Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरीदाबाद में एक लाख रिश्वत लेता ETO गिरफ्तार ट्रक छोड़ने के मांगे 10 लाख, 4 लाख में सौदा; ड्राइवर को भी पकड़ा !!
HB NEWS 80
फरीदाबाद में एक लाख रिश्वत लेता ETO गिरफ्तार ट्रक छोड़ने के मांगे 10 लाख, 4 लाख में सौदा; ड्राइवर को भी पकड़ा !!
More news from हरियाणा and nearby areas
- हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो वायरल उकलाना/हिसार जैसा कि आप सबको पता है हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो देखा मैंने जो गुस्से में और बड़े दुख के साथ कह रही है कि इस पेट की भूख के लिए हम यहां पर आए हैं इस पेट की भूख के लिए हम अपनी मांगे रख रहे हैं। वीडियो देख कर रोना आ गया।शायद यह आज हिसार का वीडियो बताया जा रहा है जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस प्रशासन की खिंचातानी हुई है। खबर यह भी है कि लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों को पकड़ा भी गया डिटेन किया गया है सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) और कुछ घटिया किस्म के लोग इस वीडियो पर कुछ निगेटिव गलत कमेंट कर रहे हैं कि यह लोग फ्री का खाते हैं यह लोग तनख्वाह लेते हैं और काम भी नहीं करते हैं जिनमें से मैंने एक कमेंट स्क्रीन पर लगा भी रखा है अब सवाल नायब सैनी से आजकल आप बदलने में विश्वास किए हुए हैं कि किसी चीज का नाम बदलो और समस्या खत्म हो जाएगी। अब यह सफाई कर्मचारी महिला अपने पेट पर हाथ मार कर बोल रही है भूख के लिए आए हम। अब नायब सैनी जी कोई ऐसा पेट भी प्रोवाइड करवाओ लोगों के लिए ताकि उस पेट को भूख ना लगे उस पेट को भी बदलने का काम करोगे क्या या फिर समस्या का हल करोगे1
- सफाई को लेकर हंगामा, जेसीबी के आगे लेटीं महिला कर्मचारी, पुलिस ने बस में भरकर हिरासत में लिया टोहाना। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैले कूड़े को उठाने के लिए प्रशासन ने सोमवार रात दूसरे दिन पुलिस बल के साथ सफाई अभियान शुरू किया तो हंगामा हो गया। भुना रोड, डांगरा रोड सहित 11 अन्य इलाकों में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा उठाया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनरत सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी और पुलिस की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला कर्मचारियों ने जेसीबी के आगे लेटकर जोरदार विरोध जताया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने महिला सहित कई कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस बसों में डाल लिया। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला सफाई कर्मचारी प्रेमलता की तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढ़ने पर उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं हिरासत में लिए गए कर्मचारी नेता मनदीप ने कहा कि प्रशासन ने हमें फिर से हिरासत में ले लिया है। कल भी पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठाने की कोशिश की गई थी और आज फिर वही किया गया। सरकार हमारी हड़ताल को कुचलना चाहती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। शहर में टोहाना पुराना बाईपास नजदीक कृष्ण इंस्टिट्यूट, डांगरा रोड पुराना बस स्टैंड के बाहर, इंदिरा गांधी कॉलेज भुना रोड, भुना रोड पुरानी पुन्नी फैक्ट्री के सामने, मदन सुरेश के कारखाने के पास, अग्रसेन चौक, थाना शहर टोहाना के सामने, केएम सरस्वती स्कूल के पास, काली माता रोड के पास, काली माता मंदिर के पास, लक्कड़ मार्केट टोहाना, रेलवे स्टेशन टोहाना के पास व पुरानी सब्जी मंडी टोहाना के पास अभियान चलाया गया।1
- फतेहाबाद में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं,1
- *हैडलाइन* *हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता* *हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा* *हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है। जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है। *# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1
- कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.1
- रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई त रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई तो महामारी फैलने का खतरा1
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- *हैडलाइन* *#10YearsOfUPI: PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2016 में शुरू हुआ UPI 10 साल में बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System - नए भारत की डिजिटल शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक* *हैडलाइन: PM मोदी की दूरदर्शी सोच से 2016 में शुरू हुआ UPI आज बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System* आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है। UPI की यह यात्रा सुविधा, आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। *#10YearsOfUPI #DigitalIndia #UPI* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1