logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆

1 hr ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए दर्शन-पूजन मैहर,18 सितंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मां शारदा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के अनुरूप दर्शन-पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए दर्शन-पूजन

मैहर,18 सितंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मां शारदा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के अनुरूप दर्शन-पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • बाढ़ के बाद DM का बड़ा एक्शन - सरयू नदी के सीमांकन क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हिदायत अतिक्रमण हटा लें नहीं तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रामघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे निर्माण को रोकने हेतु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 2 पूर्व सैनिक रामघाट पर तैनात किए जाएंगे-जिलाधिकारी ख़बर चित्रकूटधाम चित्रकूट 18 सितंबर। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज चित्रकूट, सीतापुर क्षेत्र में पूर्व में प्रवाहित सरयू नदी के क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमांकन एवं अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी क्षेत्र के सीमांकन की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसे उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश के जनपद सतना की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीमांकन के दौरान कुछ अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाए जाने की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्वी अजय यादव को निर्देश दिए कि सीमांकन की कार्यवाही के साथ-साथ स्थायी पिलर भी स्थापित कराए जाएं, ताकि नदी की भूमि की सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित एवं संरक्षित रह सके। साथ ही मध्य प्रदेश के सतना जनपद के संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मध्य प्रदेश नदी क्षेत्र में भी सीमांकन की कार्यवाही कराई जाए तथा क्षेत्र में हुए नवीन निर्माणों की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके मानचित्र स्वीकृत हैं अथवा नहीं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने फूड प्लाजा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वहां स्थित सरकारी भूमि का भी नियमानुसार सीमांकन कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं सीतापुर चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि दुकानदारों द्वारा दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे नए निर्माण को रोकने हेतु चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के सम्पूर्ण क्षेत्र में 5 पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा, जिनमें से 2 पूर्व सैनिक रामघाट क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कर्वी अजय यादव, मध्य प्रदेश सतना के लेखपाल रावेन्द्र, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी रहे।
    4
    बाढ़ के बाद DM का बड़ा एक्शन -
सरयू नदी के सीमांकन क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हिदायत अतिक्रमण हटा लें नहीं तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
रामघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे निर्माण को रोकने हेतु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 2 पूर्व सैनिक रामघाट पर तैनात किए जाएंगे-जिलाधिकारी
ख़बर चित्रकूटधाम
चित्रकूट 18 सितंबर। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज चित्रकूट, सीतापुर क्षेत्र में पूर्व में प्रवाहित सरयू नदी के क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमांकन एवं अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी क्षेत्र के सीमांकन की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसे उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश के जनपद सतना की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सीमांकन के दौरान कुछ अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाए जाने की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्वी अजय यादव को निर्देश दिए कि सीमांकन की कार्यवाही के साथ-साथ स्थायी पिलर भी स्थापित कराए जाएं, ताकि नदी की भूमि की सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित एवं संरक्षित रह सके। साथ ही मध्य प्रदेश के सतना जनपद के संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मध्य प्रदेश नदी क्षेत्र में भी सीमांकन की कार्यवाही कराई जाए तथा क्षेत्र में हुए नवीन निर्माणों की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके मानचित्र स्वीकृत हैं अथवा नहीं।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने फूड प्लाजा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वहां स्थित सरकारी भूमि का भी नियमानुसार सीमांकन कराया जाए।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं सीतापुर चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि दुकानदारों द्वारा दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे नए निर्माण को रोकने हेतु चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के सम्पूर्ण क्षेत्र में 5 पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा, जिनमें से 2 पूर्व सैनिक रामघाट क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कर्वी अजय यादव, मध्य प्रदेश सतना के लेखपाल रावेन्द्र, राजस्व निरीक्षक  अजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी रहे।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया। भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया। भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट
सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण
चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया।
भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट
सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण
चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया।
भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चित्रकूट के तुलसी पार्क का होगा कायाकल्प, 55 लाख से बदलेगी तस्वीर तुलसी पार्क का होगा कायाकल्प, 55 लाख से बदलेगी तस्वीर रामायण की थीम पर सजेगी दीवारें, रबर मैटिंग से लैस होगा जिले का पहला पार्क डीएम पुलकित गर्ग ने किया भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं के साथ दिखेगी चित्रकूट की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत चित्रकूटधाम कर्वी। पुरानी बाजार स्थित तुलसी पार्क अब बदहाल तस्वीर से निकलकर आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। पार्क के कायाकल्प की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के साथ करीब 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन किया। पार्क के विकास की खासियत यह होगी कि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की झलक भी दिखाई देगी। जिलाधिकारी ने बताया कि तुलसी पार्क को रबर मैटिंग से युक्त जिले का पहला पार्क बनाया जाएगा। यह सुविधा खास तौर पर बच्चों के लिए उपयोगी होगी और पार्क को आधुनिक रूप प्रदान करेगी। दीवारों पर जीवंत होगी रामायण की गाथा गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर बने इस पार्क के सुंदरीकरण में धार्मिक भावनाओं और चित्रकूट की सांस्कृतिक विरासत को खास स्थान दिया गया है। पार्क की दीवारों पर रामायण की थीम आधारित वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। दीवारों पर उभरने वाले रामायण के प्रसंग पार्क को नया आकर्षण देने के साथ लोगों को चित्रकूट की आध्यात्मिक विरासत से भी जोड़ेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बनेगा उपयोगी डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि पार्क का विकास आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि तुलसी पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन हो चुका है। जिलाधिकारी के प्रयासों से चित्रकूट नगर के पार्कों के सुंदरीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। करीब 55 लाख रुपये के इस विकास कार्य से पुरानी बाजार के बीच स्थित तुलसी पार्क की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में यहां आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक वॉल पेंटिंग और धार्मिक-सांस्कृतिक थीम का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो पार्क को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में नई पहचान दे सकता है। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ आर के प्रसाद,सभासद अनुज निगम,अवर अभियंता संतोष राठौर, शुभम तिवारी,सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला,राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय,रवि बाबू,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। खास बातें ◆ लागत — करीब 55 लाख रुपये ◆ रबर मैटिंग वाला जिले का पहला पार्क ◆ रामायण थीम पर होगी वॉल पेंटिंग ◆ आधुनिक सुविधाओं के साथ धार्मिक-सांस्कृतिक स्वरूप ◆ बच्चों और आमजन के लिए होगा अधिक उपयोगी
    4
    चित्रकूट के तुलसी पार्क का होगा कायाकल्प, 55 लाख से बदलेगी तस्वीर
तुलसी पार्क का होगा कायाकल्प, 55 लाख से बदलेगी तस्वीर
रामायण की थीम पर सजेगी दीवारें, रबर मैटिंग से लैस होगा जिले का पहला पार्क
डीएम पुलकित गर्ग ने किया भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं के साथ दिखेगी चित्रकूट की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत
चित्रकूटधाम कर्वी। पुरानी बाजार स्थित तुलसी पार्क अब बदहाल तस्वीर से निकलकर आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। पार्क के कायाकल्प की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के साथ करीब 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन किया।
पार्क के विकास की खासियत यह होगी कि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की झलक भी दिखाई देगी। जिलाधिकारी ने बताया कि तुलसी पार्क को रबर मैटिंग से युक्त जिले का पहला पार्क बनाया जाएगा। यह सुविधा खास तौर पर बच्चों के लिए उपयोगी होगी और पार्क को आधुनिक रूप प्रदान करेगी।
दीवारों पर जीवंत होगी रामायण की गाथा
गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर बने इस पार्क के सुंदरीकरण में धार्मिक भावनाओं और चित्रकूट की सांस्कृतिक विरासत को खास स्थान दिया गया है। पार्क की दीवारों पर रामायण की थीम आधारित वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। दीवारों पर उभरने वाले रामायण के प्रसंग पार्क को नया आकर्षण देने के साथ लोगों को चित्रकूट की आध्यात्मिक विरासत से भी जोड़ेंगे।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बनेगा उपयोगी
डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि पार्क का विकास आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि तुलसी पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन हो चुका है। जिलाधिकारी के प्रयासों से चित्रकूट नगर के पार्कों के सुंदरीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
करीब 55 लाख रुपये के इस विकास कार्य से पुरानी बाजार के बीच स्थित तुलसी पार्क की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में यहां आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक वॉल पेंटिंग और धार्मिक-सांस्कृतिक थीम का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो पार्क को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में नई पहचान दे सकता है। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ आर के प्रसाद,सभासद अनुज निगम,अवर अभियंता संतोष राठौर, शुभम तिवारी,सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला,राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय,रवि बाबू,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
खास बातें
◆ लागत — करीब 55 लाख रुपये
◆ रबर मैटिंग वाला जिले का पहला पार्क
◆ रामायण थीम पर होगी वॉल पेंटिंग
◆ आधुनिक सुविधाओं के साथ धार्मिक-सांस्कृतिक स्वरूप
◆ बच्चों और आमजन के लिए होगा अधिक उपयोगी
    user_RATAN PATEL
    RATAN PATEL
    Local News Reporter करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम पंचायत मड़वा मे भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए युवक ने बताई सच्चाई इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था अब यह तूल पकड़ता जा रहा है
    1
    ग्राम पंचायत मड़वा मे भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए युवक ने बताई सच्चाई इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था अब यह तूल पकड़ता जा रहा है
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Local News Reporter सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 गढ़चपा जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद! ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे अधिकारी, लेकिन संबंधित विभागों के जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी से उठे सवाल चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल का आयोजन जारी है। चौपाल में अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन के कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में बिजली से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभाग के सामने रखने और मौके पर समाधान की उम्मीद को झटका लगा है। वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जिन विभागों से संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं, उन विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी यदि जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में आसानी होगी। ग्रामीणों के बीच सवाल उठ रहा है कि जब बिजली और पेयजल से जुड़े विभागों के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो इन मूलभूत समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा? जन चौपाल में अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, अर्जुन सिंह बघेल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    🚨 गढ़चपा जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद!
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे अधिकारी, लेकिन संबंधित विभागों के जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी से उठे सवाल
चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल का आयोजन जारी है। चौपाल में अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन के कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में बिजली से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभाग के सामने रखने और मौके पर समाधान की उम्मीद को झटका लगा है।
वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जिन विभागों से संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं, उन विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी यदि जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में आसानी होगी।
ग्रामीणों के बीच सवाल उठ रहा है कि जब बिजली और पेयजल से जुड़े विभागों के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो इन मूलभूत समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा?
जन चौपाल में अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, अर्जुन सिंह बघेल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆
    1
    चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में रास्ता न होने से बिगड़ी मरीज की हालत, कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल इस कदर गहराया हुआ है कि आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में मरीज को झोली या टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ताजा मामला थरपहाड़ गांव का ही है, जहाँ 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण वे अत्यधिक शारीरिक कमजोरी का शिकार हो गए थे। परिजनों को उन्हें उपचार के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अस्पताल से प्राथमिक दवा कराने के बाद जब उन्हें घर वापस लाया जा रहा था, तब भी रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, गाँव में जब भी किसी मरीज, वृद्ध या गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती है, तो हर बार यही दर्दनाक मंजर देखने को मिलता है, दूसरी ओर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के दावे पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा है और न ही कोई जमीनी काम शुरू हुआ है। जब भी इस विषय पर नगर परिषद या प्रशासनिक जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने जैसी बातें कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मूलभूत सड़क सुविधा न मिलने से थरपहाड़ गांव के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।👆
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • चित्रकूट भरतकूप के तरांव में बर्थडे पार्टी का निमंत्रण देने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर दबंगों व्यक्ति के ऊपर कुल्हाड़ी से किया वार मामला दर्ज मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव का बीते गुरुवार की रात्रि 10बजे का जहां दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है घायल व्यक्ति 55 वर्षीय नत्थू प्रसाद ने आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी के यहां उसके नाती का जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यकम था जिसमें उसके पुत्र पड़ोसी रामपाल के घर निमंत्रण देने गए और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो ने लगा जिसमे वह बीच बचाव करने गया थी दबंग 6से7 लोग उसके ऊपर टूट पड़े और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया और मामले की तहरीर भरतकूप थाने दी है आइए आपको सुनाते क्या कहना है मारपीट में घायल नत्थू प्रसाद का चित्रकूट भरतकूप के तरांव में बर्थडे पार्टी का निमंत्रण देने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर दबंगों व्यक्ति के ऊपर कुल्हाड़ी से किया वार मामला दर्ज मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव का बीते गुरुवार की रात्रि 10बजे का जहां दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है घायल व्यक्ति 55 वर्षीय नत्थू प्रसाद ने आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी के यहां उसके नाती का जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यकम था जिसमें उसके पुत्र पड़ोसी रामपाल के घर निमंत्रण देने गए और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो ने लगा जिसमे वह बीच बचाव करने गया थी दबंग 6से7 लोग उसके ऊपर टूट पड़े और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया और मामले की तहरीर भरतकूप थाने दी है आइए आपको सुनाते क्या कहना है मारपीट में घायल नत्थू प्रसाद का
    1
    चित्रकूट भरतकूप के तरांव में बर्थडे पार्टी का निमंत्रण देने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर दबंगों व्यक्ति  के ऊपर कुल्हाड़ी से किया वार मामला दर्ज   मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव का बीते गुरुवार की रात्रि 10बजे का जहां दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है घायल व्यक्ति 55 वर्षीय नत्थू प्रसाद ने आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी के यहां उसके नाती का जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यकम था जिसमें उसके पुत्र पड़ोसी रामपाल के घर निमंत्रण देने गए और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो ने लगा जिसमे वह बीच बचाव करने गया थी दबंग 6से7 लोग उसके ऊपर टूट पड़े और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया और मामले की तहरीर भरतकूप थाने दी है आइए आपको सुनाते क्या कहना है मारपीट में घायल नत्थू प्रसाद का
चित्रकूट भरतकूप के तरांव में बर्थडे पार्टी का निमंत्रण देने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर दबंगों व्यक्ति  के ऊपर कुल्हाड़ी से किया वार मामला दर्ज   मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव का बीते गुरुवार की रात्रि 10बजे का जहां दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है घायल व्यक्ति 55 वर्षीय नत्थू प्रसाद ने आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी के यहां उसके नाती का जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यकम था जिसमें उसके पुत्र पड़ोसी रामपाल के घर निमंत्रण देने गए और किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो ने लगा जिसमे वह बीच बचाव करने गया थी दबंग 6से7 लोग उसके ऊपर टूट पड़े और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया और मामले की तहरीर भरतकूप थाने दी है आइए आपको सुनाते क्या कहना है मारपीट में घायल नत्थू प्रसाद का
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.