logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिशूल दीक्षा के साथ दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गुना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की बहनों को दंड और तलवार का प्रशिक्षण दिया गया तथा त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। इस दौरान समाज में नारी शक्ति के महत्व का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नारी घर से लेकर देश तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता रखती है। नारी शक्ति का स्वरूप है और वह स्वयं प्रकृति का अंश है। हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए नारी शक्ति सदैव पूजनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पानी का कोई निश्चित आकार नहीं होता और वह जिस पात्र में डाला जाए उसी के अनुरूप ढल जाता है, उसी प्रकार नारी भी हर परिस्थिति और माहौल में स्वयं को ढाल लेती है। अपने समाज, परिवार और देश की रक्षा के लिए वह जरूरत पड़ने पर दुर्गा और काली का रूप भी धारण कर सकती है।

3 hrs ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
d1c4a34f-7a3f-40f8-9267-a58d5f1215ef

त्रिशूल दीक्षा के साथ दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गुना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की बहनों को दंड और तलवार का प्रशिक्षण दिया गया तथा त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। इस दौरान समाज में नारी शक्ति के महत्व का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नारी घर से लेकर देश तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता रखती है। नारी शक्ति का स्वरूप है और वह स्वयं प्रकृति का अंश है। हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए नारी शक्ति सदैव पूजनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पानी का कोई निश्चित आकार नहीं होता और वह जिस पात्र में डाला जाए उसी के अनुरूप ढल जाता है, उसी प्रकार नारी भी हर परिस्थिति और माहौल में स्वयं को ढाल लेती है। अपने समाज, परिवार और देश की रक्षा के लिए वह जरूरत पड़ने पर दुर्गा और काली का रूप भी धारण कर सकती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नाली विवाद में फंसे 40 घरों के लोग, महिला ने पत्थर लगाकर रोकी पानी की निकासी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वार्ड क्रमांक 4 में बढ़ा तनाव मधुसूदनगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में नाली के पानी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद के चलते एक महिला ने नाली में पत्थर लगाकर करीब 40 घरों के पानी की निकासी रोक दी। इसके कारण क्षेत्र में गंदा पानी जमा होने लगा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली बंद होने से घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई परिवारों को रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतें आ रही हैं।
    1
    नाली विवाद में फंसे 40 घरों के लोग, महिला ने पत्थर लगाकर रोकी पानी की निकासी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 
वार्ड क्रमांक 4 में बढ़ा तनाव
मधुसूदनगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में नाली के पानी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद के चलते एक महिला ने नाली में पत्थर लगाकर करीब 40 घरों के पानी की निकासी रोक दी। इसके कारण क्षेत्र में गंदा पानी जमा होने लगा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली बंद होने से घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई परिवारों को रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतें आ रही हैं।
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
    1
    छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
    user_Ramesh Chand Lodha
    Ramesh Chand Lodha
    Farmer Aklera, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज शिवपुरी जिले के तहसील पिछोर क्षेत्र की एक महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर पिछोर थाने पहुंची तो थाना प्रभारी द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज शिवपुरी जिले के तहसील पिछोर क्षेत्र की एक महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।
पीड़िता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर पिछोर थाने पहुंची तो थाना प्रभारी द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।।
    user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ख़बर शिवपुरी: जिले के थाना खनियाधाना से है जहां पर आज बुधवार लगभग 3:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार खिरकिट तिराहे पर गस्त के दौरान मुखविर से सूचना मिली कि किराना स्टोरके दुकान के बाहर अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी प्लेन शराब के 40 क्वार्टर (कीमत 4000 रुपये) जब्त किए। आरोपी से शराब रखने और बेचने के संबंध में लायेसेंस मांगा गया, लेकिन उसने पास कोई वैध लायेसेंस नहीं दिखाया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34 (1) आवकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया है। *पुलिस* ने मौके पर उपस्थित कई साक्षियों के सामने कार्रवाई की। आगे की जांच जारी है।
    1
    ख़बर शिवपुरी:  जिले के थाना खनियाधाना से है जहां पर आज बुधवार लगभग 3:00  प्राप्त जानकारी के अनुसार  खिरकिट तिराहे पर गस्त के दौरान मुखविर से सूचना मिली कि किराना स्टोरके दुकान के बाहर अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने  आरोपी के पास से देशी प्लेन शराब के 40 क्वार्टर (कीमत 4000 रुपये) जब्त किए। आरोपी से शराब रखने और बेचने के संबंध में लायेसेंस मांगा गया, लेकिन उसने पास कोई वैध लायेसेंस नहीं दिखाया। आरोपी  का यह कृत्य धारा 34 (1) आवकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया है।
*पुलिस* ने मौके पर उपस्थित कई  साक्षियों के सामने कार्रवाई की। आगे की जांच जारी है।
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर तैनात होने के बावजूद भी मरीजों को परामर्श नर्सिंग स्टाफ द्वारा ही दिया जा रहा है, जिससे समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता और कई मरीजों को मजबूरी में जिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है। बुधवार को करीब 11:30 बजे लोगों की शिकायत पर जब मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर सहित स्टाफ डॉक्टर की टेबल पर सामूहिक रूप से भोजन करते नजर आए, जबकि मरीज नर्सिंग स्टाफ के फ्री होने का इंतजार करते बैठे रहे। इस पर मौके पर मौजूद डॉक्टर नरेंद्र मीणा ने कहा कि “क्या हम भोजन भी नहीं करें?” जब पत्रकारों की टीम इस पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना से बात करने पहुंची तो उन्होंने पत्रकारों को चेंबर में बैठाकर खुद बाहर चले गए और करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे। ऐसे में पत्रकारों को बिना जवाब के ही लौटना पड़ा। अब जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    1
    आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर तैनात होने के बावजूद भी मरीजों को परामर्श नर्सिंग स्टाफ द्वारा ही दिया जा रहा है, जिससे समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता और कई मरीजों को मजबूरी में जिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है।
बुधवार को करीब 11:30 बजे लोगों की शिकायत पर जब मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर सहित स्टाफ डॉक्टर की टेबल पर सामूहिक रूप से भोजन करते नजर आए, जबकि मरीज नर्सिंग स्टाफ के फ्री होने का इंतजार करते बैठे रहे।
इस पर मौके पर मौजूद डॉक्टर नरेंद्र मीणा ने कहा कि “क्या हम भोजन भी नहीं करें?”
जब पत्रकारों की टीम इस पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना से बात करने पहुंची तो उन्होंने पत्रकारों को चेंबर में बैठाकर खुद बाहर चले गए और करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे। ऐसे में पत्रकारों को बिना जवाब के ही लौटना पड़ा।
अब जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शिवपुरी जिले में बबलू साहू जिसने फिजिकल थाना क्षेत्र में कल मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की थी..
    1
    शिवपुरी जिले में बबलू साहू जिसने फिजिकल थाना क्षेत्र में कल मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की थी..
    user_Kamar khan
    Kamar khan
    Video Creator शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *करैरा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या नें आरोपी ओबेदुल्ला उर्फ बॉबी एवं दिर्ग पाल सिंह को तीन हजार व दो हजार के अर्थदंड के साथ 5 वर्ष एवं 7 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई!*
    1
    *करैरा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या नें आरोपी ओबेदुल्ला उर्फ बॉबी एवं दिर्ग पाल सिंह को तीन हजार व दो हजार  के अर्थदंड के साथ 5 वर्ष एवं 7 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई!*
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र में बीती शाम दो मासूम छह वर्षीय बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था जिसमे एक युवक ने मासूम बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर गलत तरीके से बेड टच किया जिसमें से एक बच्ची ने वहां से छूटकर आकर अपने परिजनों को बताया कि उस युवक ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और वह किसी दूसरी बच्ची के साथ भी वही हरकत कर रहा है जिसके बाद नाराज परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर फिजिकल थाने ले आई और काफी समय तक थाने पर आरोपी युवक पर कार्यवाही करने को लेकर हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने उस युवक पर मामला दर्ज कर लिया आज पुलिस ने आरोपी युवक का थाने से लेकर बीच बाजार तक जुलूस निकाला जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया
    3
    शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र में बीती शाम दो मासूम छह वर्षीय बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था जिसमे एक युवक ने मासूम बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर गलत तरीके से बेड टच किया जिसमें से एक बच्ची ने वहां से छूटकर आकर अपने परिजनों को बताया कि उस युवक ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और वह किसी दूसरी बच्ची के साथ भी वही हरकत कर रहा है जिसके बाद नाराज परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर फिजिकल थाने ले आई और काफी समय तक थाने पर आरोपी युवक पर कार्यवाही करने को लेकर हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने उस युवक पर मामला दर्ज कर लिया आज पुलिस ने आरोपी युवक का थाने से लेकर बीच बाजार तक जुलूस निकाला जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिवपुरी। पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत नोन्हेंटा खुर्द के ग्राम बटकाखेड़ी में श्मशान घाट के चबूतरा और टिनशेड के नाम पर राशि निकली, काम अब तक नहीं किया गया हुई शिकायत।
    1
    शिवपुरी। पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत नोन्हेंटा खुर्द के ग्राम बटकाखेड़ी में श्मशान घाट के चबूतरा और टिनशेड के नाम पर राशि निकली, काम अब तक नहीं किया गया हुई शिकायत।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.