बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन ने समीर इलेक्ट्रोनिक दुकान का फीता काटकर किया शुभारंभ बदायूं/बिल्सी। नगर के साहबगंज स्थित समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर सहित अन्य सम्मानित अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर का शुभारंभ किया, और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनसंपर्क को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।अतिथियों का स्वागत सभासद एडवोकेट शाहनवाज अल्वी एवं शवलू सिद्दीकी ने बड़े ही आदर पूर्वक किया ।आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया
बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन ने समीर इलेक्ट्रोनिक दुकान का फीता काटकर किया शुभारंभ बदायूं/बिल्सी। नगर के साहबगंज स्थित समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर सहित अन्य सम्मानित अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर समीर
इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर का शुभारंभ किया, और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनसंपर्क को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।अतिथियों का स्वागत सभासद एडवोकेट शाहनवाज अल्वी एवं शवलू सिद्दीकी ने बड़े ही आदर पूर्वक किया ।आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया
- लोकेशन बदायूँ स्लग -आँगनवाड़ी व अधिकारी पुष्टाहार का कर रहे है बन्दर वॉट । एंकर -बदायूँ के आसफपुर ब्लॉक से बड़ी खबर यहाँ सरकारी पुष्टाहार का खुलेआम बंदरबांट हो रहा है। ग्राम बिजौरी में कागजों पर राशन बंट रहा है, लेकिन हकीकत में गरीब बच्चे और महिलाएं दाने-दाने को तरस रहे हैं। वी ओ -आरोप है कि ग्राम बिजौरी की आंगनवाड़ी कार्यकत्री सालों से गांव नहीं आई हैं। वह चन्दौसी में रहकर आराम फरमा रही हैं, जबकि ब्लॉक से बाल पुष्टाहार का उठान नियमित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों का निवाला बाजार में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हमें सालों से कुछ नहीं मिला। आंगनवाड़ी कभी गांव नहीं आतीं, सारा राशन अधिकारी और वो मिलकर डकार जाते हैं। देखा जाए तो क्षेत्र के कई गांवों में यही हाल है, लेकिन भ्रष्ट सिस्टम मौन है। अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई करेगा?3
- बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।1
- उझानी में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन उझानी (बदायूं)। आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर उझानी में नवनिर्मित बरामदे का भव्य लोकार्पण समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयपाल सिंह व्यस्त (एमएलसी) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन जी (विभाग कार्यवाह बदायूं), जिला प्रचारक भरत लाल जी, अमृत पाल सिंह (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं), विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन एवं कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उमाशंकर जी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शिक्षा जागरूकता पर आप भी सुनें विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सारिका सक्सेना जी की कविता1
- Post by Vijay Jatav Ji1
- ये वो महिलाएं जिन्होंने सहारनपुर में सड़क पर लिखा था कि “ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” इनकी ढिठाई बेग़ैरती कैमरा देखकर और अधिक बढ़ गई है। इस कुंठा का के पास कोई इलाज है? अगर यही हरकत ‘दूसरे’ समुदाय की महिलाओं ने की होती तो मीडिया उनके चरित्र की लिंचिंग कर चुका होता। पुलिस उनका घर गिरा चुकी होती। लानत है ऐसी निष्पक्षता पर! ...1
- बदायूं। बिसौलीकोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।1
- बरसाने में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का रंगारंग आगाज़ हो गया। राधा रानी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक गीत-संगीत, गुलाल और लट्ठमार की अनोखी परंपरा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।1
- इजरायल पर ईरानी हमले के बाद का दृश्य1