logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया में चाचा ने 7 साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या कर दी। वो बच्ची को दुकान ले जाने के बहाने स्कूल से ले गया। वहां मासूम से दरिंदगी की। ब्लीडिंग और दर्द होने पर मासूम शोर मचाने लगी, तो गला दबाकर मार दिया और शव तालाब में फेंक दिया। बच्ची जब लंच के बाद भी स्कूल नहीं लौटी, तो आरोपी को बुलाकर मासूम के बारे में पूछा गया। शक होने पर ग्रामीणों के साथ हेड मास्टर खेत की तरफ गए। वहां खून से सनी बच्ची की जींस मिली। खेत में खून के निशान भी मिले। पास की नदी में उसका शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वारदात श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

3 hrs ago
user_Vaidehi sulakhiya
Vaidehi sulakhiya
Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

देवरिया में चाचा ने 7 साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या कर दी। वो बच्ची को दुकान ले जाने के बहाने स्कूल से ले गया। वहां मासूम से दरिंदगी की। ब्लीडिंग और दर्द होने पर मासूम शोर मचाने लगी, तो गला दबाकर मार दिया और शव तालाब में फेंक दिया। बच्ची जब लंच के बाद भी स्कूल नहीं लौटी, तो आरोपी को बुलाकर मासूम के बारे में पूछा गया। शक होने पर ग्रामीणों के साथ हेड मास्टर खेत की तरफ गए। वहां खून से सनी बच्ची की जींस मिली। खेत में खून के निशान भी मिले। पास की नदी में उसका शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वारदात श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

  • user_Suraj Rayena
    Suraj Rayena
    Mahua, Vaishali
    🥹🥹🥹
    10 min ago
  • user_Shanawaj Khan
    Shanawaj Khan
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
    isko to fansi hona chahie madrachod ko
    55 min ago
  • user_Shanawaj Khan
    Shanawaj Khan
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
    😡😡😡😡😡😡😡💣💣💣💣💣
    56 min ago
  • user_दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड
    😂
    moments ago
  • user_Shanawaj Khan
    Shanawaj Khan
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
    😡
    56 min ago
  • user_User2326
    User2326
    Uttar Pradesh
    👏
    56 min ago
  • user_User2326
    User2326
    Uttar Pradesh
    👏
    56 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी गौरा टोला में रविवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर स्थापना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “मां बंचरा देवी” और भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर स्थापना को क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक बताया तथा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से भक्तों का आना शुरू हो गया था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, वहीं पुरुष और युवा भजन-कीर्तन में सहभागी बने। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय मां बंचरा देवी” के जयकारों से गूंज बनी रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार हुए इस मंदिर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में व्यवस्था बनाए रखी गई। मंदिर स्थापना के साथ ही क्षेत्रवासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का नया संचार हुआ है।
    1
    सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी गौरा टोला में रविवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर स्थापना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “मां बंचरा देवी” और भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर स्थापना को क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक बताया तथा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से भक्तों का आना शुरू हो गया था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, वहीं पुरुष और युवा भजन-कीर्तन में सहभागी बने। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय मां बंचरा देवी” के जयकारों से गूंज बनी रही।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार हुए इस मंदिर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में व्यवस्था बनाए रखी गई। मंदिर स्थापना के साथ ही क्षेत्रवासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का नया संचार हुआ है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित मऊ । मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-16 दरगाह से जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर योगदान के लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। 13 फरवरी की शाम लखनऊ के JBP गार्डन चौक में टीएनसी कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में सपा से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सम्मानित किया। अशफाक आलम सहित कुल 10 लोगों को उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस सूचना से तहसील क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने जिला पंचायत सदस्य को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। अशफाक आलम की पहचान क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वालों में होती है। वर्तमान में वह जिला पंचायत मऊ के वार्ड-16 से सदस्य हैं। बधाई देने वालों में डॉ. नासिर अली, डॉ. राशिद उस्मानी, डॉ. कैलाश मौर्य, मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत मल्ल, कोल्हुआ ग्रामसभा प्रधान सुनील मौर्य, शिक्षक राज बहादुर सिंह, अधिवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, मंटू यादव, आशुतोष सिंह बिट्टू आदि शामिल रहे।
    4
    सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित
मऊ । मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-16 दरगाह से जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर योगदान के लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
13 फरवरी की शाम लखनऊ के JBP गार्डन चौक में टीएनसी कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में सपा से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सम्मानित किया। अशफाक आलम सहित कुल 10 लोगों को उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 
इस सूचना से तहसील क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने जिला पंचायत सदस्य को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। अशफाक आलम की पहचान क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वालों में होती है। वर्तमान में वह जिला पंचायत मऊ के वार्ड-16 से सदस्य हैं।
बधाई देने वालों में डॉ. नासिर अली, डॉ. राशिद उस्मानी, डॉ. कैलाश मौर्य, मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत मल्ल, कोल्हुआ ग्रामसभा प्रधान सुनील मौर्य, शिक्षक राज बहादुर सिंह, अधिवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, मंटू यादव, आशुतोष सिंह बिट्टू आदि शामिल रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • सीएम योगी करेंगे बिछिया में कल्याण मंडपम का उद्घाटन, शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में मिलेगी सुविधा। #kalyanmandapam
    1
    सीएम योगी करेंगे बिछिया में कल्याण मंडपम का उद्घाटन, शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में मिलेगी सुविधा। #kalyanmandapam
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन बेलघाट राम दरबार प्राचीन हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन के मुख्य आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही रहे, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर विश्व विख्यात पूज्य आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा से ही मनुष्य सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। माता पार्वती की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए महादेव द्वारा बताए गए सगुण और निर्गुण स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ईश्वर भक्त की भावना के अनुरूप ही प्रकट होते हैं। मानस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस को कल्पवृक्ष की उपमा दी और कहा कि निर्मल मन से इसका पाठ एवं श्रवण करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि शिव और पार्वती श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक हैं, इसलिए रामकथा में सर्वप्रथम उनका स्मरण किया जाता है। शिव बारात के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज को संयम, मर्यादा और आत्मचिंतन का संदेश देते हुए वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों पर भी प्रहार किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ कथा श्रवण किया। कई अवसरों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया तथा मंदिर प्रांगण देर तक रामनाम के जयकारों से गूंजता
    2
    श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन
बेलघाट 
राम दरबार प्राचीन हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन के मुख्य आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही रहे, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर विश्व विख्यात पूज्य आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा से ही मनुष्य सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। माता पार्वती की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए महादेव द्वारा बताए गए सगुण और निर्गुण स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ईश्वर भक्त की भावना के अनुरूप ही प्रकट होते हैं।
मानस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस को कल्पवृक्ष की उपमा दी और कहा कि निर्मल मन से इसका पाठ एवं श्रवण करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि शिव और पार्वती श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक हैं, इसलिए रामकथा में सर्वप्रथम उनका स्मरण किया जाता है। शिव बारात के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज को संयम, मर्यादा और आत्मचिंतन का संदेश देते हुए वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों पर भी प्रहार किया।
कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ कथा श्रवण किया। कई अवसरों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया तथा मंदिर प्रांगण देर तक रामनाम के जयकारों से गूंजता
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🥋 शितो-र्यू (Shito-Ryu) कराटे स्टाइल Shito-Ryu कराटे की एक प्रमुख और पारंपरिक शैली (style) है, जिसे ओकिनावा कराटे की जड़ों से विकसित किया गया है। यह अपनी तकनीकी विविधता, अधिक काता (Kata) और स्पीड व पावर के संतुलन के लिए जानी जाती है। नीचे इमेज में लिखी बातों को विस्तार से समझिए: --- ✅ 1. Muy técnico y variado = बहुत तकनीकी और विविध इसका मतलब: Shito-Ryu में तकनीक पर बहुत जोर दिया जाता है हर मूव (block, punch, kick, turn) को सही फॉर्म में करना जरूरी इसमें अलग-अलग प्रकार की तकनीकें सिखाई जाती हैं — ✔️ हाथ की तकनीक ✔️ पैर की तकनीक ✔️ ब्लॉक ✔️ क्लोज-रेंज और लॉन्ग-रेंज फाइट यह स्टाइल उन स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया है जो डीटेल में कराटे सीखना चाहते हैं। --- ✅ 2. Gran cantidad de Katas = काता की बहुत बड़ी संख्या Shito-Ryu की सबसे बड़ी खासियत — इसमें बहुत ज्यादा काता होते हैं अन्य स्टाइल्स की तुलना में यहां काता का संग्रह बड़ा है हर काता अलग फाइटिंग सिचुएशन सिखाता है काता से मिलता है: संतुलन टाइमिंग तकनीक की शुद्धता मानसिक एकाग्रता एक कराटे कोच/ट्रेनर के रूप में आप जानते हैं कि काता ट्रेनिंग से स्टूडेंट का बेस बहुत मजबूत होता है — Shito-Ryu इसमें खास मजबूत है। --- ✅ 3. Equilibrio entre velocidad y fuerza = स्पीड और पावर का संतुलन इस स्टाइल में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि स्पीड + कंट्रोल दोनों सिखाए जाते हैं मूवमेंट: तेज भी कंट्रोल्ड भी जरूरत पर शक्तिशाली भी फाइटिंग में यह स्टाइल: तेज अटैक सटीक ब्लॉक सही टाइमिंग पर काउंटर सिखाती है 🥋 Shito-Ryu की मुख्य विशेषताएँ (संक्षेप में) ✔️ टेक्निकल स्टाइल ✔️ काता-फोकस्ड ✔️ स्पीड + पावर बैलेंस ✔️ पारंपरिक + व्यावहारिक ✔️ प्रतियोगिता और आत्मरक्षा — दोनों में उपयोगी अगर आप चाहें तो मैं Shito-Ryu के मुख्य काता नाम, बेल्ट-वाइज सिलेबस, या ट्रेनिंग ड्रिल्स भी हिंदी में तैयार करके दे सकता हूँ।
    1
    🥋 शितो-र्यू (Shito-Ryu) कराटे स्टाइल
Shito-Ryu कराटे की एक प्रमुख और पारंपरिक शैली (style) है, जिसे ओकिनावा कराटे की जड़ों से विकसित किया गया है। यह अपनी तकनीकी विविधता, अधिक काता (Kata) और स्पीड व पावर के संतुलन के लिए जानी जाती है। नीचे इमेज में लिखी बातों को विस्तार से समझिए:
---
✅ 1. Muy técnico y variado = बहुत तकनीकी और विविध
इसका मतलब:
Shito-Ryu में तकनीक पर बहुत जोर दिया जाता है
हर मूव (block, punch, kick, turn) को सही फॉर्म में करना जरूरी
इसमें अलग-अलग प्रकार की तकनीकें सिखाई जाती हैं —
✔️ हाथ की तकनीक
✔️ पैर की तकनीक
✔️ ब्लॉक
✔️ क्लोज-रेंज और लॉन्ग-रेंज फाइट
यह स्टाइल उन स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया है जो डीटेल में कराटे सीखना चाहते हैं।
---
✅ 2. Gran cantidad de Katas = काता की बहुत बड़ी संख्या
Shito-Ryu की सबसे बड़ी खासियत — इसमें बहुत ज्यादा काता होते हैं
अन्य स्टाइल्स की तुलना में यहां काता का संग्रह बड़ा है
हर काता अलग फाइटिंग सिचुएशन सिखाता है
काता से मिलता है:
संतुलन
टाइमिंग
तकनीक की शुद्धता
मानसिक एकाग्रता
एक कराटे कोच/ट्रेनर के रूप में आप जानते हैं कि काता ट्रेनिंग से स्टूडेंट का बेस बहुत मजबूत होता है — Shito-Ryu इसमें खास मजबूत है।
---
✅ 3. Equilibrio entre velocidad y fuerza = स्पीड और पावर का संतुलन
इस स्टाइल में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि स्पीड + कंट्रोल दोनों सिखाए जाते हैं
मूवमेंट:
तेज भी
कंट्रोल्ड भी
जरूरत पर शक्तिशाली भी
फाइटिंग में यह स्टाइल:
तेज अटैक
सटीक ब्लॉक
सही टाइमिंग पर काउंटर सिखाती है
🥋 Shito-Ryu की मुख्य विशेषताएँ (संक्षेप में)
✔️ टेक्निकल स्टाइल
✔️ काता-फोकस्ड
✔️ स्पीड + पावर बैलेंस
✔️ पारंपरिक + व्यावहारिक
✔️ प्रतियोगिता और आत्मरक्षा — दोनों में उपयोगी
अगर आप चाहें तो मैं Shito-Ryu के मुख्य काता नाम, बेल्ट-वाइज सिलेबस, या ट्रेनिंग ड्रिल्स भी हिंदी में तैयार करके दे सकता हूँ।
    user_कराटे कोच International प्लेयर
    कराटे कोच International प्लेयर
    Game Shop बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजनौर बस स्टैंड पर महिला परिचालक से छेड़छाड़, आरोपी की जमकर पिटाई | Bijnor Viral Video | UP News Uttar Pradesh के बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर महिला परिचालक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सवारी बनकर बैठे युवक ने अश्लील हरकत की। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 👉 ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। 👉 वीडियो को Like और Share जरूर करें। #UttarPradeshNews #Bijnor #BreakingNews #BijnorNews #UPNews #UttarPradesh #ViralVideo #MahilaSuraksha #RoadwaysBus #BusStand #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #LiveNews #TrendingNews
    1
    बिजनौर बस स्टैंड पर महिला परिचालक से छेड़छाड़, आरोपी की जमकर पिटाई | Bijnor Viral Video | UP News
Uttar Pradesh के बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर महिला परिचालक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सवारी बनकर बैठे युवक ने अश्लील हरकत की। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
👉 ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।
👉 वीडियो को Like और Share जरूर करें।
#UttarPradeshNews #Bijnor #BreakingNews
#BijnorNews
#UPNews
#UttarPradesh
#ViralVideo
#MahilaSuraksha
#RoadwaysBus
#BusStand
#CrimeNews
#BreakingNews
#HindiNews
#LiveNews
#TrendingNews
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ । आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    4
    मऊ । आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल  सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर  कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली  महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा | केंद्र सरकार के नाम बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन
    1
    गोरखपुर में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा | केंद्र सरकार के नाम बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.