हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजेगा ढाढा, शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी तेज कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 13, स्वामी विवेकानंद नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक लाइटिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजने को तैयार है। मंदिर परिसर में इन दिनों सुबह से ही तैयारियों की हलचल देखी जा रही है। दीवारों पर नई पेंटिंग की जा रही है, जबकि मंदिर के मुख्य द्वार और शिखर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। वार्ड सभासद रणजीत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है और इसे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सजावट से लेकर भक्तों के स्वागत तक हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके साथ वार्ड के कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह की लहर है। लोगों का कहना है कि इस बार मंदिर की सजावट पहले से कहीं अधिक आकर्षक होगी। पर्व के दिन भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक करेंगे श्रद्धालु। नगर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग का यह सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढाढा का शिव मंदिर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बनेगा, जहां भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

- कुशीनगर,पुलिस कार्रवाई से नाराज दंपती पानी की टंकी पर चढ़ेः कुशीनगर में परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ढाई महीने पहले चोरी हुई कार न मिलने से निराश विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक पति-पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। यह घटना बांसगांव टोला जटवालिया में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की पहचान बांसगांव टोला सरगर्टिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा के रूप में हुई है। पीड़ित दंपती का आरोप है कि 31 नवंबर 2025 को उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ी उनकी चार पहिया वाहन चोरी हो गई थी। उन्होंने इस संबंध में विशुनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।1
- सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए। फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।1
- कुशीनगर जनपद में तमकुही राज तहसील के थाना बिशुनपुरा अंतर्गत बांस गांव, टोला जटवलिया में न्याय से निराश व्यक्ति परिवार संग पानी टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन मौन, सिस्टम कठघरे में, अफसरशाही पर फिर सवाल, भरोसा हिलता नजर आया ।1
- Post by विजय कुमार1
- प्रवक्ता पर लगे गम्भीर आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग देवरिया जिले के एस एस बीएल इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता पर अनियमित उपस्थिति और विद्यालय समय में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगे हुए मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। वीओ: हनुमान मंदिर रोड निवासी देवीदत्त तिवारी ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला जून-जुलाई 2025 से पूर्व की अवधि में नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहे और विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखे। शिकायतकर्ता का दावा है कि सोशल मीडिया पोस्ट और लोकेशन से विद्यालय समय में अनुपस्थिति के संकेत मिलते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। शिकायतकर्ता ने उपस्थिति रजिस्टर, अवकाश स्वीकृति और वेतन अभिलेखों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। फिलहाल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि जांच होती है या नहीं और आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है। बाइट-देवीदत्त(शिकायतकर्ता)2
- देवरिया में चाचा ने 7 साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या कर दी। वो बच्ची को दुकान ले जाने के बहाने स्कूल से ले गया। वहां मासूम से दरिंदगी की। ब्लीडिंग और दर्द होने पर मासूम शोर मचाने लगी, तो गला दबाकर मार दिया और शव तालाब में फेंक दिया। बच्ची जब लंच के बाद भी स्कूल नहीं लौटी, तो आरोपी को बुलाकर मासूम के बारे में पूछा गया। शक होने पर ग्रामीणों के साथ हेड मास्टर खेत की तरफ गए। वहां खून से सनी बच्ची की जींस मिली। खेत में खून के निशान भी मिले। पास की नदी में उसका शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वारदात श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।1
- सलेमपुर में बिना किसी सरकारी आदेश के दबंग नेता घर कब्जा करने पहुंचे.. वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल.. सलेमपुर तहसीलदार जांच के दायरे में... तहसीलदार ने मीडिया को दी सफाई...... नेता, अधिकारी , कर्मचारी के गठजोड़ पर टिकी सभी की निगाहे.... जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश..... देवरिया सलेमपुर तहसील के अंतर्गत बुजुर्ग मुस्लिम के घर को जबरन तुड़वाया बीजेपी नेता अभिषेक जायसवाल की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता ह ै इसस े भी बड़ा गुनाह महिला तहसीलदार अल्का सिंह की मिलीभगत का है जो सत्ता के मद मे ं चूर है क्या अधिकारी और बीजेपी नेता उजड़ े आशियाना को दुबारा बसा पायेंग े ऐस े दोषी अधिकारी और बीजेपी नेता पर देवरिया प्रशासन क्या करवाई करेंगी जाति धर्म मज़हब के नाम पर ऐस े उत्पीड़न के ख़िलाफ ़ समाजवादी लोग चुप नही ं बैठेंग े दोषी अधिकारी और बीजेपी नेता पर कड़ी करवाई की हम माँग करते है !!1
- कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 13, स्वामी विवेकानंद नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक लाइटिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजने को तैयार है। मंदिर परिसर में इन दिनों सुबह से ही तैयारियों की हलचल देखी जा रही है। दीवारों पर नई पेंटिंग की जा रही है, जबकि मंदिर के मुख्य द्वार और शिखर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि पर्व के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। वार्ड सभासद रणजीत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है और इसे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सजावट से लेकर भक्तों के स्वागत तक हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनके साथ वार्ड के कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह की लहर है। लोगों का कहना है कि इस बार मंदिर की सजावट पहले से कहीं अधिक आकर्षक होगी। पर्व के दिन भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक करेंगे श्रद्धालु। नगर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग का यह सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढाढा का शिव मंदिर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बनेगा, जहां भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।1