logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिछिया में भव्य कल्याण मंडपम का उद्घाटन सीएम योगी करेंगे बिछिया में कल्याण मंडपम का उद्घाटन, शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में मिलेगी सुविधा। #kalyanmandapam

2 hrs ago
user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बिछिया में भव्य कल्याण मंडपम का उद्घाटन सीएम योगी करेंगे बिछिया में कल्याण मंडपम का उद्घाटन, शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में मिलेगी सुविधा। #kalyanmandapam

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसको जड़ से मिटाने के लिए जिला अधिकारी गोरखपुर ने हरी झंडी दिखाया है। #childmarriage #gorakhpur
    1
    बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसको जड़ से मिटाने के लिए जिला अधिकारी गोरखपुर ने हरी झंडी दिखाया है। #childmarriage #gorakhpur
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु पैदल गस्त किया गया* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु पैदल गस्त किया गया । गश्त के थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    3
    क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु पैदल गस्त किया गया*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत कस्बा महुली में आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु पैदल गस्त किया गया । गश्त के थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    1
    Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    user_शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कुशीनगर,पुलिस कार्रवाई से नाराज दंपती पानी की टंकी पर चढ़ेः कुशीनगर में परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ढाई महीने पहले चोरी हुई कार न मिलने से निराश विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक पति-पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। यह घटना बांसगांव टोला जटवालिया में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की पहचान बांसगांव टोला सरगर्टिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा के रूप में हुई है। पीड़ित दंपती का आरोप है कि 31 नवंबर 2025 को उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ी उनकी चार पहिया वाहन चोरी हो गई थी। उन्होंने इस संबंध में विशुनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
    1
    कुशीनगर,पुलिस कार्रवाई से नाराज दंपती पानी की टंकी पर चढ़ेः कुशीनगर में परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ढाई महीने पहले चोरी हुई कार न मिलने से निराश
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक पति-पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। यह घटना बांसगांव टोला जटवालिया में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की पहचान बांसगांव टोला सरगर्टिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा के रूप में हुई है।
पीड़ित दंपती का आरोप है कि 31 नवंबर 2025 को उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ी उनकी चार पहिया वाहन चोरी हो गई थी। उन्होंने इस संबंध में विशुनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    32 min ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश* *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले 53 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित* दिनाँक 13.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा श्री अरविन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 लेखा श्री महेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 लेखा श्री राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री पारसनाथ मानिटरिंग सेल, प्रभारी यातायात श्री परमहंस, प्रभारी आरटीसी श्री दद्दन राय, रेडियो उ0नि0 श्री परमिंदर कुमार देव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता, उ0नि0 श्री दिलीप कुमार थाना धनघटा, का0 भानु प्रताप यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 रंजीत पाण्डेय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 दुर्गा प्रसाद फीडबैक सेल, हे0का0 मेराज अहमद सम्मन सेल, म0का0 राजकुमारी डीसीआरबी, म0का0 कल्पना मौर्या वीआईपी सेल, का0 नीरज कुमार वाचक कार्यालय, का0 कपिलदेव गौड़ मीडिया सेल, का0 विपुल सिंह कार्यालय अ0पु0अ0, का0 कुलदीप सिंह महिला प्रकोष्ठ, सहित 53 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, महोदय द्वारा कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन,चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    1
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश*
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले 53 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*
दिनाँक 13.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । 
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से  गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा श्री अरविन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 लेखा श्री महेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 लेखा श्री राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री पारसनाथ मानिटरिंग सेल, प्रभारी यातायात श्री परमहंस, प्रभारी आरटीसी श्री दद्दन राय, रेडियो उ0नि0 श्री परमिंदर कुमार देव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता, उ0नि0 श्री दिलीप कुमार थाना धनघटा, का0 भानु प्रताप यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 रंजीत पाण्डेय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 दुर्गा प्रसाद फीडबैक सेल, हे0का0 मेराज अहमद सम्मन सेल, म0का0 राजकुमारी डीसीआरबी, म0का0 कल्पना मौर्या वीआईपी सेल, का0 नीरज कुमार वाचक कार्यालय, का0 कपिलदेव गौड़ मीडिया सेल, का0 विपुल सिंह कार्यालय अ0पु0अ0, का0 कुलदीप सिंह महिला प्रकोष्ठ,   सहित 53 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, महोदय द्वारा कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । 
गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,  प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन,चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए। फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।
    1
    सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए।
फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध | गोरखपुर में टाउनहॉल से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा
    1
    मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध | गोरखपुर में टाउनहॉल से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महुली। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलीनगर पुलिया के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति नाम पता राकेश कन्नौजिया पुत्र तिलकधारी निवासी मुदादीह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी नाथनगर इलाज हेतु भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
    2
    महुली।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलीनगर पुलिया के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति नाम पता राकेश कन्नौजिया पुत्र तिलकधारी निवासी मुदादीह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी नाथनगर इलाज हेतु भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 13, स्वामी विवेकानंद नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक लाइटिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजने को तैयार है। मंदिर परिसर में इन दिनों सुबह से ही तैयारियों की हलचल देखी जा रही है। दीवारों पर नई पेंटिंग की जा रही है, जबकि मंदिर के मुख्य द्वार और शिखर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। वार्ड सभासद रणजीत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है और इसे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सजावट से लेकर भक्तों के स्वागत तक हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके साथ वार्ड के कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह की लहर है। लोगों का कहना है कि इस बार मंदिर की सजावट पहले से कहीं अधिक आकर्षक होगी। पर्व के दिन भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक करेंगे श्रद्धालु। नगर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग का यह सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढाढा का शिव मंदिर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बनेगा, जहां भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
    1
    कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 13, स्वामी विवेकानंद नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक लाइटिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजने को तैयार है।
मंदिर परिसर में इन दिनों सुबह से ही तैयारियों की हलचल देखी जा रही है। दीवारों पर नई पेंटिंग की जा रही है, जबकि मंदिर के मुख्य द्वार और शिखर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वार्ड सभासद रणजीत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है और इसे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सजावट से लेकर भक्तों के स्वागत तक हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके साथ वार्ड के कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह की लहर है। लोगों का कहना है कि इस बार मंदिर की सजावट पहले से कहीं अधिक आकर्षक होगी। पर्व के दिन भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक करेंगे श्रद्धालु। नगर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग का यह सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढाढा का शिव मंदिर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बनेगा, जहां भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.