Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ : चितरपुर के शिव शंकर ज्वेलर्स में लगभग एक करोड़ की डकैती ग्रामीणों ने दो अपराधीयों को पकड़ा
Dilip Karmali
रामगढ़ : चितरपुर के शिव शंकर ज्वेलर्स में लगभग एक करोड़ की डकैती ग्रामीणों ने दो अपराधीयों को पकड़ा
- Md ArshadDumka, Jharkhand👏49 min ago
More news from झारखंड and nearby areas
- पलामू जिले के 106वें उपायुक्त के रूप में श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती समीरा एस से पदभार ग्रहण किया। प्रशासनिक बदलाव के साथ जिले में नई उम्मीदों और विकास की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।1
- Post by Nation24 news1
- Post by Manish Sinha JDNews1
- हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप: सांसद मनीष जायसवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग1
- रातु। थाना क्षेत्र के तिलता कचरा डंप जाने वाले रास्ते मे हुई सडक हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गयी। युवक की पहचान कुम्हरिया थाना क्षेत्र के चरदी गांव निवाई प्रमोद ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र प्रशांत ठाकुर के रूप में हुई। घटना मंगलवार की दोपहर 12:40 की बताई जा रही है। मृतक प्रशांत राँची किसी काम से आया था। दोपहर बाद वह अपनी स्कूटी जेएच01जीडी- 2938 में सवार होकर अपना घर लौट रहा था। रातु तिलता ब्रिज के पास जैसे ही वह पहुंचा। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार 407 ट्रक जेएच01एभी-5675 ने उसे अपने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रक में एम आर एफ कंपन्नी का टायर लोड है।।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस स्कूटी व 407 ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है। मामले को लेकर मृतक के पिता प्रमोद ठाकुर ने रातु थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।1
- Post by Sheikh Nazim1
- ओरमांझी में जनता दरबार फिर नियमित, 40 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन 60 मामलों की सुनवाई में जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और प्रमाण पत्र प्रमुख पारदर्शी और त्वरित समाधान पर प्रशासन का जोर,जनविश्वास मजबूत करने की पहल ओरमांझी: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रखंड सह अंचल कार्यालय ओरमांझी में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन एक बार फिर नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है। यह दरबार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जबकि किसी कारणवश आयोजन संभव नहीं होने पर इसे बुधवार को आयोजित करने की व्यवस्था की गई है। अंचल अधिकारी उज्जवल सोरेन ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे कई मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो जाता है। जनता दरबार में इस बार कुल 60 मामले प्राप्त हुए, जिनमें जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र एवं जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इनमें से 40 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। एक स्कूल से जुड़े मामले के समाधान का आश्वासन एक माह के भीतर दिया गया। अंचल अधिकारी ने कहा कि जनता दरबार को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, रामधन बेदिया, मुबारक अंसारी, मनोज साहू, सुनील उरांव, पूजा कच्छप सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- रातु। थाना क्षेत्र के काठीटांड बस्ती कटहर कोचा स्थित एक कबाड़ी दुकान के पास रोड से पुलिस ने लावारिश अवस्था मे एक हरा रंग का सवारी ऑटो जब्त किया है। ऑटो किसी अनिल कश्यप नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि सोमवार से ही एक ऑटो यहां खड़ा है। सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम ने ऑटो जेएच01डीटी-9339 को जब्त कर थाना ले आयी है। पुलिस वाहन मालिक का पता लगा रही है।1
- धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.1