भगवान मंदिर पर सांस्कृतिक शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें देश-विदेश में 500 से अधिक कान्सर्ट कर चुके राष्ट्रीय शास्त्रीय गायक कलाकार वरुण मिश्रा लखनऊ ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी। शास्त्रीय संगीत गायक मिश्रा ने गायन में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल व होली गीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही गायक मिश्रा ने बनारस की प्रसिद्ध गायन शैली 'दादरा' की प्रस्तुति देकर मौजूद सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान तबले पर फतेह बारसी और हारमोनियम पर  कुलदीप पंवार ने संगत दी। फाउंडेशन के संस्थापक गोविंद बागरैनियां द्वारा सभी कलाकारों का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन आरजे राजेंद्र जांगिड़ ने किया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत संध्या के स्पॉन्सर समुन्दर कुमावत, रॉबिन सोनी, जेपी चौधरी, बॉबी धाकड़, लखन सोनी, ओपी मंगल, पंडित राजकुमार शर्मा, संजीव सोपरा, कृष्णा शर्मा, पूजा शर्मा, हर्षिता शर्मा, लोकेश धाकड़, संदीप धाकड़, अजय जांगिड़, महेश पाठक, हाकिम गुर्जर सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी व श्रोता मौजूद रहें।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई मंच संचालन खेमराज जांगिड़ कैमला द्वारा किया गया
    1
    करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर  जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया 
इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई मंच संचालन खेमराज जांगिड़ कैमला द्वारा किया गया
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    57 min ago
  • हिण्डौन अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव रहमान अब्बासी के पुत्र फैजान अब्बासी सड़क हादसे में घायल हो गया।इस्लामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी जिससे बाइक का हैंडल टूट कर फैजान के पैर में घुस गया जिससे फैजान के पैर में गंभीर चोट पहुंची है।घायल फैजान की कुशल क्षेम जानने के लिए सोमवार सुबह 11:00 बजे विधायक अनीता जाटव ने रहमान अब्बासी के घर पहुंच कर सड़क हादसे में घायल हुए उनके पुत्र फैजान अब्बासी के हाल जाने और शीघृ स्वास्थ्य लाभ की कामना कर परिजनों को दिलासा दिया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
    1
    हिण्डौन अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव रहमान अब्बासी के पुत्र फैजान अब्बासी सड़क हादसे में घायल हो गया।इस्लामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी जिससे बाइक का हैंडल टूट कर फैजान के पैर में घुस गया जिससे फैजान के पैर में गंभीर चोट पहुंची है।घायल फैजान की कुशल क्षेम जानने के लिए सोमवार सुबह 11:00 बजे विधायक अनीता जाटव  ने रहमान अब्बासी के घर पहुंच कर सड़क हादसे में घायल हुए उनके पुत्र फैजान अब्बासी के हाल जाने और शीघृ स्वास्थ्य लाभ की कामना कर परिजनों को दिलासा दिया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग के श्री भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्ती की ओर से चल रहे तीन दिवसीय पद व कन्हैया दंगल में कई पार्टियों ने भाग लेकर धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मीना व कोषाध्यक्ष रामकिशन गुरूजी ने बताया कि कन्हैया दंगल समापन के दिन ख्यालीराम व हरकेश एण्ड पार्टी दुधराई, धर्मसिंह व जगराम एण्ड पार्टी गनीपुर सिकराय व कैलाश व श्यामलाल एण्ड पार्टी रानेटा की कन्हैया पार्टियों के गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। कन्हैया दंगल के समापन पर गांव के पंच-पटेलों व कमेटी के सदस्यों ने पार्टियों के कलाकारों का माला पहनाकर व साफा बांध कर स्वागत किया।
    4
    सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत नारौली डांग के श्री भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्ती की ओर से चल रहे तीन दिवसीय पद व कन्हैया दंगल में कई पार्टियों ने भाग लेकर धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मीना व कोषाध्यक्ष रामकिशन गुरूजी ने बताया कि कन्हैया दंगल समापन के दिन ख्यालीराम व हरकेश एण्ड पार्टी दुधराई, धर्मसिंह व जगराम एण्ड पार्टी गनीपुर सिकराय व कैलाश व श्यामलाल एण्ड पार्टी रानेटा की कन्हैया पार्टियों के गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। कन्हैया दंगल के समापन पर गांव के पंच-पटेलों व कमेटी के सदस्यों ने पार्टियों के कलाकारों का माला पहनाकर व साफा बांध कर स्वागत किया।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • करौली जिले की ग्राम पंचायत कुंजेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान करीब 123 लोगों की टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे तथा वजन आदि की समग्र जांच की गई।
    2
    करौली जिले की ग्राम पंचायत कुंजेला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान करीब 123 लोगों की टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे तथा वजन आदि की समग्र जांच की गई।
    user_Abhishek Bhardwaj
    Abhishek Bhardwaj
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को पूर्व मंत्री व पांच बार विधायक रहे भरोसी लाल जाटव से उनके हिंडौन स्थित निवास पर मिले। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अस्वस्थ चल रहे पूर्व मंत्री जाटव से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पूर्व मंत्री जाटव के बड़े पुत्र हिंडौन नगर परिषद के सभापति बृजेश कुमार जाटव और छोटे पुत्र पंचायत समिति हिंडौन के प्रधान विनोद कुमार जाटव ने गहलोत और जूली का सूत की माला पहनकर स्वागत किया। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री जाटव सत्ता के समय की बातें याद कर भावुक हो गए। इस मौके पर करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस के करौली जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, विधायक रफीक खान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को पूर्व मंत्री व पांच बार विधायक रहे भरोसी लाल जाटव से उनके हिंडौन स्थित निवास पर मिले। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अस्वस्थ चल रहे पूर्व मंत्री जाटव से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पूर्व मंत्री जाटव के बड़े पुत्र हिंडौन नगर परिषद  के सभापति बृजेश कुमार जाटव और छोटे पुत्र पंचायत समिति हिंडौन के प्रधान विनोद कुमार जाटव ने गहलोत और जूली का सूत की माला पहनकर स्वागत किया। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री जाटव सत्ता के समय की बातें याद कर भावुक हो गए। इस मौके पर करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस के करौली जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, विधायक रफीक खान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई
    1
    करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर  जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया 
इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.