logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आधी रात पुलिस बनी जीवनरक्षक, फांसी के फंदे से उतारकर बचाई युवक की जान कानपुर। लोग अक्सर पुलिस की आलोचना करते हैं, लेकिन जब जीवन का सबसे कठिन पल आता है, तो यही खाकी फरिश्ता बनकर सामने खड़ी होती है। ऐसा ही एक मानवीय उदाहरण सामने आया, जब डायल 112 की पीआरवी टीम ने समय रहते पहुंचकर एक युवक की जान बचा ली। मध्य रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की PRV-7054 टीम बिना देर किए मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने युवक राहुल कश्यप को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया। इसके बाद बिना किसी विलंब के उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक परिवार बर्बाद होने से बच गया। इस सराहनीय कार्य में कमांडर मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, सब कमांडर महिला आरक्षी कीर्ति दुबे, महिला आरक्षी कीर्ति बाजपेई और पायलट होमगार्ड भानु प्रताप की भूमिका बेहद अहम रही। खाकी के इस मानवीय चेहरे ने एक बार फिर साबित कर दिया—मुश्किल वक्त में पुलिस ही सबसे पहले मदद के लिए खड़ी होती है।

1 hr ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आधी रात पुलिस बनी जीवनरक्षक, फांसी के फंदे से उतारकर बचाई युवक की जान कानपुर। लोग अक्सर पुलिस की आलोचना करते हैं, लेकिन जब जीवन का सबसे कठिन पल आता है, तो यही खाकी फरिश्ता बनकर सामने खड़ी होती है। ऐसा ही एक मानवीय उदाहरण सामने आया, जब डायल 112 की पीआरवी टीम ने समय रहते पहुंचकर एक युवक की जान बचा ली। मध्य रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की PRV-7054 टीम बिना देर किए मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने युवक राहुल कश्यप को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया। इसके बाद बिना किसी विलंब के उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक परिवार बर्बाद होने से बच गया। इस सराहनीय कार्य में कमांडर मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, सब कमांडर महिला आरक्षी कीर्ति दुबे, महिला आरक्षी कीर्ति बाजपेई और पायलट होमगार्ड भानु प्रताप की भूमिका बेहद अहम रही। खाकी के इस मानवीय चेहरे ने एक बार फिर साबित कर दिया—मुश्किल वक्त में पुलिस ही सबसे पहले मदद के लिए खड़ी होती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर के चंदपुर गांव में डीजे संचालक हरिओम का शव खेत से बरामद किया गया है। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    शाहजहांपुर के चंदपुर गांव में डीजे संचालक हरिओम का शव खेत से बरामद किया गया है। परिवार ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक सराहनीय कार्य का खुलासा हुआ है। इस पहल से राज्य के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक सराहनीय कार्य का खुलासा हुआ है। इस पहल से राज्य के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाहजहांपुर में छह माह के लिए जिला बदर किया गया आरोपी गुड्डू उर्फ रविन्द्र अपने ही खेत की झोपड़ी में छिपा मिला। पुलिस को उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
    2
    शाहजहांपुर में छह माह के लिए जिला बदर किया गया आरोपी गुड्डू उर्फ रविन्द्र अपने ही खेत की झोपड़ी में छिपा मिला। पुलिस को उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर के कपसेड़ा गांव में बिस्किट लेने गए 7 साल के मासूम की गर्दन पर एयरगन से गोली मारी गई। बच्चे को जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद यूनुस को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    3
    शाहजहांपुर के कपसेड़ा गांव में बिस्किट लेने गए 7 साल के मासूम की गर्दन पर एयरगन से गोली मारी गई। बच्चे को जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद यूनुस को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के कप्सेड़ा गाँव में एक मुस्लिम युवक ने एयरगन से एक बालक को घायल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी किया है।
    1
    शाहजहाँपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के कप्सेड़ा गाँव में एक मुस्लिम युवक ने एयरगन से एक बालक को घायल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बयान जारी किया है।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना ने 500 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत को जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताते हुए उन्होंने सभी का आभार जताया।
    1
    उत्तर प्रदेश के कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना ने 500 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत को जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताते हुए उन्होंने सभी का आभार जताया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लोकार्पण के बाद बदहाल ‘लोकमाता बस अड्डा’: करोड़ों खर्च, यात्रियों के लिए बेंच तक नहीं शाहजहांपुर। अहमदपुर नियाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे का भव्य लोकार्पण तो हो गया, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं अब भी नदारद हैं। महान समाजसेवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बने इस बस अड्डे से बड़ी उम्मीदें थीं, पर हकीकत में यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रयासों से बस अड्डे का उद्घाटन हुआ और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया, लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए एक बेंच तक नहीं लगाई गई। विभागीय अधिकारी कार्यालयों में बैठने लगे, मगर यात्रियों को भीषण गर्मी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बस अड्डे पर साफ-सफाई और बुनियादी व्यवस्था का अभाव साफ दिख रहा है। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उद्घाटन के बाद से अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सुध नहीं ली। यहां तक कि लंबी दूरी की बसें भी कई बार बस अड्डे में प्रवेश किए बिना ओवरब्रिज से ही निकल जाती हैं, जिससे बस अड्डा केवल शोपीस बनकर रह गया है। जनता की मांग है कि जल्द से जल्द यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि करोड़ों की लागत से बना यह बस अड्डा वास्तव में लोगों के काम आ सके।
    1
    लोकार्पण के बाद बदहाल ‘लोकमाता बस अड्डा’: करोड़ों खर्च, यात्रियों के लिए बेंच तक नहीं

शाहजहांपुर। अहमदपुर नियाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे का भव्य लोकार्पण तो हो गया, लेकिन यात्रियों की सुविधाएं अब भी नदारद हैं। महान समाजसेवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बने इस बस अड्डे से बड़ी उम्मीदें थीं, पर हकीकत में यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रयासों से बस अड्डे का उद्घाटन हुआ और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया, लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए एक बेंच तक नहीं लगाई गई। विभागीय अधिकारी कार्यालयों में बैठने लगे, मगर यात्रियों को भीषण गर्मी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बस अड्डे पर साफ-सफाई और बुनियादी व्यवस्था का अभाव साफ दिख रहा है। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उद्घाटन के बाद से अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सुध नहीं ली। यहां तक कि लंबी दूरी की बसें भी कई बार बस अड्डे में प्रवेश किए बिना ओवरब्रिज से ही निकल जाती हैं, जिससे बस अड्डा केवल शोपीस बनकर रह गया है।
जनता की मांग है कि जल्द से जल्द यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि करोड़ों की लागत से बना यह बस अड्डा वास्तव में लोगों के काम आ सके।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सात वर्षीय बालक पर एयरगन से हमला कर उसे घायल कर दिया। छर्रा बच्चे के कान के पास लगा, जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार कर एयरगन जब्त कर ली है।
    3
    शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सात वर्षीय बालक पर एयरगन से हमला कर उसे घायल कर दिया। छर्रा बच्चे के कान के पास लगा, जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार कर एयरगन जब्त कर ली है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 2027 की जनगणना के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने खुद अपने आवास से पोर्टल पर विवरण दर्ज कर नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह प्रक्रिया 7 से 21 मई 2026 तक चलेगी, जिससे राष्ट्र की योजनाओं का सटीक निर्धारण हो सकेगा।
    4
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 2027 की जनगणना के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने खुद अपने आवास से पोर्टल पर विवरण दर्ज कर नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह प्रक्रिया 7 से 21 मई 2026 तक चलेगी, जिससे राष्ट्र की योजनाओं का सटीक निर्धारण हो सकेगा।
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.