Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार्यक्रम स्थल तपोधाम आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन संपन्न सीतापुर : सीतापुर के प्रसिद्ध तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
कार्यक्रम स्थल तपोधाम आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन संपन्न सीतापुर : सीतापुर के प्रसिद्ध तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सौरभ गुप्ता रिपोर्टर मैगलगंज आर हिंदुस्तान राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना जिलाध्यक्ष समर हिंदू के मैगलगंज कार्यालय पर भव्य बैठक हुई संपन्न जिसमें पहुंचे प्रदेश संगठन मंत्री माननीय मुकेश हिंदू जी एवं जिला अध्यक्ष निधि हिंदू की मातृशक्ति नगर अध्यक्ष खरहना श्री आकाश जी नगर अध्यक्ष औरंगाबाद श्री नीरज जी नगर उपाध्यक्ष खरहना श्री सानू हिंदू जी एवं भारी संख्या में पहुंची सदस्यता ग्रहण करने में क्षेत्र की महिलाएं जिसमें बताए गए संगठन के जुड़ने के फायदे एवं संगठन द्वारा गरीब बेटियों की शादियों की व्यवस्थायों पर संगठन की तरफ से आगामी चर्चाएं हुई मीटिंग संपन्न हुई2
- संदिग्ध अवस्था में युवक की गोली लगने से मौत, किराने का सामान घर लेने मितौली निकला था। मितौली( लखीमपुर खीरी) थाना क्षेत्र के लल्हौआ मितौली मार्ग पर बड़ी नहर पुल के पश्चिम किराना व्यापारी मनीष राठौर 35 की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई। युवक के गर्दन से नीचे सटाकर गोली लगी है पीछे सर में भी चोट के निशान है। मृतक युवक किराने का समाना लेने मितौली जा रहा था। घटना स्थल से बाइक करीब 50 मीटर दूर मिली है। हाथ में अवैध तमंचा भी मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई मृतक का भाई शैलेन्द्र उर्फ सोनू लल्हौआ से मितौली आ रहा था तब उसने शव पड़ा देख घर लौट गया परिवार वालों को सूचना दी घटना स्थल पर बड़ी संख्या ग्रामीण पहुंच गए। सीओ यादवेंद्र व थाना प्रभारी महेश पाठक भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। पुलिस आत्महत्या या हत्या सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जुट गई मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर पुत्र की हत्या आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी है। शव का पीएम कराया जा रहा है।1
- CM योगी बोले- कुछ लोगों ने अंगुली पकड़कर गला दबायाः सीतापुर में तपोधाम आश्रम में गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल का अनावरण किया #SitapurNews #CMYogi #YogiAditya #breakingnews1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- अस्पताल में जबरन बयान और ऑक्सीजन हटाने का गंभीर आरोप पलिया कलां-खीरी। थाना पलिया क्षेत्र के ग्राम बंशीनगर फरसहिया निवासी तरसम सिंह ने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र मनजिन्दर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि जायदाद हड़पने की नीयत से साजिश रचकर उनके पुत्र को प्रताड़ित किया गया, फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए और इलाज के दौरान उसकी ऑक्सीजन तक निकाल दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अंततः मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार उनका पुत्र मनजिन्दर सिंह बीते करीब 20 दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज लखनऊ स्थित न्यू लाइफ आयुष्मान हास्पिटल में चल रहा था। आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे दिन में कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मनजिन्दर सिंह पर दबाव बनाते हुए जबरन बयान दिलाने का प्रयास किया, कि उसके पिता मलकीत सिंह द्वारा दी गई संपत्ति उनके नाम करा दी जाए। जब मनजिन्दर सिंह ने इनकार किया तो आरोपितों ने फर्जी वीडियो बनवाकर और कागजातों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने मनजिन्दर सिंह की ऑक्सीजन निकाल दी और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपितों ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। तरसम सिंह ने यह भी आशंका जताई है कि इसी प्रकार की साजिश के तहत उनके ससुर मलकीत सिंह की भी पहले मौत हुई थी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे प्रकरण की गहन जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध हत्या, धोखाधड़ी और षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- चपरतला खीरी डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं1
- असद जुनैद भारत नेशन 8574962010 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित शक्तिपीठ के संत रहे गिरधारी नाथ महाराज ने देश विभाजन के बाद सीतापुर में आकर अपनी साधना पूर्ण की थी। उनकी पुण्य स्मृति में सीतापुर के तपोधाम आश्रम में भव्य स्मारक का निर्माण कराया गया है।1
- चपरतला खीरी डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं1
- एयर फाइबर के नाम पर उपभोक्ताओं से लूट! एयरटेल- जिओ की सेवा से लोग परेशान, इंटरनेट स्पीड व नेटवर्क फेल पलियाकलां-खीरी। एयरटेल और जिओ जैसी बड़ी टेलीकॉम कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही एयर फाइबर सेवा उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। भारी-भरकम शुल्क वसूलने के बावजूद इन कम्पनियों की इंटरनेट सेवा बेहद धीमी और अस्थिर बनी हुई है। हालात यह हैं कि घंटों तक इंटरनेट का ‘चक्का घूमता’ रहता है, लेकिन काम नहीं हो पाता। इससे छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा वर्ग और ऑनलाइन कार्य करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि एयर फाइबर कनेक्शन लेते समय कम्पनियां हाई-स्पीड इंटरनेट और बेहतरीन नेटवर्क का दावा करती हैं, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। कनेक्शन लगवाने के कुछ ही दिनों बाद नेटवर्क की समस्या शुरू हो जाती है। कभी इंटरनेट पूरी तरह ठप हो जाता है तो कभी स्पीड इतनी कम हो जाती है कि साधारण वेब पेज भी नहीं खुल पाता। ग्राहकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो समय पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाती है और न ही स्थायी समाधान किया जाता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कस्टमर केयर से घंटों बातचीत के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी रहती है। व्यापारियों का कहना है कि खराब इंटरनेट सेवा के कारण ऑनलाइन भुगतान, ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिजिटल लेनदेन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों ने दूरसंचार विभाग और प्रशासन से मांग की है कि एयर फाइबर सेवाओं की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और लापरवाह कम्पनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके और उनकी मेहनत की कमाई यूं ही बर्बाद न हो।1