Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिलांय का सबसे छोटा वॉटरफॉल 📈🏞️ bhilany ka sabse chhota waterfall #bhilany #waterfall #jharna भिलांय का सबसे छोटा वॉटरफॉल 📈🏞️ bhilany ka sabse chhota waterfall #bhilany #waterfall #jharna
Rajkapur
भिलांय का सबसे छोटा वॉटरफॉल 📈🏞️ bhilany ka sabse chhota waterfall #bhilany #waterfall #jharna भिलांय का सबसे छोटा वॉटरफॉल 📈🏞️ bhilany ka sabse chhota waterfall #bhilany #waterfall #jharna
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *बीना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब जप्त* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :- सागर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब के परिवहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने 335 पाव (60 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की है, जिसकी कीमत करीब 29,500 रुपये बताई गई है। *घटना का विवरण -* दिनांक 25.08.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देहरी रोड रेलवे अंडरब्रिज के पहले घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति दो बोरियां रखे बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना बताया। बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें कुल 335 पाव शराब मिली। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त कर ली। उसका एक साथी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी -* अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना *जप्त मशरूका -* 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब कीमत करीब 29,500 रुपये *सराहनीय भूमिका -* इस कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, विजय गौतम, आरक्षक बृजेन्द्र सिंह, प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दिनेश राय, युधिष्ठिर रजक, महेश नामदेव, भूपेंद्र सोलंकी, भानू तोमर, रामवीर शर्मा, महिला आरक्षक रीटा, रेवती, ममता की सराहनीय भूमिका रही।1
- जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन रायसेन, 24 अगस्त 2026 केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराए जाने की घोषणा के बाद ओबीसी महासभा ने जातीय जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़े जाने की मांग तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज ओबीसी महासभा नगर अध्यक्ष रायसेन राकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जातीय जनगणना में अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए अलग-अलग कॉलम दिए गए हैं, लेकिन ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं दिया गया है। ओबीसी महासभा ने मांग की है कि पिछड़े वर्ग की भावनाओं को समझते हुए जातीय जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जुड़वाने के लिए सकारात्मक पहल की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओबीसी समाज की सही जनसंख्या का आंकड़ा सामने आने पर ही सामाजिक न्याय, अधिकार और प्रतिनिधित्व को उचित रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और अपनी मांग उनके समक्ष रखी। श्री चौहान ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुशवाहा जिला अध्यक्ष मनोज चौरसिया ,जिला संयोजक राकेश मालवीय,ठाकुर शाक्य, नगर अध्यक्ष राकेश यादव , दीपक राठौर, सूर्य सेन , एल्डरमैन भुवनेश कुशवाहा, सनी खटीक राजेश कुशवाहा , वीर सिंह कुशवाहा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन रायसेन, 24 अगस्त 2026 केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराए जाने की घोषणा के बाद ओबीसी महासभा ने जातीय जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़े जाने की मांग तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज ओबीसी महासभा नगर अध्यक्ष रायसेन राकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जातीय जनगणना में अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए अलग-अलग कॉलम दिए गए हैं, लेकिन ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं दिया गया है। ओबीसी महासभा ने मांग की है कि पिछड़े वर्ग की भावनाओं को समझते हुए जातीय जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जुड़वाने के लिए सकारात्मक पहल की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओबीसी समाज की सही जनसंख्या का आंकड़ा सामने आने पर ही सामाजिक न्याय, अधिकार और प्रतिनिधित्व को उचित रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और अपनी मांग उनके समक्ष रखी। श्री चौहान ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुशवाहा जिला अध्यक्ष मनोज चौरसिया ,जिला संयोजक राकेश मालवीय,ठाकुर शाक्य, नगर अध्यक्ष राकेश यादव , दीपक राठौर, सूर्य सेन , एल्डरमैन भुवनेश कुशवाहा, सनी खटीक राजेश कुशवाहा , वीर सिंह कुशवाहा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- गंजबासौदा-जयस्तंभ चौक पर किन्नर का हंगामा, गुरु पर आरोप लगाकर बीच सड़क बैठा,घंटों जाम#विदिशा गंजबासौदा-जयस्तंभ चौक पर किन्नर का हंगामा, गुरु पर आरोप लगाकर बीच सड़क बैठा,घंटों जाम#विदिशा1
- *कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन* *मंत्रालय में कर्मचारियों ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन* - *अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जागृति पटेल, विक्रम अवॉर्ड विजेता अंजली वर्मा को किया गया सम्मानित* भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों ने 25 अगस्त को मंत्रालय में उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पदोन्नति के बाद कर्मचारियों के मन की प्रसन्नता उनके चेहरे पर दिखाई देती है। किसी कार्य की फाइल को टेबल तक लाने और उस कार्य को क्रियान्वित करने में कर्मचारियों की अथक मेहनत लगती है। कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रकार के वेतन, भत्ते और पदोन्नति देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ये सभी कर्मचारियों का अधिकार है, जो कर्मचारियों के मन में ऊर्जा का संचार करता है। उनके परिवार में खुशी आती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कर्मचारियों को समय पर अभी लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि देरी से लिया गया निर्णय भी अन्याय के समान होता है। हमारी सरकार कर्मचारियों के प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लेती है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया अब रुकेगी नहीं, अब पदोन्नति का यह क्रम साल दर साल चलता रहेगा। इस साल सभी विभागों में पदोन्नति के लिए डीपीसी प्रारंभ होने वाली है। सभी पात्र कर्मचारियों को फिर से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पारदर्शी निर्णय और दृढ़ संकल्प ही सुशासन का आधार स्तंभ है। कर्मचारियों के हित में हमारी सरकार सभी कल्याणकारी निर्णय लेने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कर्मचारियों बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। *सीएम डॉ. यादव ने लिए कई कर्मचारी हितैषी निर्णय* गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव कर्मचारियों के वेतन भत्तों के साथ-साथ उनके आवास की भी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कल्याण, गरीब, महिला और युवा सहित सभी वर्गों के लिए जनहितैषी निर्णय लिए हैं। 13 दिसंबर 2023 को राज्य के कर्मचारियों को सौगात मिली थी। कर्मचारियों को वर्ष 2013 से रुके भत्तों का भुगतान किया गया। इसके बाद 2026 में प्रदेश के 1 लाख 25 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमोशन हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने कार्यकाल में अनेक कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए गए। उन्होंने पूर्व में की गई समयमान वेतनमान सहित 5 मांगों को पूरा किया है।1
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।4
- नपा के गौरव दिवस में कविता शर्मा के लोकगीतों ने बांधा समां, खर्च को लेकर सियासी दार बगरती नजर आई। लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- नगर पालिका बीना द्वारा सोमवार शाम 6:00 से शुरू होने वाला कार्यक्रम रात 10:00 बजे प्रारंभ हुआ मुख्य सड़क पर आयोजित नगर गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक रंग के साथ-साथ सियासी रंग भी देखने को मिला। समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायिका कविता शर्मा, जिन्होंने अपने लोकगीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कविता शर्मा ने "आगढ़ दम-बागढ़ दम', 'घर में से निकरे रिपट परे जीना पे जा दार बगर', 'ऐसी माटी ना भारत के खंड-खंड में' जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक निर्मला सप्रे और नगर पालिका अध्यक्ष *लता सकवार* सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। *नपा अध्यक्ष लता सकवार ने कहा बीना का गौरव दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार गौरव दिवस कुछ नया लेकर आता है और इस आयोजन के माध्यम से हम अपने शहर की संस्कृति, इतिहास और गौरव को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीना के लोगों के सम्मान का दिन है। आने वाले समय में इसे और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा।"_ सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि गौरव दिवस पर बीना के लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा है। यह संयोग है कि बीना में तीन महिला जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने एरण को बीना का गौरव बताया। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। बीना गौरव महोत्सव में सम्मान बीना नगर की प्रथम महिला डॉक्टर डॉ. नलिनी गोपालराव आचवल व रक्तदाता मनीष सिंघई का हुआ सम्मान जिन्होंने 106 बार बार रक्तदान कर इतिहास रच दिया। कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यक्रम से नदारद रहे, जबकि भाजपा के कुछ पार्षद भी नाराज दिखे। कन्या महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष को जब अपनी कुर्सी पर नेम प्लेट नहीं दिखी तो वह चुपचाप से निकल गई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि बिना पार्षदों से चर्चा के आयोजन किया गया और जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा। कांग्रेस नेता महेन्द्र नवेया ने 24 अगस्त को ही गौरव दिवस मनाने के ऐतिहासिक आधार पर सवाल उठाए।1
- विदिशा के रीठा फाटक इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कथित तौर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में महिला और उसकी दोनों बेटियों की मौत हो गई। वीओ: जानकारी के मुताबिक, रीठा फाटक निवासी महिला ने अपनी दोनों बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल महिला और उसकी दोनों बेटियों द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1
- 30 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कथित तौर पर अज्ञात कारणों के चलते मौत विदिशा के रीठा फाटक इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कथित तौर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में महिला और उसकी दोनों बेटियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रीठा फाटक निवासी महिला ने अपनी दोनों बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल महिला और उसकी दोनों बेटियों द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।3
- भाईजान ने पहचान छिपाकर युवती को फंसाया प्रेम जाल में मनीष' बन कर सच्चाई भाईजान आई सामने तो युवती ने भाईजान की सड़क पर कर दी जमकर धुनाई रायसेन मंडीदीप थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को 'मनीष' बताकर युवती से दोस्ती की थी, लेकिन जब उसकी असली पहचान 'भाईजान' मुस्लिम युवक के रूप में उजागर हुई, तो विवाद बढ़ गया और युवती ने बीच सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी ने हिंदू नाम (मनीष) का सहारा लेकर युवती को अपने झांसे में लिया और लगातार संपर्क में रहा। भानफोड़ व हाई वोल्टेज ड्रामा: सच सामने आते ही युवती हिंदूवादी संगठन को जानकारी दी ओर युवक को रंगे हाथों पकड़ा बीच सड़क पर ही भिड़ गए और युवक की पिटाई कर दी गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पहचान छिपाने, धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।1