Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rakesh yadav auga
Rakesh Yadav
Rakesh yadav auga
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rakesh Yadav1
- महाशिवरात्रि पर मैरवा में निकली भव्य शिव बारात, शिवगणों की वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र मैरवा | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को मैरवा नगर पूरी तरह शिवमय हो उठा। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच शहर में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें भगवान शिव के गणों की अनोखी वेशभूषा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बारात में शामिल युवक-युवतियां शिवगणों के रूप में पारंपरिक और पौराणिक परिधानों में सजे नजर आए। किसी ने भूत-प्रेत का रूप धारण किया तो कोई नंदी, नाग और शिवभक्त के स्वरूप में दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती रही। “जय शिव शंकर”, “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक लोग गणों की वेशभूषा और आकर्षक झांकियों को देखने के लिए जुटे रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं, विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आस्था और उत्साह के इस अद्भुत संगम ने पूरे मैरवा को भक्ति के रंग में रंग दिया।1
- जाहिदापुर में पति - पत्नी विवाद में हुए मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के अवाया ग्रामसभा के जाहिदापुर में पति - पत्नी विवाद में हुए मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति को मामूली चोट आई है। गंभीर रूप से घायल पत्नी शमा परवीन का पुलिस ने सीएचसी सीयर लाकर उपचार कराया। महिला शमा परवीन का कहना है कि पति मोहम्मद खुरशेद किसी दूसरी महिला से मोबाइल पर बात कर रहे थे मना करने मुझे बैट से मारे है जिससे हम गंभीर रूप से घायल गई। वहीं महिला के बच्चों का कहना है कि पिता ने मां को बैट से मारे है। और किसी दूसरे से मोबाइल पर बात करते है। पुलिस ने महिला के तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दिया है। वहीं उसके पति द्वारा का आरोप है कि महिला ने हमको भी मारा है।2
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया । आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान4
- फूलों की नगरी सिकंदरपुर में निकला शिव बारात...1
- Post by Namrata Shukla1
- महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना बलिया: महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर सहित पूरे देश में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्त “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे थे। बस स्टेशन शिव मंदिर में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बेल्थरा रोड नगर निवासी देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। जबकी मंदिर में श्रद्धालु दूध, जल, कच्ची लस्सी, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर रहे हैं। पंडित जी ने बताया कि सच्ची श्रद्धा से किया गया जलाभिषेक भी भगवान को प्रसन्न कर देता है। कुंवारी कन्याएं माता गौरा का व्रत रखकर योग्य वर की कामना करती हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन टीम मौजूद रहा।4