सिधमुख में भादरा बस स्टैंड पर घोड़ा मधुमक्खियां के छत्ते से हादसे का डर सिधमुख में भादरा बस स्टैंड पर घोड़ा मधुमक्खि के छतो से हादसे का डर सिधमुख भादरा बस स्टैंड पर पीपल वेयर नीम के पेड़ों पर बड़े-बड़े घोड़ा मक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। जिससे हादसे का डर बना रहता है। दुकानदार राजपाल, प्रमोद व लीलाराम टाक ने बताया कि बस स्टैंड पर शीतल जल की प्याऊ लगी हुई है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का जमावड़ा लगा रहता है। रहा है गर्व दुकानदार पानी पीने के लिए आते हैं तभी उनपे हमला कर देती है। हरदम खतरा बना रहता है। बस स्टैंड पर विश्रामगृह बना हुआ है विश्रामगृह के पास ही नीम का पेड़ है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता लगा हुआ है। जिससे हरदम दुकानदारों, राहगीरों व यात्रियों पर खतरा मंडराता रहता है। लीलू राम टाक ने बताया कि एक बार गलती से मैंने घोड़ा मधुमक्खियां को हटाने की कोशिश की तब उन्होंने अचानक मुझ पर हमला कर दिया था। जिससे मैं उनके डंकों से घायल हो गया था। मौके पर चार-पांच जनों ने मुझे उनसे बचाया। प्रशासन से गुहार लगाते हुए घोड़ा मधुमक्खियां के छत्ते हटाने का अनुरोध किया है। समय रहती अगर इसको हटाया नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। सिधमुख. बस स्टैंड पर बने विश्रामगृह के ऊपर नीम के पेड़ पर लगा घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता

- झुंझुनू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने झुंझुनू नगर परिषद का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। निरीक्षण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता और शहर के बाग-बगीचों में गंदगी के ढेर पाए गए, जिस पर गुप्ता ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आम जनता से जुड़ा गंभीर अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा। बैठक में सामने आया कि शहर के करीब 40 हजार घरों में से केवल 28 हजार घरों से ही कचरा उठाया जा रहा है, जबकि 12 हजार घर इस व्यवस्था से वंचित हैं। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि हर 400 घरों पर एक वाहन जरूरी है, लेकिन ठेकेदार पर्याप्त संसाधन नहीं लगा रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक 100 प्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण नहीं होगा, तब तक भुगतान नहीं किया जाए और शेष घरों के लिए अलग टेंडर जारी किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित बगीचों की स्थिति भी बदहाल मिली। जगह-जगह कचरा, खराब झूले, बंद फाउंटेन और दीवारों पर पोस्टर लगे पाए गए। गुप्ता ने 24 घंटे में सुधार के निर्देश देते हुए जिम्मेदार ठेकेदारों का भुगतान रोकने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, जीएसटी कार्यालय की स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की गई। यहां सोलर ऊर्जा, वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छ परिसर को आदर्श बताते हुए अन्य विभागों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।1
- #pacheri #dadbody #murder #accident #jhunjhunu1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- 🟥 HINDUSTAN TODAY 24 NEWS | थानागाजी (अलवर) 🟨 सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन थानागाजी, 22 अप्रैल 2026। वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में थानागाजी नगर पालिका के ठेका आधारित सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान, केंद्र सरकार के नियम अनुसार ₹783 न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ की नियमित कटौती, कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति तथा गैर वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को मूल कार्य पर लगाने जैसी मांगें रखीं। मुख्य मांग ठेका प्रथा समाप्त कर संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने की रही। महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार मार्ग से रैली निकालते हुए बस स्टैंड चौराहे से उपखंड कार्यालय तक पहुंचकर नारेबाजी की और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जहां उन्होंने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को हड़ताल के रूप में तेज किया जाएगा। ज्ञापन में वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि, अध्यक्ष लल्लूराम जी, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगेलिया, महासचिव सुरेंद्र बिवाल, चोखराम जी, सुल्तान वाल्मीकि, संजय, गोपाल, इंद्रपाल जी, राहुल, देवेंद्र, मनोज वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- लड़ाई होगी डब्बा #viral#comedy@laxman comedian1
- मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी है।1
- नवलगढ़ के परसरामपुरा में स्टेडियम का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार देर शाम सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। आपको बता दें हाईकोर्ट में दायर याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आया था। जिसमें अतिक्रमण मानते हुए कोर्ट ने स्टेडियम की दीवार तोड़ने का फैसला दिया है। फैसले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को बाबा रामदेवरा मंदिर नवलगढ़ से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।1
- राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकास और स्वच्छता अभियान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोटपूतली-बहरोड़ में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला में प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के के गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान को विकसित और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसमें हजारों करोड़ के निवेश के एमओयू साइन हुए और कई प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। बैठक में स्वच्छता सुधार के लिए 5 मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया—घर-घर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, प्लास्टिक पर नियंत्रण और खाली प्लॉट्स की सफाई। साथ ही शहरों की रैंकिंग भी स्वच्छता के आधार पर करने की बात कही गई। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1