logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कार्रवाई के साथ गांव-गांव जागरूकता, नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने महिला शक्ति को बनाया पुलिस का मजबूत हथियार* 🚨 *कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे थाना प्रभारी भूपदेवपुर — चौपाल में महिलाओं से सहज संवाद* 🚨 *“नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद करता है”— थाना प्रभारी ने महिलाओं को बताए शराब के सामाजिक दुष्परिणाम* 🚨 *महिला समूहों ने उठाया बीड़ा— गांव में न शराब बनाएंगे, न बिकने देंगे; अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने का लिया संकल्प* 🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह की जमीनी पहल से ‘ऑपरेशन आघात’ को मिल रहा सामाजिक सहयोग* *09 अगस्त, रायगढ़* । नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की रणनीति अब गांवों में असर दिखाने लगी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ एसएसपी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों, विशेषकर महिला समूहों को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ने पर जोर दिया है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने स्वयं गांवों में पहुंचकर महिलाओं के बीच चौपाल लगाई और नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करने की दिशा में पहल की। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्राम बिलासपुर में महिला समूहों के साथ बैठक की। ग्राम बिलासपुर में आयोजित चौपाल में थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारी की औपचारिक दूरी के बजाय महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे और सहज संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से गांव की स्थिति, नशे से जुड़ी समस्याओं और अवैध शराब के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि नशे की समस्या केवल शराब पीने वाले व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर परिवार, बच्चों, महिलाओं और पूरे समाज पर पड़ता है। थाना प्रभारी ने महिलाओं को बताया कि नशे के कारण परिवारों में विवाद और घरेलू हिंसा बढ़ती है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा कई बार नशे की लत व्यक्ति को चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों की ओर धकेल देती है। नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि गांव को नशे से बचाना है तो महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे परिवार और समाज की स्थिति को सबसे करीब से देखती हैं। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशों का हवाला देते हुए थाना प्रभारी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि भूपदेवपुर पुलिस अवैध शराब के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी। अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता बताते हुए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792-70533 की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को गांव में आने वाले संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया। थाना प्रभारी की बातचीत का असर बैठक में साफ दिखाई दिया। महिला समूह की सदस्यों ने एकजुट होकर गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि वे अपने गांव को नशे से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी और अवैध शराब से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएंगी। दरअसल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की इस पहल का उद्देश्य “ऑपरेशन आघात” को केवल रेड, गिरफ्तारी और जब्ती तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार करना है। इसी रणनीति के तहत थाना प्रभारी रोशन कुमार कौशिक स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पुलिस और जनता के बीच भरोसे की कड़ी मजबूत कर रहे हैं। एसएसपी की रणनीतिक सोच और थाना प्रभारी की जमीनी सक्रियता का यह तालमेल नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को सामाजिक आंदोलन में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* : *“नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की लड़ाई नहीं है, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी, लेकिन स्थायी बदलाव के लिए हमें गांव और परिवारों को भी इस अभियान से जोड़ना होगा। विशेषकर महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता नशे के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रायगढ़ पुलिस कार्रवाई के साथ जागरूकता और जनभागीदारी को भी प्राथमिकता देते हुए नशामुक्त समाज की दिशा में लगातार काम करेगी।”*

18 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

*कार्रवाई के साथ गांव-गांव जागरूकता, नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने महिला शक्ति को बनाया पुलिस का मजबूत हथियार* 🚨 *कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे थाना प्रभारी भूपदेवपुर — चौपाल में महिलाओं से सहज संवाद* 🚨 *“नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद करता है”— थाना प्रभारी ने महिलाओं को बताए शराब के सामाजिक दुष्परिणाम* 🚨 *महिला समूहों ने उठाया बीड़ा— गांव में न शराब बनाएंगे, न बिकने देंगे; अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने का लिया संकल्प* 🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह की जमीनी पहल से ‘ऑपरेशन आघात’ को मिल रहा सामाजिक सहयोग* *09 अगस्त, रायगढ़* । नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की रणनीति अब गांवों में असर दिखाने लगी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ एसएसपी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों, विशेषकर महिला समूहों को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ने पर जोर दिया है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने स्वयं गांवों में पहुंचकर महिलाओं के बीच चौपाल लगाई और नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करने की दिशा में पहल की। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्राम बिलासपुर में महिला समूहों के साथ बैठक की। ग्राम बिलासपुर में आयोजित चौपाल में थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारी की औपचारिक दूरी के बजाय महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे और सहज संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से गांव की स्थिति, नशे से जुड़ी समस्याओं और अवैध शराब के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि नशे की समस्या केवल शराब पीने वाले व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर परिवार, बच्चों, महिलाओं और पूरे समाज पर पड़ता है। थाना प्रभारी ने महिलाओं को बताया कि नशे के कारण परिवारों में विवाद और घरेलू हिंसा बढ़ती है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा कई बार नशे की लत व्यक्ति को चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों की ओर धकेल देती है। नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि गांव को नशे से बचाना है तो महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

है, क्योंकि वे परिवार और समाज की स्थिति को सबसे करीब से देखती हैं। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशों का हवाला देते हुए थाना प्रभारी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि भूपदेवपुर पुलिस अवैध शराब के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी। अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता बताते हुए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792-70533 की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को गांव में आने वाले संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया। थाना प्रभारी की बातचीत का असर बैठक में साफ दिखाई दिया। महिला समूह की सदस्यों ने एकजुट होकर गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि वे अपने गांव को नशे से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी और अवैध शराब से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएंगी। दरअसल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की इस पहल का उद्देश्य “ऑपरेशन आघात” को केवल रेड, गिरफ्तारी और जब्ती तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार करना है। इसी रणनीति के तहत थाना प्रभारी रोशन कुमार कौशिक स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पुलिस और जनता के बीच भरोसे की कड़ी मजबूत कर रहे हैं। एसएसपी की रणनीतिक सोच और थाना प्रभारी की जमीनी सक्रियता का यह तालमेल नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को सामाजिक आंदोलन में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* : *“नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की लड़ाई नहीं है, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी, लेकिन स्थायी बदलाव के लिए हमें गांव और परिवारों को भी इस अभियान से जोड़ना होगा। विशेषकर महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता नशे के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रायगढ़ पुलिस कार्रवाई के साथ जागरूकता और जनभागीदारी को भी प्राथमिकता देते हुए नशामुक्त समाज की दिशा में लगातार काम करेगी।”*

More news from Jashpur and nearby areas
  • कांसाबेल में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, निकली भव्य रैली कांसाबेल में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, निकली भव्य रैली विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांसाबेल में आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई। क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “आदिवासी जिंदाबाद” के नारों से कांसाबेल गूंज उठा। बस स्टैंड में रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। रैली कन्या शाला प्रांगण पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। 📰 Jashpur Times | सच सब तक #विश्वआदिवासीदिवस #कांसाबेल #आदिवासीसमाज #बिरसामुंडा #जशपुर #JashpurTimes
    1
    कांसाबेल में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, निकली भव्य रैली
कांसाबेल में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, निकली भव्य रैली
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांसाबेल में आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई। क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “आदिवासी जिंदाबाद” के नारों से कांसाबेल गूंज उठा।
बस स्टैंड में रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। रैली कन्या शाला प्रांगण पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
📰 Jashpur Times | सच सब तक
#विश्वआदिवासीदिवस #कांसाबेल #आदिवासीसमाज #बिरसामुंडा #जशपुर #JashpurTimes
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    23 hrs ago
  • श्री शनिदेव रुद्राभिषेक महोत्सव पर कलश यात्रा,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
    1
    श्री शनिदेव रुद्राभिषेक महोत्सव पर कलश यात्रा,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब........... कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब........... बीमारियों का खतरा: जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर है। ग्राम पंचायत कुरुडीह की मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग कीचड़ से लतपथ, ग्राम पंचायत कुरुडीह में विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाओं की ही मुहर नहीं लग सकी है। कम बारिश में ही गली कीचड़ से लतपथ हो जाती है। ग्रामीणों को दलदल में रहने की मजबूरी है। लगातार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधि बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे। जिस वजह से हल्की बारिश में ही गली में गंदगी हो जाती है। इसमें मच्छर व कीड़े-मकोड़े पनप रहे है। ग्रामीणों को रोज समस्या हो रही है। कीचड़ के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी व आक्रोश है। कुरुडीह के ग्रामीणों के अनुसार गली से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने एवं मुरम की जगह मिट्टी को पाट दिया गया है। जिसके वजह से गली पर ही पानी ठहर रहा है और कीचड़ की स्थिति बन रही है। समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग को जनप्रतिनिधियों से गली की सीसीकरण किये जाने का सुझाव भी रखा था। लेकिन अब तक अमल नहीं किया गया है। गली में कीचड़ की प्रमुख समस्या को जनप्रतिनिधि अब तक दूर नहीं कर पाएं है। चुनाव में उम्मीदवार भी लुभावने वादे कर बाद में मुकर जाते है। लेकिन अभी तक कीचड़ की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गली में दलदल से पनप रहे मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ग्रामीणों को समस्या में डाल सकती है, किंतु समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता बिलकुल भी नजर नहीं आ रही।
    1
    कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब...........
कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब...........
बीमारियों का खतरा: जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर है।
ग्राम पंचायत कुरुडीह की मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग कीचड़ से लतपथ, ग्राम पंचायत कुरुडीह में विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाओं की ही मुहर नहीं लग सकी है। कम बारिश में ही गली कीचड़ से लतपथ हो जाती है। ग्रामीणों को दलदल में रहने की मजबूरी है। लगातार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधि बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे। जिस वजह से हल्की बारिश में ही गली में गंदगी हो जाती है। इसमें मच्छर व कीड़े-मकोड़े पनप रहे है। ग्रामीणों को रोज समस्या हो रही है। कीचड़  के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी व आक्रोश है।
कुरुडीह के ग्रामीणों के अनुसार गली से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने एवं मुरम की जगह मिट्टी  को पाट दिया गया है। जिसके वजह से गली पर ही पानी ठहर रहा है और कीचड़ की स्थिति बन रही है। समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग को जनप्रतिनिधियों से गली की सीसीकरण किये जाने का सुझाव भी रखा था। लेकिन अब तक अमल नहीं किया गया है। गली में कीचड़ की प्रमुख समस्या को जनप्रतिनिधि अब तक दूर नहीं कर पाएं है। चुनाव में उम्मीदवार भी लुभावने वादे कर बाद में मुकर जाते है। लेकिन अभी तक कीचड़ की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गली में दलदल से पनप रहे मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ग्रामीणों को समस्या में डाल सकती है, किंतु समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता बिलकुल भी नजर नहीं आ रही।
    user_नरेन्द्र कश्यप
    नरेन्द्र कश्यप
    जिला एडिटर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • एमआरएमए पहल 2.0 के अंतर्गत जशपुर में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची तथा रेशम विभाग, जशपुर के समन्वय में हुई बैठक में तसर कृषकों, अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों सहित कुल 28 हितधारकों ने भाग लिया। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से रविवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) और आधारभूत सर्वेक्षण के माध्यम से कृषकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का आकलन किया गया। सर्वेक्षण में तसर पालन में चींटियों, ततैया के प्रकोप और वायरोसिस रोग को प्रमुख समस्या पाया गया। किसानों की जरूरतों के आधार पर 9 आवश्यकता-आधारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक से जशपुर जिले के लिए पांच वर्षीय तसर रेशम विकास कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्राप्त हुआ।
    1
    एमआरएमए पहल 2.0 के अंतर्गत जशपुर में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची तथा रेशम विभाग, जशपुर के समन्वय में हुई बैठक में तसर कृषकों, अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों सहित कुल 28 हितधारकों ने भाग लिया। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से रविवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) और आधारभूत सर्वेक्षण के माध्यम से कृषकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का आकलन किया गया। सर्वेक्षण में तसर पालन में चींटियों, ततैया के प्रकोप और वायरोसिस रोग को प्रमुख समस्या पाया गया। किसानों की जरूरतों के आधार पर 9 आवश्यकता-आधारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक से जशपुर जिले के लिए पांच वर्षीय तसर रेशम विकास कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्राप्त हुआ।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • *Janjgir : मशरूम उत्पादक किसान रोहित साहू बने मिसाल, मशरूम उत्पादन कर कमा रहे लाखों रुपये, गांव के युवाओं को दे रहे रोजगार, 'मशरूम बाबा' के नाम से है प्रसिद्ध, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह और कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हैं नवाचारी किसान... मशरूम उत्पादक किसान, ट्रेनर और BJP किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा... VIDEO* *Janjgir : मशरूम उत्पादक किसान रोहित साहू बने मिसाल, मशरूम उत्पादन कर कमा रहे लाखों रुपये, गांव के युवाओं को दे रहे रोजगार, 'मशरूम बाबा' के नाम से है प्रसिद्ध, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह और कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हैं नवाचारी किसान... मशरूम उत्पादक किसान, ट्रेनर और BJP किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा... VIDEO*
    1
    *Janjgir : मशरूम उत्पादक किसान रोहित साहू बने मिसाल, मशरूम उत्पादन कर कमा रहे लाखों रुपये, गांव के युवाओं को दे रहे रोजगार, 'मशरूम बाबा' के नाम से है प्रसिद्ध, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह और कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हैं नवाचारी किसान...  मशरूम उत्पादक किसान, ट्रेनर और BJP किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा... VIDEO*
*Janjgir : मशरूम उत्पादक किसान रोहित साहू बने मिसाल, मशरूम उत्पादन कर कमा रहे लाखों रुपये, गांव के युवाओं को दे रहे रोजगार, 'मशरूम बाबा' के नाम से है प्रसिद्ध, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह और कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हैं नवाचारी किसान...  मशरूम उत्पादक किसान, ट्रेनर और BJP किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा... VIDEO*
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर में गूंजिस आदिवासी संस्कृति के रंग, परंपरागत पहिरावा मं सजके निकरिस भव्य रैली
    3
    बिलासपुर में गूंजिस आदिवासी संस्कृति के रंग, परंपरागत पहिरावा मं सजके निकरिस भव्य रैली
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क,बच्चों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प।
    1
    रायगढ़ जिले में तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क,बच्चों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा
    1
    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • क्रेशर के पट्टे में फंसकर मजदूर की मौके पर हुई मौत, मजदूर को किसी तरह की नहीं दी गई थी सेफ्टी
    1
    क्रेशर के पट्टे में फंसकर मजदूर की मौके पर हुई मौत, मजदूर को किसी तरह की नहीं दी गई थी सेफ्टी
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.