Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिलाई रिलायंस बस में एक व्यक्ति और एक गाय के ऊपर चढ़ाई बस
Devraj Balmiki
तिलाई रिलायंस बस में एक व्यक्ति और एक गाय के ऊपर चढ़ाई बस
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Devraj Balmiki1
- पवन हत्याकांड को लेकर मोरवा में दूसरे दिन भी मचा रहा बवाल। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर चलाने के की मांग। जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइ नगर के निवासी 15 वर्षीय किशोर पवन शाह के अपहरण कर निर्मम हत्या के बाद बुधवार से शुरू हुआ बवाल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा गुरुवार के सुबह पुलिस शव को परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढन लेकर गई पोस्टमार्टम के बाद शव को मोरवा लाया गया इस बीच मृतक के परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिलकर दोषियों की फांसी के सजा दिए जाने तथा उनके घर को तोड़ने के मांग की कलेक्टर से मुलाकात के बाद परिजन गेट के पास पहुंचे और हंगामा करने लगे इस बीच पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझा बूझा कर परिजन को मोरवा रवाना किया घटना और आरोपियों को लेकर स्थानीय व परिजनों में इतना रोष दिखा कि वह बार-बार आरोपियों को फांसी दिए जाने के मांग कर रहे थे दोपहर के समय किशोर का शव जब मोरवा पहुंचा तो मोरवा नगर वासियों की आंखें नम हो गई और घटना को लेकर मोरवावासियों में आक्रोश देखा गया परिजन और मोहल्ले के लोगों ने मेन रोड़ में धरना दिया और कहा कि पवन की हत्या पुलिस के लापरवाही से हुई है परिजन का कहना था की हत्या के इस मामले में पंकज गुप्ता नामक युवक भी शामिल है उसके खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाए मामला बिगड़ते देख स्थानीय लोगों पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समझा बूझकर शांत कराया उसके बाद गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब किशोर का अंतिम संस्कार किया जा सका किशोर के निर्मम हत्या को लेकर मोरवा क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए बैनर पोस्टर तख्ती लेकर दोषियों के फांसी के सजा दिए जाने के नारे लगाए मृतक के परिजनों का रों रों कर बुरा हाल है माता-पिता भाई-बहन के यकीन नहीं हो रहा है कि पवन इस दुनिया में नहीं रहा परिजनों के सत्यवना देने के लिए विधायक रामनिवास साह भजापा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साह कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, संदीप शाह विश्व हिंदू परिषद के डॉ डीके मिश्रा पार्षद परमेश्वर पटेल, प्रवीण तिवारी, शिल्लू गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे। किशोर पवन की हत्या के मामले में इरशाद और सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पंकज गुप्ता के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है जो भी दोषी होंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी हालात पर नजर रखी जा रही है स्थिति अभी सामान्य है कपूर त्रिपाठी थाना प्रभारी मोरवा4
- *कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना मोरवा क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च* जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मोरवा क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ किया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए नागरिकों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही आमजन से कहा गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। सिंगरौली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी रखी जा रही है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने दैनिक कार्य कर सकें। *सिंगरौली पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।*1
- सतना। इंद्रा गर्ल्स कालेज के सामने एक नशेड़ी युवक छात्राओं से कर रहा छेड़छाड़। हाथ मे लिए है ब्लेड।✂️2
- सोनभद्र.... - महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं सोनभद्र - सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, महिलाओं की सुनी समस्याएं - अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं को रोजगार देने पर दिया जोर - छोटे बच्चों को मोबाइल फोन न देने की दी सलाह - सरकारी व निजी संस्थानों में महिला उत्पीड़न समितियों को सक्रिय करने के निर्देश। Byte :- बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष, महिला आयोग उत्तर प्रदेश।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और सदस्य गीता विश्वकर्मा ने आज सोनभद्र के सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्म भी अदा की गई और महिलाओं को आशीर्वाद दिया गया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by Devraj Balmiki1