नपा के गौरव दिवस में कविता शर्मा के लोकगीतों ने बांधा समां, खर्च को लेकर सियासी दार बगरती नजर आई। लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- नगर पालिका बीना द्वारा सोमवार शाम 6:00 से शुरू होने वाला कार्यक्रम रात 10:00 बजे प्रारंभ हुआ मुख्य सड़क पर आयोजित नगर गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक रंग के साथ-साथ सियासी रंग भी देखने को मिला। समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायिका कविता शर्मा, जिन्होंने अपने लोकगीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कविता शर्मा ने "आगढ़ दम-बागढ़ दम', 'घर में से निकरे रिपट परे जीना पे जा दार बगर', 'ऐसी माटी ना भारत के खंड-खंड में' जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक निर्मला सप्रे और नगर पालिका अध्यक्ष *लता सकवार* सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। *नपा अध्यक्ष लता सकवार ने कहा बीना का गौरव दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार गौरव दिवस कुछ नया लेकर आता है और इस आयोजन के माध्यम से हम अपने शहर की संस्कृति, इतिहास और गौरव को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीना के लोगों के सम्मान का दिन है। आने वाले समय में इसे और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा।"_ सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि गौरव दिवस पर बीना के लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा है। यह संयोग है कि बीना में तीन महिला जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने एरण को बीना का गौरव बताया। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। बीना गौरव महोत्सव में सम्मान बीना नगर की प्रथम महिला डॉक्टर डॉ. नलिनी गोपालराव आचवल व रक्तदाता मनीष सिंघई का हुआ सम्मान जिन्होंने 106 बार बार रक्तदान कर इतिहास रच दिया। कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यक्रम से नदारद रहे, जबकि भाजपा के कुछ पार्षद भी नाराज दिखे। कन्या महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष को जब अपनी कुर्सी पर नेम प्लेट नहीं दिखी तो वह चुपचाप से निकल गई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि बिना पार्षदों से चर्चा के आयोजन किया गया और जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा। कांग्रेस नेता महेन्द्र नवेया ने 24 अगस्त को ही गौरव दिवस मनाने के ऐतिहासिक आधार पर सवाल उठाए।

- *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है। कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।4
- राजहंस में खाद विभाग ने मारा छापा ले गए सैंपल बीना टीवी न्यूज़ 241
- भिलांय का सबसे छोटा वॉटरफॉल 📈🏞️ bhilany ka sabse chhota waterfall #bhilany #waterfall #jharna भिलांय का सबसे छोटा वॉटरफॉल 📈🏞️ bhilany ka sabse chhota waterfall #bhilany #waterfall #jharna1
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।4
- भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, है प्रीत जहाँ की रीत सदा...!! अधिकार और कर्तव्य दोंनों🇮🇳☝एक ही सिक्के के दो पहलू होते है2
- कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर मिदरवाहा। ग्राम पंचायत मिदरवाहा के समीप कुजान घाट पर जामनी नदी का पानी बढ़ने से पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच से मोटरसाइकिल निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग करीब 50 रुपये लेकर मोटरसाइकिलों को पानी के बीच से निकालने में मदद कर रहे हैं। बरसात के दिनों में कुजान घाट पर पानी बढ़ने से आवागमन की समस्या लगातार बनी रहती है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग मजबूरी में इस रास्ते से निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर आवागमन रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए। बताया जाता है कि मिदरवाहा और पठा के बीच जामनी नदी पर बने कुजान घाट के रपटे पर बरसात में अक्सर पानी ऊपर से बहने लगता है। इस समस्या को देखते हुए यहां स्थायी पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने तथा पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल डूबने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में बनी हुई है। फोटो कैप्शन: कुजान घाट पर जामनी नदी के बढ़े पानी में डूबा रपटा, जोखिम के बीच मोटरसाइकिल निकालते राहगीर।1
- *बीना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब जप्त* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :- सागर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब के परिवहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने 335 पाव (60 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की है, जिसकी कीमत करीब 29,500 रुपये बताई गई है। *घटना का विवरण -* दिनांक 25.08.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देहरी रोड रेलवे अंडरब्रिज के पहले घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति दो बोरियां रखे बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना बताया। बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें कुल 335 पाव शराब मिली। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त कर ली। उसका एक साथी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी -* अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना *जप्त मशरूका -* 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब कीमत करीब 29,500 रुपये *सराहनीय भूमिका -* इस कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, विजय गौतम, आरक्षक बृजेन्द्र सिंह, प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दिनेश राय, युधिष्ठिर रजक, महेश नामदेव, भूपेंद्र सोलंकी, भानू तोमर, रामवीर शर्मा, महिला आरक्षक रीटा, रेवती, ममता की सराहनीय भूमिका रही।1
- सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ खूनी संघर्ष,दो लोगों की मौत1