जालौन में पेयजल टंकी बदहाल, टोटी और फिल्टर खराब होने से लोग परेशान जालौन। नगर के मुहल्ला नारोभास्कर में लगी पेयजल टंकी बदहाली का शिकार हो गई है। टंकी में न तो टोटी लगी है और न ही फिल्टर सही हालत में है, जिसके कारण आसपास के लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से टंकी खराब पड़ी है, लेकिन नगर पालिका की ओर से अभी तक इसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी नगर पालिका जालौन में कार्यरत एक कर्मचारी के आवास परिसर में रखी हुई है। ऐसे में आम लोगों को वहां जाकर पानी पीने में भी असुविधा होती है और कई लोग तो पानी लेने से ही वंचित रह जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे समय में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। टंकी की टोटी और फिल्टर खराब होने से लोगों को या तो गंदा पानी पीना पड़ रहा है या फिर दूसरे स्थानों पर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कर टोटी और फिल्टर सही कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
जालौन में पेयजल टंकी बदहाल, टोटी और फिल्टर खराब होने से लोग परेशान जालौन। नगर के मुहल्ला नारोभास्कर में लगी पेयजल टंकी बदहाली का शिकार हो गई है। टंकी में न तो टोटी लगी है और न ही फिल्टर सही हालत में है, जिसके कारण आसपास के लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से टंकी खराब पड़ी है, लेकिन नगर पालिका की ओर से अभी तक इसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी नगर पालिका जालौन में कार्यरत एक कर्मचारी के आवास परिसर में रखी हुई है। ऐसे में आम लोगों को वहां जाकर पानी पीने में भी असुविधा होती है और कई लोग तो पानी लेने से ही वंचित रह जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे समय में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। टंकी की टोटी और फिल्टर खराब होने से लोगों को या तो गंदा पानी पीना पड़ रहा है या फिर दूसरे स्थानों पर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कर टोटी और फिल्टर सही कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ देर रात नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम सरदार पटेल चौक के पास अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने चप्पलों की बरसात कर दी देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध संबंधी खबरों के बीच क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत की आशंका को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। बुकिंग के दौरान सर्वर व ओटीपी न आने से भी उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता अग्रिम रूप से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ने लगी है। अधिवक्ता उमेश दीक्षित, विनय निगम, अशफाक राईन, आशीष सोनी, राहुल उटगेरकर आदि का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई तो रसोई का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसी आशंका के कारण कई उपभोक्ता अपने वाहनों से एजेंसियों पर पहुंचकर अपने अपने सिलिंडर भरवाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि भविष्य में उन्हें रसोई गैस को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर में लौना रोड स्थित जालौन गैस सर्विस (इंडेन) पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग लाइन में लगकर अपने गैस सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान तकनीकी दिक्कत भी सामने आ रही है। सर्वर सही तरह से काम न करने के कारण उपभोक्ताओं के नंबर नहीं लग पा रहे हैं और ओटीपी भी प्राप्त नहीं हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और एजेंसी परिसर में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस संबंध में एजेंसी संचालक प्रभुदयाल भाटिया ने बताया कि एजेंसी पर फिलहाल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं के नंबर और ओटीपी में दिक्कत आ रही है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग सफल हो जाती है, उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या के बारे में अधिकारियों को सूचित किया गया है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद! रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?1
- रामपुरा:- थाना क्षेत्र के ग्राम कस्वा में गुरुवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोर ने जंगल मे नीम के पेड़ से फाँसी लगाकर अपनी जीवनशैली समाप्त कर ली हैं। ग्राम कस्वा निवासी हेमन्त उर्फ छोटू पुत्र श्यामप्रकाश कोरी 17 वर्षीय ने गुरुवार को सुबह गाँव से जंगल की तरफ एक नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना मृतक के पिता को दी तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मृतक अपने घर मे दो भाइयों में सबसे छोटा पुत्र था। बड़े भाई का नाम भैरव हैं। मृतक की अभीतक शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।3
- जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश उत्तर प्रदेश के जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन चालकों के स्वास्थ्य और ड्राइविंग दक्षता की जांच के लिए समय-समय पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन चालक शारीरिक रूप से सक्षम हैं और सुरक्षित ढंग से वाहन चला रहे हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। डीएम ने यह भी कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों और अन्य स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने शहर और कस्बों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा!!1
- निरीक्षक श्री रामचन्द्र वर्मा मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त- अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां देर रात एक ओवरलोड डंफर ने चित्रकूट एसओजी टीम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी है इस घटनाक्रम में दरोगा सहित चार लोग घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन में मजदूरी न मिलने पर दर्जनों मजदूर सड़क पर आए, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से आए करीब 30 मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, चांदनी गांव में मटर तोड़ने आए मजदूरों को नही मिली मजदूरी, कोतवाली में फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित मजदूरों को पुलिस ने भगाया, कोतवाली पुलिस की असंवेदनशीलता के बाद मजदूरों ने पुलिस क्लब के पास डाला डेरा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव का मामला!!1