प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया कंचनपुर थाने का औचक निरीक्षण धौलपुर। राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को कंचनपुर थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड व्यवस्था, साफ-सफाई, फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को थाना क्षेत्र की गतिविधियों एवं चल रही पुलिस कार्रवाइयों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने थाना स्टाफ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात
प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया कंचनपुर थाने का औचक निरीक्षण धौलपुर। राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को कंचनपुर थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड व्यवस्था, साफ-सफाई, फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से
जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा पुलिस
कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को थाना क्षेत्र की गतिविधियों एवं चल रही पुलिस कार्रवाइयों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने थाना स्टाफ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात
- अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल भी नहीं धौलपुर पुलिस की अनोखी पहल से सड़क सुरक्षा को मिलेगा नया संदेश बाड़ी। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। जिले में चल रहे “जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा” अभियान के तहत अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। आईजीपी भरतपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार 4 मई से 31 मई 2026 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना बाड़ी पुलिस और यातायात शाखा द्वारा बसेड़ी रोड स्थित श्रीराम हर्षण पेट्रोल पंप पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे बताते हुए यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। पेट्रोल पंप पर पोस्टर, होर्डिंग्स और पंपलेट्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों, कर्मचारियों और सेल्समैनों को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाए। अभियान का उद्देश्य लोगों में यह संदेश देना है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के लिए बेहद जरूरी है। थाना बाड़ी पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब एक दर्जन बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान भी किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि दोपहिया वाहन चालकों में आत्म अनुशासन विकसित हो और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।3
- अम्बाह के पीजी कॉलेज में परीक्षाओं के दौरान सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क होने से भीषण जाम लग रहा है। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज परिसर में पर्याप्त पार्किंग सुविधा होने के बावजूद छात्र और अन्य वाहन चालक सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- दमोह के चौक मोहल्ला स्थित कन्या गार्डन के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है; फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।1
- शादी के दिन बवाल होने पर लाठी-डंडों से खूनी झड़प,मे 10 लोग घायल होने पर रायपुर गांव बना पुलिस छावनी मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोबारा विवाद भड़कने की आशंका को देखते हुए महुआ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ रायपुर गांव में ही डेरा डाले हुए हैं। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।3
- झारखंड में 'खाकी' और 'खलनायक' का खौफनाक गठजोड़! झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी वीडियो में धनबाद SSP पर जमीन कब्जाने और माइनिंग माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने इसे 'वर्दी वाला भ्रष्टाचार' करार देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। यह घटना दर्शाती है कि झारखंड में लोकतंत्र पर 'माफिया-तंत्र' हावी है, जहां रक्षक ही भक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। भाजपा की स्पष्ट मांग है कि आरोपी अधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। झारखंड की जनता अब इस गुंडागर्दी और प्रशासनिक पतन को और बर्दाश्त नहीं करेगी। न्याय और पारदर्शिता का वक्त आ गया है।1
- वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है!!! शराब के नशे में एक वर्दी वाले का हंगामा, अस्पताल को मंदिर समझ बोला- पहली बार तेरे मंदिर में आया राम 😄😄👌 उत्तर प्रदेश वाराणसी.... वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है!!! शराब के नशे में एक वर्दी वाले का हंगामा, अस्पताल को मंदिर समझ बोला- पहली बार तेरे मंदिर में आया राम 😄😄👌 उत्तर प्रदेश वाराणसी....1
- किसानों के लिए खुशखबरी: तारबंदी, फॉर्म पोंड व सिंचाई योजनाओं के आवेदन शुरू, जयपुर किसान मेले के लिए पंजीयन जारी धौलपुर। राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत तारबंदी, फॉर्म पोंड, सिंचाई पाइपलाइन एवं गोवर्धन उर्वरक योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने की अपील की है। सहायक कृषि अधिकारी जाटोली अतुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के किसान अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों से जोड़कर उत्पादन बढ़ाना तथा खेती की लागत कम करना है। उन्होंने बताया कि मई माह में जयपुर में विशेष किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर के किसानों को शामिल किया जाएगा। मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई तकनीकों, आधुनिक कृषि उपकरणों एवं खेती में नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जो किसान मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे शीघ्र पंजीयन करवाएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का सीधा लाभ मिल सके।1
- मोरैना के पोरसा स्थित कोथर कला गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में डॉ. सुरेश शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और ज्ञान से सराबोर कर दिया। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और संस्कारों की नई दिशा दे रहा है।1
- भाजपा के राज में ट्रेन-बसें तो बहाने बाहर निकल रही है। भाजपाइयों को उनके ही घर की महिलाओं के द्वारा ये समझाना चाहिए कि अगर कोई, सरेआम उनकी बहन-बेटियों के साथ कहीं ऐसा व्यवहार करे तो उन्हें कैसा महसूस होगा। भाजपा की पुरुषवादी सोच नारी का अपमान करके ही संतुष्ट होती है। इस तुच्छ व्यवहार के लिए अगर निंदनीय शब्द भी प्रयोग किया जाये तो वो भी अपने को अपमानित महसूस करेगा।1