चंदवा CHC पर झूठा आरोप: CCTV में साफ- एंबुलेंस पहुंची, फिर भी बाइक पर गर्भवती को ले भागे परिजन! चंदवा CHC पर झूठा आरोप: CCTV में साफ- एंबुलेंस पहुंची, फिर भी बाइक पर गर्भवती को ले भागे परिजन! मो० मुमताज चंदवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदवा पर रविवार रात एक युवक ने एंबुलेंस न मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन सच्चाई CCTV फुटेज में कैद है, जो झूठ को बेनकाब कर रही है। फुटेज दिखाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस गेट पर खड़ी हो गई थी। उसके बावजूद परिजनों ने गर्भवती महिला को बाइक पर बिठाकर ले जाने का फैसला किया। CHC के गेट के पास वाहन रोककर मरीज को बिठाया गया, सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। केंद्र प्रभारी ने साफ लहजे में कहा, "मरीज और परिजन अस्पताल आते हैं तो इधर-उधर की अफवाहें न फैलाएं। सीधे प्रभारी से संपर्क करें। बेकार की बातों से बचें।" यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं पर अनावश्यक बदनामी फैलाने की कोशिश को उजागर करती है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ऐसी अफवाहें डॉक्टरों का मनोबल तोड़ती हैं। प्रभारी ने अपील की कि आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें, एंबुलेंस हमेशा तैयार रहती है। CCTV सबूत के साथ CHC प्रबंधन कार्रवाई की तैयारी में है।
चंदवा CHC पर झूठा आरोप: CCTV में साफ- एंबुलेंस पहुंची, फिर भी बाइक पर गर्भवती को ले भागे परिजन! चंदवा CHC पर झूठा आरोप: CCTV में साफ- एंबुलेंस पहुंची, फिर भी बाइक पर गर्भवती को ले भागे परिजन! मो० मुमताज चंदवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदवा पर रविवार रात एक युवक ने एंबुलेंस न मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन सच्चाई CCTV फुटेज में कैद है, जो झूठ को बेनकाब कर रही है। फुटेज दिखाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस गेट पर खड़ी हो गई थी। उसके बावजूद परिजनों ने गर्भवती महिला को बाइक पर बिठाकर ले जाने का फैसला
किया। CHC के गेट के पास वाहन रोककर मरीज को बिठाया गया, सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। केंद्र प्रभारी ने साफ लहजे में कहा, "मरीज और परिजन अस्पताल आते हैं तो इधर-उधर की अफवाहें न फैलाएं। सीधे प्रभारी से संपर्क करें। बेकार की बातों से बचें।" यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं पर अनावश्यक बदनामी फैलाने की कोशिश को उजागर करती है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ऐसी अफवाहें डॉक्टरों का मनोबल तोड़ती हैं। प्रभारी ने अपील की कि आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें, एंबुलेंस हमेशा तैयार रहती है। CCTV सबूत के साथ CHC प्रबंधन कार्रवाई की तैयारी में है।
- लातेहार। एनएच 39 पर मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान नदी के आसपास के कई किलोमीटर तक जंगल में भीषण आग लगी है. पूरा इलाका धुंआ से भर गया है. अगर आग बुझाने का तत्काल प्रयास नहीं किया गया तो वन्य जीव व इमारती व जलावन की लकडि़यों का काफी नुकसान हो सकता है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से आग बुझाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है.1
- Post by Nation24 news1
- मिली जानकारी के अनुसार, डोभा योजना के भुगतान को लेकर चट्टी निवासी महेश साव से ₹5000 की मांग की गई थी। इसकी शिकायत महेश साव ने ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। 👉 कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल मानी जा रही है।1
- रांची के सुखदेवनगर (पंडरा) थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के बाहर 21 अप्रैल 2026 को सुबह पूजा कर लौट रहे 28 वर्षीय भार्गव सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। गिरफ्तारी और मुठभेड़ वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी सत्यम पाठक बक्सर भागने की फिराक में था, जिसे नेवरी विकास के पास पकड़ा गया। उसके निशानदेही पर कांके डैम के पास से हथियार बरामद कर रही पुलिस टीम पर उसने हमला कर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। विवाद का कारण हत्या का कारण जमीन विवाद था, जहां विजय टेटे ने भार्गव सिंह से मोटी रकम ली लेकिन जमीन नहीं दी। भार्गव लगातार दबाव बना रहे थे। सत्यम पाठक का अपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें धुर्वा पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड समेत कई मामले दर्ज हैं। बरामद सामान 2 हथियार, 8 गोली, 1 खोखा हरा-पीला बैग (कपड़े, जूते समेत) 3 मोबाइल, 1 पॉकेट डायरी, फर्जी आधार-पैन-वोटर कार्ड, यूजीसी नीट एडमिट कार्ड 5980 रुपये नगद, 1 मास्क गिरफ्तार: 1. विजय हेंड्री टेटे (गांधीनगर, गौंदा), 2. सत्यम पाठक (लक्ष्मीनगर, लकड़ीटॉड़)। छापामारी टीम टीम में एसपी सिटी के नेतृत्व में निखिल राय (सहायक पुलिस अधीक्षक), सुनील कुमार कुशवाहा, सनोज कुमार चौधरी सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल।1
- Post by Jharkhand News Feed1
- रामगढ़ : चितरपुर के शिव शंकर ज्वेलर्स में लगभग एक करोड़ की डकैती ग्रामीणों ने दो अपराधीयों को पकड़ा1
- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बुधवार को *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में मेगा स्वच्छता अभियान प्रारंभ* किया गया था। यह अभियान बुधवार को *विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न* हुआ। समापन दिवस पर *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान* का शुभारंभ किया। वाकाथान के उपरांत *गरगा नदी तट पर व्यापक सफाई अभियान* चलाया गया। इस दौरान *उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान* किया। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले *सफाई मित्रों, लायंस क्लब, दामोदर बचाओ आंदोलन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित1
- बाल बाल बचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका का स्टाफ अनहोनी हो सकता था बच गए सभी1