logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटरिया खरीदी केंद्र में किसानों के साथ ‘अन्याय’, सैंपल के नाम पर अनाज की लूट और अधिक तुलाई का खेल कटनी।। तहसील अंतर्गत आने वाले गेहूं खरीदी केंद्र कटरिया में इन दिनों किसानों का शोषण चरम पर है। केंद्र में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के चलते अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप है कि यहाँ न केवल शासन के नियमों को ताक पर रखकर अधिक वजन की तुलाई की जा रही है, बल्कि सैंपल के नाम पर किसानों के अनाज पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। इस केंद्र पर अनाज की गुणवत्ता जाँचने के नाम पर भारी मात्रा में 'सैंपल' निकाला जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सैंपल लेने के बाद वापस किसानों के बोरों में नहीं डाला जाता, बल्कि कर्मचारियों द्वारा इसका अलग ही ढेर लगा लिया जाता है। किसानों ने इसे "आँखों के सामने डकैती" करार देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को इस तरह छीनना प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा करता है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, एक बोरी में अनाज की तुलाई 50 किलो 200 ग्राम या अधिकतम 700 ग्राम (बोरी के वजन सहित) होनी चाहिए। लेकिन कटरिया केंद्र पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसानों से प्रति बोरी 51 किलो 200 ग्राम गेहूं लिया जा रहा है। प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त अनाज लेना हजारों किसानों के साथ लाखों रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करता है। परेशानियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बीते शुक्रवार (8 मई) को चिलचिलाती धूप में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा तुलाई का काम बंद रखा गया। कई घंटों के इंतज़ार के बाद भी जब तुलाई शुरू नहीं हुई, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे कम दाम या भ्रष्टाचार के दबाव में झुक जाएं। वही पीड़ित किसान का कहना है कि हम अपनी उपज लेकर दिन-रात लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहाँ केंद्र प्रभारी की मनमानी चल रही है। सैंपल के नाम पर हमारा अनाज लूटा जा रहा है और तुलाई भी मानक से ज्यादा ली जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।

1 hr ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

कटरिया खरीदी केंद्र में किसानों के साथ ‘अन्याय’, सैंपल के नाम पर अनाज की लूट और अधिक तुलाई का खेल कटनी।। तहसील अंतर्गत आने वाले गेहूं खरीदी केंद्र कटरिया में इन दिनों किसानों का शोषण चरम पर है। केंद्र में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के चलते अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप है कि यहाँ न केवल शासन के नियमों को ताक पर रखकर अधिक वजन की तुलाई की जा रही है, बल्कि सैंपल के नाम पर किसानों के अनाज पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। इस केंद्र पर अनाज की गुणवत्ता जाँचने के नाम पर भारी मात्रा में 'सैंपल' निकाला जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सैंपल लेने के

बाद वापस किसानों के बोरों में नहीं डाला जाता, बल्कि कर्मचारियों द्वारा इसका अलग ही ढेर लगा लिया जाता है। किसानों ने इसे "आँखों के सामने डकैती" करार देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को इस तरह छीनना प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा करता है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, एक बोरी में अनाज की तुलाई 50 किलो 200 ग्राम या अधिकतम 700 ग्राम (बोरी के वजन सहित) होनी चाहिए। लेकिन कटरिया केंद्र पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसानों से प्रति बोरी 51 किलो 200 ग्राम गेहूं लिया जा रहा है। प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त अनाज लेना हजारों किसानों के साथ लाखों रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करता है। परेशानियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा।

बीते शुक्रवार (8 मई) को चिलचिलाती धूप में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा तुलाई का काम बंद रखा गया। कई घंटों के इंतज़ार के बाद भी जब तुलाई शुरू नहीं हुई, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे कम दाम या भ्रष्टाचार के दबाव में झुक जाएं। वही पीड़ित किसान का कहना है कि हम अपनी उपज लेकर दिन-रात लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहाँ केंद्र प्रभारी की मनमानी चल रही है। सैंपल के नाम पर हमारा अनाज लूटा जा रहा है और तुलाई भी मानक से ज्यादा ली जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
    4
    कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आवास दूसरी किस्त के नाम रिश्वत लोकायुक्त ने पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा दमोह जिले जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम पंचायत तेजगढ़ का मामला हितग्राही ने लोकायुक्त की मदद से पंचायत तेजगढ़ सचिव को रंगे हाथ पकड़
    1
    आवास दूसरी किस्त के नाम रिश्वत लोकायुक्त ने पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा

दमोह जिले जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम पंचायत तेजगढ़ का मामला हितग्राही ने लोकायुक्त की मदद से पंचायत तेजगढ़ सचिव को रंगे हाथ पकड़
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    4 hrs ago
  • पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी, सड़क हादसों को लेकर लोगों को दी जा रही समझाइश कुम्हारी पुलिस के द्वारा सघन अभियान जारी पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी, सड़क हादसों को लेकर लोगों को दी जा रही समझाइश दमोह -कुम्हारी पुलिस के द्वारा सघन अभियान जारी जिले मे लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी बृजेश पांडे के नेतृत्व में टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नाबालिग वाहन चालक तथा दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा तेज गति से बचें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
    1
    पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी, सड़क हादसों को लेकर लोगों को दी जा रही समझाइश
कुम्हारी पुलिस के द्वारा सघन अभियान जारी
पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी, सड़क हादसों को लेकर लोगों को दी जा रही समझाइश
दमोह -कुम्हारी पुलिस के द्वारा सघन अभियान जारी जिले मे लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी बृजेश पांडे के नेतृत्व में टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नाबालिग वाहन चालक तथा दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा तेज गति से बचें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज: स्मार्टवैल्यू द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जागरूकता रैली का आयोजन प्रयागराज (11 मई, 2026): आज खुल्दाबाद क्षेत्र में स्मार्टवैल्यू के नेतृत्व में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक विशाल रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली में शामिल युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ "बेटी है तो कल है" जैसे नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। आयोजकों ने बताया कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। इस पहल की स्थानीय निवासियों ने सराहना की।
    1
    प्रयागराज: स्मार्टवैल्यू द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जागरूकता रैली का आयोजन
प्रयागराज (11 मई, 2026): आज खुल्दाबाद क्षेत्र में स्मार्टवैल्यू के नेतृत्व में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक विशाल रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रैली में शामिल युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ "बेटी है तो कल है" जैसे नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। आयोजकों ने बताया कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। इस पहल की स्थानीय निवासियों ने सराहना की।
    user_MP 20 News
    MP 20 News
    Artist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔴 “मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने आरोपी की फांसी की सजा बदलकर 25 साल की जेल कर दी है। कोर्ट ने कहा कि मामला पूरी तरह ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में नहीं आता और आरोपी को सुधार का मौका मिलना चाहिए। हालांकि अदालत ने आरोपी के कृत्य को समाज पर कलंक बताया और साफ किया कि उसे 25 साल तक किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। यह मामला नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र का है, जहां जनवरी 2025 में बच्ची लापता हुई थी। इस फैसले के बाद लोगों में फिर बहस शुरू हो गई है। ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।”
    1
    🔴 “मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।
हाईकोर्ट ने आरोपी की फांसी की सजा बदलकर 25 साल की जेल कर दी है।
कोर्ट ने कहा कि मामला पूरी तरह ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में नहीं आता और आरोपी को सुधार का मौका मिलना चाहिए।
हालांकि अदालत ने आरोपी के कृत्य को समाज पर कलंक बताया और साफ किया कि उसे 25 साल तक किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।
यह मामला नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र का है, जहां जनवरी 2025 में बच्ची लापता हुई थी।
इस फैसले के बाद लोगों में फिर बहस शुरू हो गई है।
ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।”
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जबलपुर कैंट क्षेत्र में देरी सहित आधा दर्जन अतिक्रमण क्षेत्र में चला बुलडोजर
    1
    जबलपुर कैंट क्षेत्र में देरी सहित आधा दर्जन अतिक्रमण क्षेत्र में चला बुलडोजर
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से आम नागरिक बेहद परेशान हैं। सुबह से ही बिजली गायब रहने के कारण दैनिक दिनचर्या और कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल सुधार की मांग की है।
    1
    कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से आम नागरिक बेहद परेशान हैं। सुबह से ही बिजली गायब रहने के कारण दैनिक दिनचर्या और कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल सुधार की मांग की है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर के पाटन क्षेत्र में तीन बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके में मौत, चार लोग घायल
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
जबलपुर के पाटन क्षेत्र में तीन बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौके में मौत, चार लोग घायल
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Meri shop ke samne nala khula hai is ko theek kara de hum ko isse bahut pareshani ho ti hai
    1
    Meri shop ke samne nala khula hai is ko theek kara de hum ko isse bahut pareshani ho ti hai
    user_Syed mushir Ahmed
    Syed mushir Ahmed
    Jabalpur, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.