logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर के लसूड़िया में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में | Indore News इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें

2 hrs ago
user_PM NEWS
PM NEWS
Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

इंदौर के लसूड़िया में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में | Indore News इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) *पार्षदों का स्वच्छता अभ्यास वर्ग शुरू, हर वार्ड में चलेगा ‘क्लीन मिशन’* *सूरत, नवी मुंबई और विशाखापत्तनम मॉडल अपनाने की तैयारी* *डिजिटल RRR टैलेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च नए साल की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग पर जोर* इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक बार फिर नंबर -1 बनने की दिशा में कमर कस चुका है। स्वच्छता अभियान को और मजबूती देने के लिए सोमवार को स्वच्छता अभ्यास वर्ग और स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन RRR केंद्र, केसर बाग में किया गया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आयुक्त क्षितिज सिंघल और पार्षदों की बड़ी संख्या मौजूद रही। *400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग* हर वार्ड का रोजाना मूल्यांकन कार्यशाला में 400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग टूलकिट की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें यह बताया गया कि अब हर वार्ड की स्वच्छता का मूल्यांकन कचरा प्रबंधन,स्रोत पर पृथक्करण,जनसहभागिता, सफाई व्यवस्था,RRR गतिविधियाँ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा। निगम की योजना है कि इससे वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और नागरिकों की भागीदारी भी। कार्यक्रम में सूरत, नवी मुंबई और विशाखापट्टनम के अध्ययन दौरे से जुड़े अनुभव साझा किए गए। इन शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, उन्नत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,क्लीन स्ट्रीट सिस्टम,मशीनरी आधारित सफाई जैसी श्रेष्ठ व्यवस्थाएँ हैं। इंदौर में इनमें से कई मॉडल अपनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। *डिजिटल “RRR टैलेंट” लॉन्च* सफाई नवाचारों को मिलेगा मंच कार्यक्रम में इंदौर RRR टैलेंट (डिजिटल) का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहर में तकनीकी नवाचार,युवा प्रतिभा,क्लीन-ग्रीन प्रोजेक्ट डिजिटल भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। *स्वच्छ वार्ड रैंकिंग 2025–26* अब हर वार्ड रिपोर्ट करेगा रोजाना नई रैंकिंग प्रणाली में वार्डों को प्रतिदिन डिजिटल पोर्टल पर सफाई रिपोर्ट अपडेट करना होगी निरीक्षण टीम नियमित विज़िट करेगी नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा वर्ष के अंत में टॉप वार्ड को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र मिलेगा रैंकिंग का उद्देश्य है इंदौर में हर क्षेत्र को बराबर स्वच्छ बनाना। *पुष्यमित्र भार्गव, महापौर* इंदौर को फिर नंबर-1 बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 3.5 वर्ष के कार्यकाल में पार्षदों ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कुछ काम पूरे हुए, कुछ प्रगति पर हैं, और कई योजनाएँ पाइपलाइन में हैं,हमारा लक्ष्य है कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत किया जाए। यदि हम सभी स्वच्छता के पैरामीटरों का पालन करते हुए उसी तन्मयता से काम करें तो इंदौर को नंबर-1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।कुछ लोगों ने झूठे आरोप जरूर लगाए थे, लेकिन हमारा जवाब हमारा काम है।अब हमारी परीक्षा का समय है और इंदौर फिर से देश में स्वच्छता का चैंपियन बनेगा। *सुमित मिश्रा, नगर अध्यक्ष (भाजपा)* स्वच्छता अभियान में पार्षदों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे पार्षद पाँच वर्षों तक रोज़ 17-18 घंटे मेहनत करते हैं,कुछ लोग देश और सेना पर सवाल उठाते हैं, उसी तरह इंदौर की स्वच्छता पर भी प्रश्न खड़े करते हैं। ऐसे लोगों को हमारा असली काम और उपलब्धियाँ ज़रूर दिखानी चाहिए। इंदौर नंबर–1 था, है और मेहनत से आगे भी रहेगा। *क्षितिज सिंघल, आयुक्त* शहर का सम्मान हम सबकी पहचान है, इसे बनाए रखने के लिए अधिकारी, पार्षद और नागरिक सबको एक टीम की तरह काम करना होगा। हर संस्था में चुनौतियाँ होती हैं, वित्तीय प्रबंधन में भी सुधार और नवाचार जरूरी हैं।स्वच्छ सर्वेक्षण और फाइनेंस दोनों में पार्षदों का सहयोग अहम रहेगा।
    1
    ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) 
*पार्षदों का स्वच्छता अभ्यास वर्ग शुरू, हर वार्ड में चलेगा ‘क्लीन मिशन’*
*सूरत, नवी मुंबई और विशाखापत्तनम मॉडल अपनाने की तैयारी* 
*डिजिटल RRR टैलेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च नए साल की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग पर जोर*
इंदौर।
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक बार फिर नंबर -1 बनने की दिशा में कमर कस चुका है। स्वच्छता अभियान को और मजबूती देने के लिए सोमवार को स्वच्छता अभ्यास वर्ग और स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन RRR केंद्र, केसर बाग में किया गया।
कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आयुक्त क्षितिज सिंघल और पार्षदों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
*400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग* 
हर वार्ड का रोजाना मूल्यांकन
कार्यशाला में 400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग टूलकिट की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें यह बताया गया कि अब हर वार्ड की स्वच्छता का मूल्यांकन कचरा प्रबंधन,स्रोत पर पृथक्करण,जनसहभागिता, सफाई व्यवस्था,RRR गतिविधियाँ
सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता
जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा। निगम की योजना है कि इससे वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और नागरिकों की भागीदारी भी।
कार्यक्रम में सूरत, नवी मुंबई और विशाखापट्टनम के अध्ययन दौरे से जुड़े अनुभव साझा किए गए। इन शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, उन्नत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,क्लीन स्ट्रीट सिस्टम,मशीनरी आधारित सफाई जैसी श्रेष्ठ व्यवस्थाएँ हैं। इंदौर में इनमें से कई मॉडल अपनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
*डिजिटल “RRR टैलेंट” लॉन्च* सफाई नवाचारों को मिलेगा मंच कार्यक्रम में इंदौर RRR टैलेंट (डिजिटल) का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहर में
तकनीकी नवाचार,युवा प्रतिभा,क्लीन-ग्रीन प्रोजेक्ट डिजिटल भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
*स्वच्छ वार्ड रैंकिंग 2025–26* अब हर वार्ड रिपोर्ट करेगा रोजाना नई रैंकिंग प्रणाली में वार्डों को प्रतिदिन डिजिटल पोर्टल पर सफाई रिपोर्ट अपडेट करना होगी निरीक्षण टीम नियमित विज़िट करेगी नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा वर्ष के अंत में टॉप वार्ड को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र मिलेगा
रैंकिंग का उद्देश्य है इंदौर में हर क्षेत्र को बराबर स्वच्छ बनाना।
*पुष्यमित्र भार्गव, महापौर*
इंदौर को फिर नंबर-1 बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 3.5 वर्ष के कार्यकाल में पार्षदों ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कुछ काम पूरे हुए, कुछ प्रगति पर हैं, और कई योजनाएँ पाइपलाइन में हैं,हमारा लक्ष्य है कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत किया जाए। यदि हम सभी स्वच्छता के पैरामीटरों का पालन करते हुए उसी तन्मयता से काम करें तो इंदौर को नंबर-1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।कुछ लोगों ने झूठे आरोप जरूर लगाए थे, लेकिन हमारा जवाब हमारा काम है।अब हमारी परीक्षा का समय है और इंदौर फिर से देश में स्वच्छता का चैंपियन बनेगा।
*सुमित मिश्रा, नगर अध्यक्ष (भाजपा)*
स्वच्छता अभियान में पार्षदों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे पार्षद पाँच वर्षों तक रोज़ 17-18 घंटे मेहनत करते हैं,कुछ लोग देश और सेना पर सवाल उठाते हैं, उसी तरह इंदौर की स्वच्छता पर भी प्रश्न खड़े करते हैं। ऐसे लोगों को हमारा असली काम और उपलब्धियाँ ज़रूर दिखानी चाहिए। इंदौर नंबर–1 था, है और मेहनत से आगे भी रहेगा।
*क्षितिज सिंघल, आयुक्त*
शहर का सम्मान हम सबकी पहचान है, इसे बनाए रखने के लिए अधिकारी, पार्षद और नागरिक सबको एक टीम की तरह काम करना होगा। हर संस्था में चुनौतियाँ होती हैं, वित्तीय प्रबंधन में भी सुधार और नवाचार जरूरी हैं।स्वच्छ सर्वेक्षण और फाइनेंस दोनों में पार्षदों का सहयोग अहम रहेगा।
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें
    1
    इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें
👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर में लूट के इरादे से 45 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चंद दिन में दो आरोपी गिरफ्तार एंकर - इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 फरवरी की सुबह मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। वीओ - दरअसल यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 11 फरवरी की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान खोजीराम राम पिता लखन लाल नारंगी, निवासी लक्ष्मीबाई नगर और मूल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या बेहद जघन्य तरीके से की गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को चिन्हित प्रकरण में दर्ज कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की नीयत से खोजीराम से मोबाइल, पर्स और नकदी छीनी थी। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और जब मृतक ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम, पर्स, दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है। बाइट - राजेश व्यास --- डीसीपी
    2
    इंदौर में लूट के इरादे से 45 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चंद दिन में दो आरोपी गिरफ्तार
एंकर - इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 फरवरी की सुबह मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
वीओ - दरअसल यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 11 फरवरी की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान खोजीराम राम पिता लखन लाल नारंगी, निवासी लक्ष्मीबाई नगर और मूल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या बेहद जघन्य तरीके से की गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को चिन्हित प्रकरण में दर्ज कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की नीयत से खोजीराम से मोबाइल, पर्स और नकदी छीनी थी। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और जब मृतक ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम, पर्स, दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है।
बाइट - राजेश व्यास --- डीसीपी
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी बहुप्रतीक्षित सड़क को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। यह नया कॉरिडोर एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। साथ ही नंदन नगर और नगीन नगर क्षेत्र में करीब 800 मीटर सड़क भी मास्टर प्लान में शामिल की गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी दावे-आपत्तियां निपटाकर फाइल शासन को भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हालांकि निर्माण से पहले 200 से अधिक बाधक निर्माण हटाने की चुनौती सामने है, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।
    1
    इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी बहुप्रतीक्षित सड़क को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
यह नया कॉरिडोर एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। साथ ही नंदन नगर और नगीन नगर क्षेत्र में करीब 800 मीटर सड़क भी मास्टर प्लान में शामिल की गई है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी दावे-आपत्तियां निपटाकर फाइल शासन को भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हालांकि निर्माण से पहले 200 से अधिक बाधक निर्माण हटाने की चुनौती सामने है, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • आलू से भरा ट्रक पलटा
    1
    आलू से भरा ट्रक पलटा
    user_Tikhi baat
    Tikhi baat
    News Anchor Indore, Bhopal•
    7 hrs ago
  • इंदौर के मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र और सराफा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सराफा, सट्टा बाजार, कपड़ा मार्केट, शीतला माता बाजार, राजवाड़ा मार्केट, जवाहर मार्ग, एमजी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी उपस्थित हुए। बैठक में व्यापारियों ने ट्रैफिक सुधारने के लिए अपने सुझाव दिए और पुलिस प्रशासन और नगर निगम को सहयोग देने की बात कही। व्यापारियों ने रेहड़ी-पटरी वालों, ई-रिक्शा और ऑटो वालों द्वारा ट्रैफिक जाम करने की समस्या को उठाया और उन पर कार्रवाई की मांग की।डीसीपी राजेश त्रिपाठी आज व्यापारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई है। हमने ट्रैफिक सुधारने के लिए चर्चा की है और अब से एक दूसरे विभाग द्वारा एक योजना बनाई जाएगी। अगर कोई रॉन्ग साइड गाड़ी खड़ी करके जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और चालानी कार्रवाई भी तेज की जाएगी सर्राफा व्यापारी अजय लाहोटी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज समस्त व्यापारी नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई है अजय लाहोटी हमने सुझाव दिया है कि ट्रैफिक को लेकर जो भी सहयोग बनेगा, व्यापारियों का हर तरीके से हम सहयोग करेंगे इस बैठक का उद्देश्य इंदौर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और व्यापारियों को इसमें शामिल करना है। अब देखना यह है कि इस बैठक के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में क्या सुधार होता है। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    1
    इंदौर के मध्य क्षेत्र  की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापारियों के साथ  समीक्षा बैठक
इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र और सराफा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सराफा, सट्टा बाजार, कपड़ा मार्केट, शीतला माता बाजार, राजवाड़ा मार्केट, जवाहर मार्ग, एमजी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी उपस्थित हुए।
बैठक में व्यापारियों ने ट्रैफिक सुधारने के लिए अपने सुझाव दिए और पुलिस प्रशासन और नगर निगम को सहयोग देने की बात कही। व्यापारियों ने रेहड़ी-पटरी वालों, ई-रिक्शा और ऑटो वालों द्वारा ट्रैफिक जाम करने की समस्या को उठाया और उन पर कार्रवाई की मांग की।डीसीपी राजेश त्रिपाठी आज व्यापारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई है। 
हमने ट्रैफिक सुधारने के लिए चर्चा की है और अब से एक दूसरे विभाग द्वारा एक योजना बनाई जाएगी। अगर कोई रॉन्ग साइड गाड़ी खड़ी करके जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और चालानी कार्रवाई भी तेज की जाएगी सर्राफा व्यापारी अजय लाहोटी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज समस्त व्यापारी नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई है अजय लाहोटी  हमने सुझाव दिया है कि ट्रैफिक को लेकर जो भी सहयोग बनेगा, व्यापारियों का हर तरीके से हम सहयोग करेंगे इस बैठक का उद्देश्य इंदौर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और व्यापारियों को इसमें शामिल करना है। अब देखना यह है कि इस बैठक के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में क्या सुधार होता है। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर द्वारका पुरी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मैं महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान भोले की बारात एवं प्रभात फेरी निकाली गई लोगों ने रात भर महाशिवरात्रि का आनंद लिया महिलाओं ने भी अच्छे-अच्छे भजन गाय एवं प्रसाद वितरण किया गया माननीय श्री राम रतन चौहान विगत 35 सालों से भगवान भोले के भक्त रहे और सेवा देते रहे प्रसाद वितरण करते रहे और सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में हमेशा ताकत पर आगे रहे उनका कहना है कि हम जीवन भर मानव सेवा और धर्म को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे वह हमेशा होली दीपावली गणेश चतुर्थी सभी त्योहारों में तत्पर आगे रहते हैं और सेवा देते रहते हैं अग्नि आलोक न्यूज़ से डीएस मिश्रा
    1
    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर द्वारका पुरी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मैं महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान भोले की बारात एवं प्रभात फेरी निकाली गई लोगों ने रात भर महाशिवरात्रि का आनंद लिया महिलाओं ने भी अच्छे-अच्छे भजन गाय एवं प्रसाद वितरण किया गया माननीय श्री राम रतन चौहान विगत 35 सालों से भगवान भोले के भक्त रहे और सेवा देते रहे प्रसाद वितरण करते रहे और सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में हमेशा ताकत पर आगे रहे उनका कहना है कि हम जीवन भर मानव सेवा और धर्म को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे वह हमेशा होली दीपावली गणेश चतुर्थी सभी त्योहारों में तत्पर आगे रहते हैं और सेवा देते रहते हैं अग्नि आलोक न्यूज़ से डीएस मिश्रा
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इंदौर....... अपडेट..... ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) इलाज करने वाले दो डाक्टरो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज.... इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है। बाइट - कृष्ण लालचंदानी --- डीसीपी
    1
    इंदौर....... अपडेट.....
( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) 
इलाज करने वाले दो डाक्टरो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज....
इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दरअसल यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है।
बाइट - कृष्ण लालचंदानी --- डीसीपी
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.