Shuru
Apke Nagar Ki App…
परसरामपुरा में स्टेडियम बचाने निकला विरोध का मशाल, सैंकड़ों ग्रामीण जूलूस में हुए शामिल नवलगढ़ के परसरामपुरा में स्टेडियम का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार देर शाम सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। आपको बता दें हाईकोर्ट में दायर याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आया था। जिसमें अतिक्रमण मानते हुए कोर्ट ने स्टेडियम की दीवार तोड़ने का फैसला दिया है। फैसले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को बाबा रामदेवरा मंदिर नवलगढ़ से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Amit Sharma
परसरामपुरा में स्टेडियम बचाने निकला विरोध का मशाल, सैंकड़ों ग्रामीण जूलूस में हुए शामिल नवलगढ़ के परसरामपुरा में स्टेडियम का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार देर शाम सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। आपको बता दें हाईकोर्ट में दायर याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आया था। जिसमें अतिक्रमण मानते हुए कोर्ट ने स्टेडियम की दीवार तोड़ने का फैसला दिया है। फैसले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को बाबा रामदेवरा मंदिर नवलगढ़ से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकास और स्वच्छता अभियान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोटपूतली-बहरोड़ में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला में प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के के गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान को विकसित और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसमें हजारों करोड़ के निवेश के एमओयू साइन हुए और कई प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। बैठक में स्वच्छता सुधार के लिए 5 मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया—घर-घर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, प्लास्टिक पर नियंत्रण और खाली प्लॉट्स की सफाई। साथ ही शहरों की रैंकिंग भी स्वच्छता के आधार पर करने की बात कही गई। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।1
- मंडावा। सदीनसर गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर में 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय और मां करणी माता प्रतिमा की स्थापना होगी।1
- Post by Neharu jedia1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- सीकर में आए दिन हो रहे हादसे लोगों को यहां डर लगने लगा घर से बाहर निकले में #sikar #accident #roadaccident1
- 8वीं कक्षा के बच्चे ये हालत तो राजस्थान के सरकारी स्कूलों की क्या हालत होगी? मदन दिलावर ने किया सरकारी स्कूल का निरीक्षण शिक्षकों पर भड़के1
- झुंझुनूं,। नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय पर हवाई हमले की स्थिति से निपटने हेतु मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सायरन बजाकर आपात स्थिति का संकेत दिया जाएगा, जिससे आमजन को सतर्कता और सुरक्षा उपायों की जानकारी मिल सके। जिला कलेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि अभ्यास के तहत रात 10 बजे से 10:15 बजे तक पूरे जिला मुख्यालय पर ब्लैकआउट किया जाएगा। इस अवधि में सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों की लाइटें तथा सभी प्रकार के रोशनी उपकरण पूरी तरह बंद रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें। इस पहल का उद्देश्य आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारियों को परखना और जागरूकता बढ़ाना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।1
- झुंझुनूं शहर में बुधवार सुबह रानी सती मंदिर के पास हुई एक घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार एक मनचला युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मंदिर के पास जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता रहा। वह तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए बार-बार साइलेंसर की तेज आवाज निकालकर उन्हें परेशान कर रहा था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। और उसकी पिटाई कर दी। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपना नाम फरियाद बता रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत को उजागर किया है।1
- सूरतगढ़ | 22 अप्रैल 2026 सूरतगढ़ में आज अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन समिति की अध्यक्ष रेखा घुसर, उपाध्यक्ष किरण वाला वाल्मीकि एवं माया देवी वाल्मीकि के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के नाम सहायक राजस्व अधिकारी अंजू सहारण को दिया गया। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें 16 सफाई कर्मचारियों के 27वें ग्रेड के एरियर का भुगतान, 3% डी.ओ. का भुगतान, कर्मचारियों को हाथ रेहड़ी उपलब्ध कराना, अस्थायी जमादारों व ड्राइवरों को प्रमोशन देकर स्थायी करना तथा वर्ष 2015 से 2018 तक के एनपीएस बकाया का भुगतान शामिल है। इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अंजू सहारण के साथ मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि पांचों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा हाथ रेहड़ी तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं संघर्ष समिति के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।2