Shuru
Apke Nagar Ki App…
vagad News 24 सूरत के हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल-निप्पन स्टील प्लांट में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का विरोध...
VAGAD news24
vagad News 24 सूरत के हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल-निप्पन स्टील प्लांट में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का विरोध...
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- ग्राम पंचायत आड वह दरियाबाद क्षेत्र जिला प्रतापगढ़ समस्त आदिवासी भाइयों को मुख्य संदेश2
- Post by Bapulal Ahari1
- उज्जैन पंचकोशी पड़ाव–3 बड़नगर रोड स्थित ग्राम नलवा में मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री एकलिंगनाथ जी के भव्य मंदिर, गुरुकुल व गौशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन श्रद्धा व उत्साह से संपन्न हुआ। लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस प्रकल्प की अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये है। मंदिर सफेद संगमरमर से निर्मित होगा तथा काले पत्थर का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। डिज़ाइन अहमदाबाद के प्रसिद्ध सोमपुरा परिवार द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मेवाड़ राजघराने के महाराणा प्रताप के वंशज एवं 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (उदयपुर) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इसे मेवाड़ और मालवा की सांस्कृतिक चेतना का संगम बताते हुए समाज की एकजुटता व समर्पण की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन के अध्यक्ष सुनील भेरूलाल जोशी ने की। उन्होंने बताया कि परिसर में आधुनिक सुविधायुक्त गुरुकुल व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित गौशाला स्थापित की जाएगी तथा सिंहस्थ 2028 से पूर्व निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। मंदिर का गर्भगृह 13.7×13.7 फीट, 29 फीट का सभामंडप एवं तीन प्रवेश द्वार होंगे। भूमि पूजन में महेंद्रानंद गिरी महाराज, रामनाथ महाराज, दयाराम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि जी सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहा। 151 से अधिक जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान में सहभागिता की। संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन गिरधारी लाल त्रिवेदी ने किया।1
- डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय मासूम बालिका की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ‘मौताणा’ को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में परिजनों ने बिना मौताणा राशि लिए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। साकरसी निवासी 8 वर्षीय सरस्वती पुत्री जयंतीलाल कलासुआ, जो राप्रावि चुंडावाड़ा में पहली कक्षा की छात्रा थी, स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सरस्वती को पहले सीएचसी सीमलवाड़ा ले जाया गया, जहां से उसे डूंगरपुर और बाद में उदयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह मृतका के परिजन और ग्रामीण स्कूटी मालिक साकरसी निवासी विकास पुत्र धनेश्वर आमलिया के घर पहुंचे और आंगन में शव रखकर ‘मौताणा’ राशि की मांग करने लगे। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और जाब्ते ने आक्रोशित लोगों से समझाइश कर शव को स्कूटी मालिक के घर से हटवाया और मृतका के घर पहुंचाया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। बाद में मृतका के परिजनों ने बिना मौताणा राशि लिए अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। घर से अंतिम संस्कार की रस्में अदा कर शव यात्रा निकाली गई और मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के पिता जयंतीलाल ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 8 साल की मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by राकेश कलाल रिपोर्टर1
- Post by Saddam Khan4
- दुर्घटना में घायल गोठड़ा की महिला की उपचार के दौरान हुई मौत ,ओवरटेक के दौरान ट्रेक्टर ने मारी थी टक्कर... #aspurcity #dungarpur #dungarpurpolice1