Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
Vipin Singh Suryavanshi
सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं1
- *थाना तालग्राम पुलिस द्वारा “अपहरण” के अभियोग में वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।* अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट तालग्राम कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के कुशल नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा थाना तालग्राम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026 धारा 61(2)/137(2)/87 B.N.S से सम्बन्धित वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त राहुल पुत्र शिशुपाल को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम कट के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्ताशुदा अभियुक्त अग्रिम कार्यवाही करते हुए माo न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।2
- Post by पत्रकार विकास दीक्षित4
- कन्नौज ब्रेकिंग - इत्र नगरी में धूमधाम से मनायी गयी संविधान निर्माता की जयंती। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रईस अहमद ने नगर की अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन। नगर के काजीटोला स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से हुई जयंती कार्यक्रम की शुरुआत। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बोले बाबा साहब ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा। उनका यह समर्पण युगों तक याद रखेगा देश। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने आस्करनपुर्वा, नसरापुर, रंगीयनपुर्वा, हौदापुर्वा, टिलिया सहित कई जगह अम्बेडकर प्रतिमाओं पर पहुंच किया नमन।2
- Post by Ramadhar Kumar1
- इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम ठठिया संवाददाता। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी शिव सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, का इकलौता बेटा प्रांजुल (छात्र) बीते करीब दो वर्षों से कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीपीएन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे प्रांजुल ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने पिता से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह सोने जा रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मंगलवार सुबह जब पिता ने दो बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। चिंता होने पर उन्होंने प्रांजुल के साथ रहने वाले उसके दोस्त रोहन को फोन कर जानकारी लेने को कहा। रोहन जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर प्रांजुल का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- बेहद दुखद खबर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र से आ रही है, जहाँ रविवार शाम आग के तांडव ने किसानों की साल भर की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। ठठिया के बरेवा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लगी। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते यह आग बरेवा, पटकापुर, अइमा और प्रसाद पुरवा गांवों तक फैल गई। हैरानी की बात यह है कि खेतों के पास बिजली के पोल नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व द्वारा जलती हुई वस्तु फेंकने की वजह से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों से जुताई कर आग की घेराबंदी की। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जांच और नुकसान के आकलन का आश्वासन दिया है। प्रशासन से मांग है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि इस आर्थिक संकट की घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके। #KannaujNews #Thathiya #FarmersLoss #FireAccident #Agriculture #JusticeForFarmers #कन्नौज_समाचार1
- एंकर--कन्नौज-- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस नेता के घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुँचे छिबरामऊ, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेता संजय पौल को श्रद्धांजलि अर्पित की, विओ--मीडिया से बात करते हुए ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम ईरान के साथ हैं पूरी तरीके से अमेरिका ईरान के साथ जबरदस्ती कर रहा है ईरान पर जबरदस्ती दबाब बनाकर उनसे समझौता करना चाहता है और हम सब लोग जानते हैं कि ईरान को किस तरीके से अमेरिका तबाह कर रहा है अनावश्यक रूप से दबाव बना रहा है खुले तौर पर अमेरिका जो गुंडई कर रहा है निश्चित तौर पर हम सब पूरे देशवासी ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं उनके साथ जो अत्याचार और अन्याय हो रहा है यह गलत है वही बंगाल चुनाव पर अजय राय बोले बंगाल चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है कांग्रेस सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 हमारा रहेगा और जीतेंगे। वाइट--कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।2