logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए काम कर रहा स्लीपर सेल गिरफ्तार राजधानी देहरादून में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुरुवार देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को संवेदनशील सूचनाएं और तस्वीरें भेज रहा था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रांत कश्यप (29) पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और एक स्प्रे पेंट कैन बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि विक्रांत पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आतंकी शहजाद भट्टी और कराची में बैठे उसके सहयोगी राणा के संपर्क में था। दोनों के निर्देश पर वह देहरादून के सैन्य प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की फोटो और वीडियो इंस्टless

5 hrs ago
user_NI KHIL
NI KHIL
Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
5 hrs ago

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए काम कर रहा स्लीपर सेल गिरफ्तार राजधानी देहरादून में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुरुवार देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को संवेदनशील सूचनाएं और तस्वीरें भेज रहा था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रांत कश्यप (29) पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और एक स्प्रे पेंट कैन बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि विक्रांत पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आतंकी शहजाद भट्टी और कराची में बैठे उसके सहयोगी राणा के संपर्क में था। दोनों के निर्देश पर वह देहरादून के सैन्य प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की फोटो और वीडियो इंस्टless

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • The Aman Times उत्तराखण्ड में माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और डीजीपी दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। डाट काली मंदिर से गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड तक पूरे रूट का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोई भी अव्यवस्था न हो। 👉 प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
    1
    The Aman Times
उत्तराखण्ड में माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। 
शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और डीजीपी दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
डाट काली मंदिर से गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड तक पूरे रूट का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोई भी अव्यवस्था न हो।
👉 प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की कार सहित एक वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के अनुसार संदिग्ध हालत में घूम रही एक कार को रोककर जब गहनता से जांच की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पकड़ा गया आरोपी जीशान पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला संजय विहार कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी शामली का रहने वाला है। उन्होंने बताया की उसके लंबे समय से वाहन चोरी के धंधे में सक्रिय होने की पुलिस को सूचनाएं मिल रही थी। जांच में खुलासा हुआ की आरोपी चोरी की कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उन्हें ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद करने का दावा किया। बताया की पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अन्य वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को मिली है। जिससेजल्फ़ी ही एक बड़े वाहन चोर गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा की क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। कानून से खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो:-
    1
    नकुड़ (सहारनपुर)। 
कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की कार सहित एक वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के अनुसार संदिग्ध हालत में घूम रही एक कार को रोककर जब गहनता से जांच की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पकड़ा गया आरोपी जीशान पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला संजय विहार कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी शामली का रहने वाला है। उन्होंने बताया की उसके लंबे समय से वाहन चोरी के धंधे में सक्रिय होने की पुलिस को सूचनाएं मिल रही थी। जांच में खुलासा हुआ की आरोपी चोरी की कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उन्हें ऊंचे दामों में बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद करने का दावा किया। बताया की पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अन्य वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को मिली है। जिससेजल्फ़ी ही एक बड़े वाहन चोर गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा की क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। कानून से खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
वीडियो:-
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • स्कूल में मासूम पर कहर! टीचर की बेरहमी कैमरे में कैद एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटी बच्ची को स्कूल के अंदर टीचर द्वारा बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बच्ची की छोटी सी गलती पर टीचर ने आपा खो दिया और उसे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। बच्ची दर्द से रोती रही, लेकिन टीचर का दिल नहीं पसीजा। इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में भी डर और गुस्सा साफ नजर आ रहा है। जरूरी बात: माता-पिता को अपने बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक रहना बेहद जरूरी है। स्कूल में किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में तुरंत स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करें। इस तरह की घटनाओं को अनदेखा न करें, आवाज उठाएं — क्योंकि चुप्पी ही अत्याचार को बढ़ावा देती है।
    1
    स्कूल में मासूम पर कहर! टीचर की बेरहमी कैमरे में कैद
एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटी बच्ची को स्कूल के अंदर टीचर द्वारा बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि बच्ची की छोटी सी गलती पर टीचर ने आपा खो दिया और उसे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। बच्ची दर्द से रोती रही, लेकिन टीचर का दिल नहीं पसीजा।
इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में भी डर और गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
जरूरी बात:
माता-पिता को अपने बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक रहना बेहद जरूरी है। स्कूल में किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में तुरंत स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करें।
इस तरह की घटनाओं को अनदेखा न करें, आवाज उठाएं — क्योंकि चुप्पी ही अत्याचार को बढ़ावा देती है।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • हाईकोर्ट परिसर की पुलिस और वकीलों ने महिला को समझा बुझा कर उतारा नीचे... महिला का नाम रूपाली शर्मा, महिला अपने साथ दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर छत पर पहुंची थी। शादी संबंधित विवाद के चलते महिला ने उठाया कदम, महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना विभूति खंड क्षेत्रांतर्गत इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का मामला...
    1
    हाईकोर्ट परिसर की पुलिस और वकीलों ने महिला को समझा बुझा कर उतारा नीचे...
महिला का नाम रूपाली शर्मा, महिला अपने साथ दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर छत पर पहुंची थी। शादी संबंधित विवाद के चलते महिला ने उठाया कदम, महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना विभूति खंड क्षेत्रांतर्गत इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का मामला...
    user_Vipul Verma
    Vipul Verma
    Internet marketing service सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उद्घाटन से पहले ही बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच टूटा, गुणवत्ता पर क्षेत्रीय लोगों ने उठाया सवाल टिहरी और पौड़ी जनपद की सीमा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच एक बार फिर टूट गया है। फुटपाथ पर लगे एक कांच में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। कांच टूटने पर फुटपाथ वाले दोनों किनारों से आवाजाही रोक दी गई है। यह पहली घटना नहीं है, जब फुटपाथ का कांच टूटा है, इससे पहले भी दो बार फुटपाथ का कांच इसी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे निर्माणाधीन कंपनी ने बदलवा दिया था। लेकिन अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में करीब डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का भी फुटपाथ बनाया गया है। पुल का अभी उद्घाटन तक नहीं हुआ है। विभाग की उदासीनता के कारण करीब दो महीने पहले पुल पर देशी, विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। फुटपाथ पर करीब 65 मिमी की मोटाई वाला कांच एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने भी सवाल खड़ा किया है।
    1
    उद्घाटन से पहले ही बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच टूटा, गुणवत्ता पर क्षेत्रीय लोगों ने उठाया सवाल
टिहरी और पौड़ी जनपद की सीमा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगा कांच एक बार फिर टूट गया है। फुटपाथ पर लगे एक कांच में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। कांच टूटने पर फुटपाथ वाले दोनों किनारों से आवाजाही रोक दी गई है। यह पहली घटना नहीं है, जब फुटपाथ का कांच टूटा है, इससे पहले भी दो बार फुटपाथ का कांच इसी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे निर्माणाधीन कंपनी ने बदलवा दिया था। लेकिन अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में करीब डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का भी फुटपाथ बनाया गया है।
पुल का अभी उद्घाटन तक नहीं हुआ है। विभाग की उदासीनता के कारण करीब दो महीने पहले पुल पर देशी, विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। फुटपाथ पर करीब 65 मिमी की मोटाई वाला कांच एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने भी सवाल खड़ा किया है।
    user_Amit kumawat
    Amit kumawat
    Bhagwanpur, Haridwar•
    18 hrs ago
  • राजधानी देहरादून में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुरुवार देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को संवेदनशील सूचनाएं और तस्वीरें भेज रहा था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रांत कश्यप (29) पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और एक स्प्रे पेंट कैन बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि विक्रांत पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आतंकी शहजाद भट्टी और कराची में बैठे उसके सहयोगी राणा के संपर्क में था। दोनों के निर्देश पर वह देहरादून के सैन्य प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की फोटो और वीडियो इंस्टless
    1
    राजधानी देहरादून में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुरुवार देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को संवेदनशील सूचनाएं और तस्वीरें भेज रहा था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रांत कश्यप (29) पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और एक स्प्रे पेंट कैन बरामद की गई है।
जांच में सामने आया है कि विक्रांत पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आतंकी शहजाद भट्टी और कराची में बैठे उसके सहयोगी राणा के संपर्क में था। दोनों के निर्देश पर वह देहरादून के सैन्य प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की फोटो और वीडियो इंस्टless
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • 📍 देहरादून ब्रेकिंग प्रेमनगर में छात्र की मौत के मामले में फरार मुख्य आरोपी समेत 2 ईनामी बदमाश पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 🚔 दून पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस, लोग बोले सही हुई कारवाई। "ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 23 मार्च को केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई थी। 👉 मामले में पहले ही 4 आरोपी जेल भेजे जा चुके थे। 👉 फरार चल रहे 25-25 हजार के ईनामी 2 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार। 👉 दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे। पुलिस टीम ने सर्विलांस और लगातार दबिश के बाद आरोपियों को दबोचा। अब ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।
    1
    📍 देहरादून ब्रेकिंग
प्रेमनगर में छात्र की मौत के मामले में फरार मुख्य आरोपी समेत 2 ईनामी बदमाश पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 🚔
दून पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस, लोग बोले सही हुई कारवाई।
"ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 23 मार्च को केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई थी।
👉 मामले में पहले ही 4 आरोपी जेल भेजे जा चुके थे।
👉 फरार चल रहे 25-25 हजार के ईनामी 2 आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार।
👉 दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे।
पुलिस टीम ने सर्विलांस और लगातार दबिश के बाद आरोपियों को दबोचा। अब ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • जर्मनी 30 दिन में बना सकता है परमाणु बम? रूस का बड़ा दावा यूरोप की राजनीति में हलचल मचाते हुए रूस ने दावा किया है कि जर्मनी चाहें तो महज 30 दिनों के भीतर परमाणु बम तैयार कर सकता है। रूसी अधिकारियों के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। हालांकि जर्मनी लंबे समय से परमाणु हथियारों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराता रहा है और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का सदस्य है। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी क्षमता और राजनीतिक इच्छा, दोनों अलग-अलग बातें हैं। इस दावे पर पश्चिमी देशों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इसे रूस की रणनीतिक बयानबाज़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
    1
    जर्मनी 30 दिन में बना सकता है परमाणु बम? रूस का बड़ा दावा
यूरोप की राजनीति में हलचल मचाते हुए रूस ने दावा किया है कि जर्मनी चाहें तो महज 30 दिनों के भीतर परमाणु बम तैयार कर सकता है। रूसी अधिकारियों के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
हालांकि जर्मनी लंबे समय से परमाणु हथियारों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराता रहा है और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का सदस्य है। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी क्षमता और राजनीतिक इच्छा, दोनों अलग-अलग बातें हैं।
इस दावे पर पश्चिमी देशों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इसे रूस की रणनीतिक बयानबाज़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.