अनुशासन, सेवा और संकल्प से गढ़ा जाता है, उज्ज्वल भविष्य : राजेंद्र वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मी बाई कंपनी संयुक्त रूप से बनीं ओवरऑल चैंपियन उझानी / बिसौली : संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। स्काउट गाइड ने तंबुओं का शहर बसाया। विजेता टोलियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने तंबुओं के शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं। युवा यदि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो कोई भी बाधा उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी मनोज पाल सिंह ने कहा कि संकल्पशील युवा इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। देशभक्ति, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाशक्ति राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण राष्ट्र को विश्व गुरु बनाएगा। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस टोली द्वितीय, सरदार भगत सिंह टोली तृतीय स्थान पर रही। गाइड वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम, अरुणिमा सिंह और कल्पना चावला कंपनी द्वितीय जबकि रानी दुर्गावती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। विजेता टोलियों की घोषणा की। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद, मनोज पाल सिंह, पुष्पेंद्र गंगवार, प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने विजयी टोलियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षिका चित्रा के मार्गदर्शन में बच्चों ने कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिक्षक उमेश चंद्र, राजीव, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा आदि मौजूद रहे।

- उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाई स्कूल के छात्रों को रौंदा ,हादसे में एक छात्र की मौत साथी गम्भीर रूप से घायल बदायूं । तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशन पुर के पास हुआ। जहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी छात्र सुरजीत पुत्र मदनलाल (15)अरविंद (15) उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में स्थित वीपी शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षार्थी जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है।घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।1
- बदायूँ न्यूज * जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश SHO मुजरिया ज्योति सिंह ने भाकियू नेता अतुल तोमर से खुद कराया थाने को निरीक्षण वीडियो वायरल होने पर खुद पार्टी बनकर लिख दिया मुकदमा । मुकदमा लिखे जाने पर भाकियू नेताओं में रोष ssp कार्यालय का किया घिराव । वहीं थाना प्रभारी महोदया वीडियो में साफ साफ निरीक्षण कराते हुए कहते नजर आ रही हैं। हमारे द्वारा कराया गया यह सब काम । वीडियो वायरल होने पर ज्योति सिंह ने पार्टी बनकर मुकदमे में दर्शा दिया कि वीडियो धोखे से बनाया गया है। जिसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। इस प्रकार की पुलिस कार्यवाही पर रियल वीडियो सामने आने से पुलिस कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला मुजरिया थाना का है।2
- इजरायल पर ईरानी हमले के बाद का दृश्य1
- आंवला बरेली बड़ी खबर रजत भाई कुर्ला के निवासी थे अरिजीत भाई अपने घर से 9:00 बजे के टाइम निकले थे आंवला से पचरा वाले रोड पर कुछ लोगों ने मारपीट की थी और जहर पिला दिय सरकारी अस्पताल में गए थे पांच लोगों के नाम के नाम और वहां पर ही दम तोड़ दी2
- बदायूं/बिल्सी। नगर के साहबगंज स्थित समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर सहित अन्य सम्मानित अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर का शुभारंभ किया, और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनसंपर्क को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।अतिथियों का स्वागत सभासद एडवोकेट शाहनवाज अल्वी एवं शवलू सिद्दीकी ने बड़े ही आदर पूर्वक किया ।आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया2
- Post by Aram singh gurjar samaj sevi a4
- Post by Aram singh gurjar samaj sevi a4
- ट्रक में प्लास्टिक दाना (प्लास्टिक granules/pellets) लदा हुआ था, जो दिबियापुर से आ रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रक में रखा पूरा सामान (लाखों रुपये का माल) जलकर राख हो गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हड़कंप फैल गया। ट्रक चालक (कल्याण सिंह) ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।1
- Location: Aurangabad, Maharashtra A Hindutva activist was parading a non-Muslim girl wearing a burqa and denigrating Muslim women. Locals caught hold of her, removed the burqa, and protested.1