Shuru
Apke Nagar Ki App…
छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया #good bdkbnerbjxjebdjj छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
Ramesh Chand Lodha
छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया #good bdkbnerbjxjebdjj छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
More news from Jhalawar and nearby areas
- छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया1
- दीपक कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक,कुशवाह समाज ने किया स्वागत सम्मान छीपाबड़ौद :- बारां वरिष्ठ पटवारी दीपक कुशवाह पुत्र भेरू लाल कुशवाह को मिली पदोन्नति पर कुशवाह समाज द्वारा कुशवाह मंदिर छीपाबड़ौद में फूल मालाओं व मिठाई खिला कर मुह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया । पदोन्नति पर कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक । राजस्व विभाग में पदोन्नति के बाद कुशवाह समाज सहित क्षेत्र में खुशी की लहर, सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं। इस दौरान नरेंद्र कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, पुरुषोत्तम कुशवाह, भरत कुशवाह, महावीर कुशवाह वार्ड पंच, सोनू कुशवाह,गोविंद कुशवाह, देवकीनंदन कुशवाह सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे । वही दीपक कुशवाह भू-अभिलेख निरीक्षक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।8
- Post by Mahakal Dangi1
- रायपुर 10 मार्च। राजस्थान में सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जा रही है। राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। राजफेड के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। जबकि, शेष 4 क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च एवं खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी। सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए समर्थन मूल्य पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। सहकारिता मंत्री ने राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है।उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।1
- झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। संदेश: आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।1
- Post by Ajit Meena1
- चेचट माइंस क्षेत्र में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है। इनमें से लगभग 450 बीघा भूमि पर खनन कार्य हो चुका है और करीब 300 बीघा क्षेत्र की माइंस सरेण्डर की जा चुकी है। इसके बावजूद कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। खेडली रोड़ से कोटड़ी रोड तक कई स्थानों पर खदानों के पास ही सड़क और बस्ती होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि का उपयोग फिर से चरागाह के रूप में किया जा सके। लेकिन कई स्थानों पर चरागाह भूमि पर मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों में खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द भरवाकर समतल किया जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पिछले 5 महीनों तक डरा-धमकाकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने और परिजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाने पर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।1