अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल भी नहीं धौलपुर पुलिस की अनोखी पहल से सड़क सुरक्षा को मिलेगा नया संदेश बाड़ी। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। जिले में चल रहे “जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा” अभियान के तहत अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। आईजीपी भरतपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार 4 मई से 31 मई 2026 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना बाड़ी पुलिस और यातायात शाखा द्वारा बसेड़ी रोड स्थित श्रीराम हर्षण पेट्रोल पंप पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे बताते हुए यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। पेट्रोल पंप पर पोस्टर, होर्डिंग्स और पंपलेट्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों, कर्मचारियों और सेल्समैनों को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाए। अभियान का उद्देश्य लोगों में यह संदेश देना है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के लिए बेहद जरूरी है। थाना बाड़ी पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब एक दर्जन बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान भी किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि दोपहिया वाहन चालकों में आत्म अनुशासन विकसित हो और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल भी नहीं धौलपुर पुलिस की अनोखी पहल से सड़क सुरक्षा को मिलेगा नया संदेश बाड़ी। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। जिले में चल रहे “जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा” अभियान के तहत अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। आईजीपी भरतपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार 4 मई से 31 मई 2026 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम
में गुरुवार को थाना बाड़ी पुलिस और यातायात शाखा द्वारा बसेड़ी रोड स्थित श्रीराम हर्षण पेट्रोल पंप पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे बताते हुए यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। पेट्रोल पंप पर पोस्टर, होर्डिंग्स और पंपलेट्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों, कर्मचारियों और सेल्समैनों को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट किसी भी
दोपहिया चालक को पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाए। अभियान का उद्देश्य लोगों में यह संदेश देना है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के लिए बेहद जरूरी है। थाना बाड़ी पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब एक दर्जन बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान भी किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि दोपहिया वाहन चालकों में आत्म अनुशासन विकसित हो और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
- संभागीय आयुक्त ने दूबरा गांव में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश धौलपुर। जिले में त्रिस्तरीय जनसुनवाई द्वारा आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया ने गुरुवार दोपहर 2बजे पंचायत समिति धौलपुर की ग्राम पंचायत दूबरा में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं, बुजुर्गों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनकी परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में आए लोगों की कई समस्याओं का संतोषजनक निस्तारण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को त्वरित समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों से कहा कि विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का सशक्त जरिया बनाएं। जिससे अधिक से अधिक पात्रजन तक इन योजनाओं का लाभ पहुँच सके और लोग समय पर उनका उपयोग कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय स्तर पर जनसुनवाई करें जिससे आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से हो। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क मरम्मत, सब-सेन्टर निर्माण, अनुदान के भुगतान, पशु चिकित्सालय केन्द्र बनवाने सहित अन्य प्रकरण प्राप्त हुए जिनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।1
- प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया कंचनपुर थाने का औचक निरीक्षण धौलपुर। राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को कंचनपुर थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड व्यवस्था, साफ-सफाई, फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को थाना क्षेत्र की गतिविधियों एवं चल रही पुलिस कार्रवाइयों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने थाना स्टाफ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात3
- धौलपुर के पीजी कॉलेज मार्ग पर मीट के अवशेष फेंके जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस गंदगी से 4000 छात्रों व राहगीरों को दुर्गंध और संक्रमण का खतरा झेलना पड़ता है। छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।3
- धौलपुर के चर्चित नरेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने ₹35,000 के इनामी 'सर्प शूटर' रॉबिन को गिरफ्तार किया है।2
- राजस्थान के सैंपऊ में बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि इन मीटरों से बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता परेशान है। उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर लगाने और समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।1
- धौलपुर पुलिस और साइबर टीम ने 14 साल से फरार चल रहे छात्र नेता नरेश कुशवाह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹35,000 का इनाम घोषित था और उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दबोचा गया। इस गिरफ्तारी को लंबे समय से लंबित मामले में न्याय की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- अम्बाह पी.जी कालेज पर हो रहे प्राईवेट कालेज के पेपर से हो रहा जाम अम्बाह पी.जी कालेज पर हो रहे प्राईवेट कालेज के पेपर से हो रहा जाम यात्री परेशान कॉलेज की दूसरे गेट के वाहन पार्किंग एवं जगह होने पर फिर भी नहीं लगा रहे गाड़ियां प्रिंसिपल एवं कॉलेज वालों के द्वारा अंदर पार्किंग में नहीं लगवाई जा रही है गाड़ियां मेंन रोड पर लग रहा गाड़ियां1
- प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष किया स्थापित धौलपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 मई को प्रयोगशाला सहायक भूगोल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 एवं 10 मई को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक विज्ञान संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार शाम 530बजे बताया कि परीक्षाओं के निष्पक्ष, निर्विघ्न व सफल संचालन, पर्यवेक्षण व निगरानी, नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग की रोकथाम तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 एवं आयोग द्वारा जारी अन्य परीक्षा संबंधी नियमों का परीक्षा के दौरान प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि 9 मई शनिवार को प्रयोगशाला सहायक भूगोल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तथा 10 मई रविवार को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक विज्ञान संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 प्रथम पेपर प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक द्वितीय पेपर अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 51 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 05642-220033 है। नियंत्रण कक्ष 10 मई को परीक्षा समाप्ति तक कार्यरत रहेगा।1