Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदीनसर गांव में कलश यात्रा निकाली, 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय, मां करणी प्रतिमा की होगी स्थापना मंडावा। सदीनसर गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर में 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय और मां करणी माता प्रतिमा की स्थापना होगी।
Jitender singh
सदीनसर गांव में कलश यात्रा निकाली, 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय, मां करणी प्रतिमा की होगी स्थापना मंडावा। सदीनसर गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर में 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय और मां करणी माता प्रतिमा की स्थापना होगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मंडावा। सदीनसर गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर में 24 अप्रैल को नागणेच्चा राय और मां करणी माता प्रतिमा की स्थापना होगी।1
- पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लीखवा निवासी राजवीर सिंह शेखावत पुत्र भगवान सिंह 18 अप्रैल को परिवार सहित भिवानी के लेग्या गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने पूरे मकान को ताला लगाकर सुरक्षित किया था। 22 अप्रैल को जब परिवार वापस लौटा तो घर में लगे पांचों ताले टूटे हुए मिले और अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारियों, बेड, तीन सूटकेस, चार बक्सों और ड्रेसिंग टेबल को खंगाल कर हाथ साफ कर दिया। चोरी में तीन गुल्लकों से करीब 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, दो चांदी की चेन, दो जोड़ी चांदी के कड़े, दो जोड़ी पैरों की छड़, एक चांदी का नारियल और सात चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लीखवा सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- झुंझुनू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने झुंझुनू नगर परिषद का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। निरीक्षण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता और शहर के बाग-बगीचों में गंदगी के ढेर पाए गए, जिस पर गुप्ता ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आम जनता से जुड़ा गंभीर अभियान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा। बैठक में सामने आया कि शहर के करीब 40 हजार घरों में से केवल 28 हजार घरों से ही कचरा उठाया जा रहा है, जबकि 12 हजार घर इस व्यवस्था से वंचित हैं। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि हर 400 घरों पर एक वाहन जरूरी है, लेकिन ठेकेदार पर्याप्त संसाधन नहीं लगा रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक 100 प्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण नहीं होगा, तब तक भुगतान नहीं किया जाए और शेष घरों के लिए अलग टेंडर जारी किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित बगीचों की स्थिति भी बदहाल मिली। जगह-जगह कचरा, खराब झूले, बंद फाउंटेन और दीवारों पर पोस्टर लगे पाए गए। गुप्ता ने 24 घंटे में सुधार के निर्देश देते हुए जिम्मेदार ठेकेदारों का भुगतान रोकने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, जीएसटी कार्यालय की स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की गई। यहां सोलर ऊर्जा, वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छ परिसर को आदर्श बताते हुए अन्य विभागों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।1
- Post by पंडित:-सुनील स्वामी 91192764011
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- सीकर में आए दिन हो रहे हादसे लोगों को यहां डर लगने लगा घर से बाहर निकले में #sikar #accident #roadaccident1
- 🟥 HINDUSTAN TODAY 24 NEWS | थानागाजी (अलवर) 🟨 सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन थानागाजी, 22 अप्रैल 2026। वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में थानागाजी नगर पालिका के ठेका आधारित सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान, केंद्र सरकार के नियम अनुसार ₹783 न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ की नियमित कटौती, कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति तथा गैर वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को मूल कार्य पर लगाने जैसी मांगें रखीं। मुख्य मांग ठेका प्रथा समाप्त कर संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने की रही। महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार मार्ग से रैली निकालते हुए बस स्टैंड चौराहे से उपखंड कार्यालय तक पहुंचकर नारेबाजी की और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जहां उन्होंने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को हड़ताल के रूप में तेज किया जाएगा। ज्ञापन में वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि, अध्यक्ष लल्लूराम जी, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगेलिया, महासचिव सुरेंद्र बिवाल, चोखराम जी, सुल्तान वाल्मीकि, संजय, गोपाल, इंद्रपाल जी, राहुल, देवेंद्र, मनोज वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- नवलगढ़ के परसरामपुरा में स्टेडियम का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार देर शाम सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। आपको बता दें हाईकोर्ट में दायर याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आया था। जिसमें अतिक्रमण मानते हुए कोर्ट ने स्टेडियम की दीवार तोड़ने का फैसला दिया है। फैसले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को बाबा रामदेवरा मंदिर नवलगढ़ से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।1