Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्याय से निराश व्यक्ति परिवार संग पानी टंकी पर चढ़ गया। कुशीनगर जनपद में तमकुही राज तहसील के थाना बिशुनपुरा अंतर्गत बांस गांव, टोला जटवलिया में न्याय से निराश व्यक्ति परिवार संग पानी टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन मौन, सिस्टम कठघरे में, अफसरशाही पर फिर सवाल, भरोसा हिलता नजर आया ।
Times Update
न्याय से निराश व्यक्ति परिवार संग पानी टंकी पर चढ़ गया। कुशीनगर जनपद में तमकुही राज तहसील के थाना बिशुनपुरा अंतर्गत बांस गांव, टोला जटवलिया में न्याय से निराश व्यक्ति परिवार संग पानी टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन मौन, सिस्टम कठघरे में, अफसरशाही पर फिर सवाल, भरोसा हिलता नजर आया ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर जनपद में तमकुही राज तहसील के थाना बिशुनपुरा अंतर्गत बांस गांव, टोला जटवलिया में न्याय से निराश व्यक्ति परिवार संग पानी टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन मौन, सिस्टम कठघरे में, अफसरशाही पर फिर सवाल, भरोसा हिलता नजर आया ।1
- कुशीनगर,पुलिस कार्रवाई से नाराज दंपती पानी की टंकी पर चढ़ेः कुशीनगर में परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, ढाई महीने पहले चोरी हुई कार न मिलने से निराश विशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक पति-पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। यह घटना बांसगांव टोला जटवालिया में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती की पहचान बांसगांव टोला सरगर्टिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा के रूप में हुई है। पीड़ित दंपती का आरोप है कि 31 नवंबर 2025 को उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ी उनकी चार पहिया वाहन चोरी हो गई थी। उन्होंने इस संबंध में विशुनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।1
- सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए। फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।1
- Post by विजय कुमार1
- प्रवक्ता पर लगे गम्भीर आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग देवरिया जिले के एस एस बीएल इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता पर अनियमित उपस्थिति और विद्यालय समय में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगे हुए मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। वीओ: हनुमान मंदिर रोड निवासी देवीदत्त तिवारी ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला जून-जुलाई 2025 से पूर्व की अवधि में नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहे और विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखे। शिकायतकर्ता का दावा है कि सोशल मीडिया पोस्ट और लोकेशन से विद्यालय समय में अनुपस्थिति के संकेत मिलते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। शिकायतकर्ता ने उपस्थिति रजिस्टर, अवकाश स्वीकृति और वेतन अभिलेखों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। फिलहाल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि जांच होती है या नहीं और आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है। बाइट-देवीदत्त(शिकायतकर्ता)2
- देवरिया में चाचा ने 7 साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या कर दी। वो बच्ची को दुकान ले जाने के बहाने स्कूल से ले गया। वहां मासूम से दरिंदगी की। ब्लीडिंग और दर्द होने पर मासूम शोर मचाने लगी, तो गला दबाकर मार दिया और शव तालाब में फेंक दिया। बच्ची जब लंच के बाद भी स्कूल नहीं लौटी, तो आरोपी को बुलाकर मासूम के बारे में पूछा गया। शक होने पर ग्रामीणों के साथ हेड मास्टर खेत की तरफ गए। वहां खून से सनी बच्ची की जींस मिली। खेत में खून के निशान भी मिले। पास की नदी में उसका शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वारदात श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।1
- सलेमपुर में बिना किसी सरकारी आदेश के दबंग नेता घर कब्जा करने पहुंचे.. वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल.. सलेमपुर तहसीलदार जांच के दायरे में... तहसीलदार ने मीडिया को दी सफाई...... नेता, अधिकारी , कर्मचारी के गठजोड़ पर टिकी सभी की निगाहे.... जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश..... देवरिया सलेमपुर तहसील के अंतर्गत बुजुर्ग मुस्लिम के घर को जबरन तुड़वाया बीजेपी नेता अभिषेक जायसवाल की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता ह ै इसस े भी बड़ा गुनाह महिला तहसीलदार अल्का सिंह की मिलीभगत का है जो सत्ता के मद मे ं चूर है क्या अधिकारी और बीजेपी नेता उजड़ े आशियाना को दुबारा बसा पायेंग े ऐस े दोषी अधिकारी और बीजेपी नेता पर देवरिया प्रशासन क्या करवाई करेंगी जाति धर्म मज़हब के नाम पर ऐस े उत्पीड़न के ख़िलाफ ़ समाजवादी लोग चुप नही ं बैठेंग े दोषी अधिकारी और बीजेपी नेता पर कड़ी करवाई की हम माँग करते है !!1
- बीकानेर में बड़ा खुलासा! ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक के घर 1 किलो सोना, 75 लाख कैश | ACB Raid Shock राजस्थान के बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया। ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के घर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संपत्ति बरामद होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि छापे में — ▪️ करीब 1 किलो सोना (लगभग 1.60 करोड़ रुपये) ▪️ 5 लाख रुपये की चांदी ▪️ 75 लाख से ज्यादा नकद ▪️ 100 बीघा जमीन इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर नोट गिनने के लिए मशीन तक बुलानी पड़ी। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई। अब सवाल उठता है — क्या सरकारी नौकरी सच में “स्टार्टअप” बन चुकी है? पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। #Bikaner #ACBRaid #RajasthanNews #BreakingNews #CorruptionCase #GovernmentJob #HindiNews #IndiaNews #ViralNews #KushinagarKiKhabren1