संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र में संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उत्साहित लोगों ने गांव-गांव शोभायात्रा निकालकर मिष्ठान का वितरण किया। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत असालतगंज, पूरनपुरवा, अंता, गुंदैला, पाल नगर सहित विभिन्न जगहों पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी जगजीत संखवार ने बताया कि बाबा साहब ने शोषित, वंचित,पीड़ितों को उनका हक दिलाया। आज समाज में जो अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति आजादी से खुले में सांस ले रहा है तो वह बाबा साहब की संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को और विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद दोहरे, सूरजपाल गौतम, सतीश पाल, धर्मेंद्र गौतम, श्रीचंद्र संखवार, शीलू संखवार, सतनाम सिंह, प्रधान,संजीव पाल, विनोद पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल गांव गाँव गश्त पर रहा । पाल नगर में स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र में संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उत्साहित लोगों ने गांव-गांव शोभायात्रा निकालकर मिष्ठान का वितरण किया। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत असालतगंज, पूरनपुरवा, अंता, गुंदैला, पाल नगर सहित विभिन्न जगहों पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आजाद समाज पार्टी
के जिला प्रभारी जगजीत संखवार ने बताया कि बाबा साहब ने शोषित, वंचित,पीड़ितों को उनका हक दिलाया। आज समाज में जो अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति आजादी से खुले में सांस ले रहा है तो वह बाबा साहब की संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को और विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद
दोहरे, सूरजपाल गौतम, सतीश पाल, धर्मेंद्र गौतम, श्रीचंद्र संखवार, शीलू संखवार, सतनाम सिंह, प्रधान,संजीव पाल, विनोद पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल गांव गाँव गश्त पर रहा । पाल नगर में स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो किया।1
- ककवन थाना का पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा निरीक्षण ककवन, 14 अप्रैल 2026। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना ककवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के समय पुलिस उपायुक्त ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत सक्रियता बरतने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी मौके पर उपस्थित रहे।1
- औरैया अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह द्वारा अग्निशमन केन्द्र औरैया पर 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित अग्निदुर्घटना में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और औरैया शहरी क्षेत्र में अग्निशमन वाहनों की रैली निकालते हुऐ आम जनमानस को अग्निसुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। तदोपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय, ककोर में जिलाधिकारी को पिन फ्लैग लगाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिक्षारत छात्रों को अग्निसुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को घरेलू सिलेण्डर में अग्निदुर्घटना से निपटने के उपायों को बताया गया। जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने हेतु थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ" (Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention) के साथ जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रचार - प्रसार किया जायेगा। विवरण निम्नवत है- दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जनपदी मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्निसुरक्षा से संबंधित निबन्ध चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन,दिनांक 16 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिये एक साथ "के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होना, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशगन व्यवस्थाओं की जांच एवं माॅक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाएगा । गोष्ठी हेतु व्यापार मण्डल के संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श किया जाएगा ,दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- *🔹औरैया में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुलिस रही चप्पे चप्पे पर तैनात* *आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन1
- Post by Ramadhar Kumar1
- *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।1
- सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं1