उझानी के राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त की मौजूदगी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न उझानी में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन उझानी (बदायूं)। आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर उझानी में नवनिर्मित बरामदे का भव्य लोकार्पण समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयपाल सिंह व्यस्त (एमएलसी) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन जी (विभाग कार्यवाह बदायूं), जिला प्रचारक भरत लाल जी, अमृत पाल सिंह (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं), विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन एवं कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उमाशंकर जी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे।1
- बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।1
- उझानी में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन उझानी (बदायूं)। आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर उझानी में नवनिर्मित बरामदे का भव्य लोकार्पण समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयपाल सिंह व्यस्त (एमएलसी) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन जी (विभाग कार्यवाह बदायूं), जिला प्रचारक भरत लाल जी, अमृत पाल सिंह (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं), विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन एवं कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उमाशंकर जी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- योगी सुन! आज तेरी पुलिस को मुझे मारना पड़ेगा. पूरी ताकत लगा दे. अगर मैं अपने बाप की औलाद हूं, अपने गुरु का चेला हूं, मेरा कत्ल करके ही तू मुझे रोक सकता है" - यति नरसिम्हानंद1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- Post by G M W X X X O W R GK1
- थाना मुजरिया में किसानों पर झूठे मुकदमे1
- बदायूं। बिसौलीकोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।1