Shuru
Apke Nagar Ki App…
musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed
Raj Patel Raj Patel Patel
musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर - मंगलवार को शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लग गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने लगे। इस कारण तीन पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। यह बात फैलते ही शहर के लोग टंकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दौड़ पड़े। पंप के बाहर सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। इधर अफवाहों के चलते रात 10 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।1
- अफवाहों के बाजार के चलते आष्टा के पेट्रोल पंप पर डीजल , पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा, आष्टा के अधिकांश पेट्रोल पंप पर भीड़ नजर आई ,पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है न कोई आदेश आए है लोग बेवजह अफवाहों के चलते भीड़ लगा रहे है सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भारत में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल करवा लेनी चाहिए। *यह दावा पूरी तरह भ्रामक है।* भारत में ईंधन का पयप्ति भंडार उपलब्ध है और किसी भी अल्पकालिक वैश्विक व्यवधान का सामना करने की पूरी व्यवस्था है। साथ ही, हमारे पास ऐसे वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध हैं जो होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं हैं। *कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।*1
- पूर्व सांसद आलोक संजर के पुत्र अनंत संजर के साथ हुई मारपीट।1
- थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा हत्या के 04 आरोपी को किया गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/03/2026 को फरियादी लीलाबाई पति लाल सिहं उम्र 48 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/2026 धाराः 296(b),115(2),351(3),103(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत के निर्देश एवं एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा एक आरोपी बद्री जामले पिता जान्या उर्फ जानसिहं जामले उम्र 40 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर को पुर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था । प्रकरण में अन्य आरोपियों घटना दिनांक से फरार थे जिन्हे थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधा पर आरोपी 01.अजय पिता बद्री उम्र 23 साल 02. आरोपी भुरसिंह पिता बद्री जामले उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है एंव दो विधि विरोध बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय पेश किया गया है उक्त प्रकरण को चिन्हित कर विवेचना कार्यवाही जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह बघेल, प्र.आर. 289 धमेन्द्र ठाकुर,प्र.आर.468 अमरपाल राणावत,प्र.आर.610 राकेश अहिरवार ,आरक्षक 763 काव सिंह रावत, आरक्षक 762 सुरेन्द्र राणा, आरक्षक 214 जीवन जामले,आर.796 राकेश डावर, आरक्षक 793 हरिश डोडियार,आर.841 राहुल मांझी,आरक्षक 284 राजेश राजपूत एवं म.आर.909 सारिका चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।1
- मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- दतिया:भांडेर हेलीपैड से आते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे किसान के खेत में। किसान के खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर खुद बैठे मुख्यमंत्री। किसान से संवाद कर जाने इसके लाभ। मुख्यमंत्री जी को भेंट की राधा कृष्ण की मूर्ति और नया निकला अनाज।1
- घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/03/2026 को फरियादी लीलाबाई पति लाल सिहं उम्र 48 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/2026 धाराः 296(b),115(2),351(3),103(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत के निर्देश एवं एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा एक आरोपी बद्री जामले पिता जान्या उर्फ जानसिहं जामले उम्र 40 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर को पुर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था । प्रकरण में अन्य आरोपियों घटना दिनांक से फरार थे जिन्हे थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधा पर आरोपी 01.अजय पिता बद्री उम्र 23 साल 02. आरोपी भुरसिंह पिता बद्री जामले उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है एंव दो विधि विरोध बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय पेश किया गया है उक्त प्रकरण को चिन्हित कर विवेचना कार्यवाही जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह बघेल, प्र.आर. 289 धमेन्द्र ठाकुर,प्र.आर.468 अमरपाल राणावत,प्र.आर.610 राकेश अहिरवार ,आरक्षक 763 काव सिंह रावत, आरक्षक 762 सुरेन्द्र राणा, आरक्षक 214 जीवन जामले,आर.796 राकेश डावर, आरक्षक 793 हरिश डोडियार,आर.841 राहुल मांझी,आरक्षक 284 राजेश राजपूत एवं म.आर.909 सारिका चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।1
- शाजापुर - संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.) के दल द्वारा आज मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब दिल्ली से आकर शाजापुर जिले में जलवायु परिवर्तन से फसलों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए विकासखण्ड शाजापुर के ग्राम सुनेरा एवं पनवाडी में भ्रमण किया गया। दल द्वारा कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी के अन्तर्गत आने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में खेतों पर उपस्थित होकर विस्तृत अध्ययन एवं किसानों से चर्चा की गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त भ्रमण दल का उद्देश्य ग्रीन क्लायमेट फण्ड (जी. सी. एफ.) के तहत चलने वाले प्रोजेक्ट के लिए मुख्य रूप से लघु एवं सीमात कृषकों द्वारा उगाई जाने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव जैसे- फसल वृद्धि, उत्पादन, कीट व्याधि आदि पर अध्ययन करना है । भ्रमण दल के प्रभारी रिटायर्ड आई.ए.एस. आर. बी. सिन्हा, सीनियर एडवाइजर, खाद्य एवं कृषि संगठन के द्वारा किसानों से उनकी फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उक्त दल में डॉ. सुविधा पटेल, अर्थशास्त्री तथा सुश्री संजना दास, रिसर्च एसोसिएट द्वारा भी कृषकों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल पद्धति, नवीन तकनीकी अपनाने एवं फसलों के लाभ लागत अनुपात पर चर्चा की गई। दल द्वारा ग्राम सुनेरा के कृषक श्री धर्मेन्द्र धाकड़ के खेत पर लगी हुई संतरा के साथ गेहूं की फसल एवं ग्राम पनवाडी के कृषक श्री जुगल किशोर पाटीदार के खेत पर लगी हुई अमरूद के साथ अदरक एवं हल्दी फसल का अवलोकन एवं अध्ययन के लिए जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी के साथ वन विभाग एवं अन्य कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय कृषक उपस्थित थे।1
- Post by Banwari katariya1