logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं,

19 hrs ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
19 hrs ago

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं,

More news from हरियाणा and nearby areas
  • फतेहाबाद में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं,
    1
    फतेहाबाद में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से हड़ताल पर हैं,
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो वायरल उकलाना/हिसार जैसा कि आप सबको पता है हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो देखा मैंने जो गुस्से में और बड़े दुख के साथ कह रही है कि इस पेट की भूख के लिए हम यहां पर आए हैं इस पेट की भूख के लिए हम अपनी मांगे रख रहे हैं। वीडियो देख कर रोना आ गया।शायद यह आज हिसार का वीडियो बताया जा रहा है जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस प्रशासन की खिंचातानी हुई है। खबर यह भी है कि लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों को पकड़ा भी गया डिटेन किया गया है सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) और कुछ घटिया किस्म के लोग इस वीडियो पर कुछ निगेटिव गलत कमेंट कर रहे हैं कि यह लोग फ्री का खाते हैं यह लोग तनख्वाह लेते हैं और काम भी नहीं करते हैं जिनमें से मैंने एक कमेंट स्क्रीन पर लगा भी रखा है अब सवाल नायब सैनी से आजकल आप बदलने में विश्वास किए हुए हैं कि किसी चीज का नाम बदलो और समस्या खत्म हो जाएगी। अब यह सफाई कर्मचारी महिला अपने पेट पर हाथ मार कर बोल रही है भूख के लिए आए हम। अब नायब सैनी जी कोई ऐसा पेट भी प्रोवाइड करवाओ लोगों के लिए ताकि उस पेट को भूख ना लगे उस पेट को भी बदलने का काम करोगे क्या या फिर समस्या का हल करोगे
    1
    हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो वायरल 
उकलाना/हिसार जैसा कि आप सबको पता है हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो देखा मैंने जो गुस्से में और बड़े दुख के साथ कह रही है कि इस पेट की भूख के लिए हम यहां पर आए हैं इस पेट की भूख के लिए हम अपनी मांगे रख रहे हैं। वीडियो देख कर रोना आ गया।शायद यह आज हिसार का वीडियो बताया जा रहा है जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस प्रशासन की खिंचातानी हुई है। खबर यह भी है कि लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों को पकड़ा भी गया डिटेन किया गया है सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार)
और कुछ घटिया किस्म के लोग इस वीडियो पर कुछ निगेटिव गलत कमेंट कर रहे हैं कि यह लोग फ्री का खाते हैं यह लोग तनख्वाह लेते हैं और काम भी नहीं करते हैं जिनमें से मैंने एक कमेंट स्क्रीन पर लगा भी रखा है
अब सवाल नायब सैनी से आजकल आप बदलने में विश्वास किए हुए हैं कि किसी चीज का नाम बदलो और समस्या खत्म हो जाएगी। अब यह सफाई कर्मचारी महिला अपने पेट पर हाथ मार कर बोल रही है भूख के लिए आए हम।
अब नायब सैनी जी कोई ऐसा पेट भी प्रोवाइड करवाओ लोगों के लिए ताकि उस पेट को भूख ना लगे उस पेट को भी बदलने का काम करोगे क्या या फिर समस्या का हल करोगे
    user_शान ए उकलाना न्यूज
    शान ए उकलाना न्यूज
    Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • सफाई को लेकर हंगामा, जेसीबी के आगे लेटीं महिला कर्मचारी, पुलिस ने बस में भरकर हिरासत में लिया टोहाना। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैले कूड़े को उठाने के लिए प्रशासन ने सोमवार रात दूसरे दिन पुलिस बल के साथ सफाई अभियान शुरू किया तो हंगामा हो गया। भुना रोड, डांगरा रोड सहित 11 अन्य इलाकों में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा उठाया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनरत सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी और पुलिस की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला कर्मचारियों ने जेसीबी के आगे लेटकर जोरदार विरोध जताया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने महिला सहित कई कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस बसों में डाल लिया। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला सफाई कर्मचारी प्रेमलता की तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढ़ने पर उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं हिरासत में लिए गए कर्मचारी नेता मनदीप ने कहा कि प्रशासन ने हमें फिर से हिरासत में ले लिया है। कल भी पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठाने की कोशिश की गई थी और आज फिर वही किया गया। सरकार हमारी हड़ताल को कुचलना चाहती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। शहर में टोहाना पुराना बाईपास नजदीक कृष्ण इंस्टिट्यूट, डांगरा रोड पुराना बस स्टैंड के बाहर, इंदिरा गांधी कॉलेज भुना रोड, भुना रोड पुरानी पुन्नी फैक्ट्री के सामने, मदन सुरेश के कारखाने के पास, अग्रसेन चौक, थाना शहर टोहाना के सामने, केएम सरस्वती स्कूल के पास, काली माता रोड के पास, काली माता मंदिर के पास, लक्कड़ मार्केट टोहाना, रेलवे स्टेशन टोहाना के पास व पुरानी सब्जी मंडी टोहाना के पास अभियान चलाया गया।
    1
    सफाई को लेकर हंगामा, जेसीबी के आगे लेटीं महिला कर्मचारी, पुलिस ने बस में भरकर हिरासत में लिया
टोहाना। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैले कूड़े को उठाने के लिए प्रशासन ने सोमवार रात दूसरे दिन पुलिस बल के साथ सफाई अभियान शुरू किया तो हंगामा हो गया। भुना रोड, डांगरा रोड सहित 11 अन्य इलाकों में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा उठाया जा रहा था।
इसी दौरान प्रदर्शनरत सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी और पुलिस की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला कर्मचारियों ने जेसीबी के आगे लेटकर जोरदार विरोध जताया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने महिला सहित कई कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस बसों में डाल लिया। 
इस दौरान इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला सफाई कर्मचारी प्रेमलता की तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढ़ने पर उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
वहीं हिरासत में लिए गए कर्मचारी नेता मनदीप ने कहा कि प्रशासन ने हमें फिर से हिरासत में ले लिया है। कल भी पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठाने की कोशिश की गई थी और आज फिर वही किया गया। सरकार हमारी हड़ताल को कुचलना चाहती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। शहर में टोहाना पुराना बाईपास नजदीक कृष्ण इंस्टिट्यूट, डांगरा रोड पुराना बस स्टैंड के बाहर,  इंदिरा गांधी कॉलेज भुना रोड, भुना रोड पुरानी पुन्नी फैक्ट्री के सामने, मदन सुरेश के कारखाने के पास, अग्रसेन चौक, थाना शहर टोहाना के सामने, केएम सरस्वती स्कूल के पास, काली माता रोड के पास, काली माता मंदिर के पास, लक्कड़ मार्केट टोहाना, रेलवे स्टेशन टोहाना के पास 
व पुरानी सब्जी मंडी टोहाना
के पास अभियान चलाया गया।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • *हैडलाइन* *हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता* *हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा* *हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है। जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है। *# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*
    1
    *हैडलाइन* 
*हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता*
*हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा*
*हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है।
विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है।
जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है।
*# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* 
*संवाददाता*
*राजेश चौधरी*
*जयपुर, राजस्थान*
*मो. 9983-919191*
    user_राजेश चौधरी
    राजेश चौधरी
    Local News Reporter भादरा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सूरतगढ़ में इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, आग लगने से मचा हड़कंप सूरतगढ़। शहर के वार्ड नंबर 8 में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक विस्फोट होने के बाद आग लग गई। घटना केआर पेंटर के मालिक चिमन वर्मा के घर के आगे की बताई जा रही है। अचानक हुए धमाके और आग की लपटों से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के दौरान दो बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्कूटी में आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी की आशंका हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। सूरतगढ़ में इससे पहले भी इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई 2026 में शहर में एक ई-बाइक की बैटरी में ब्लास्ट के बाद आग लगने की खबर भी सामने आई थी। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।
    1
    सूरतगढ़ में इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, आग लगने से मचा हड़कंप
सूरतगढ़। शहर के वार्ड नंबर 8 में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक विस्फोट होने के बाद आग लग गई। घटना केआर पेंटर के मालिक चिमन वर्मा के घर के आगे की बताई जा रही है। अचानक हुए धमाके और आग की लपटों से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के दौरान दो बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्कूटी में आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी की आशंका हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
सूरतगढ़ में इससे पहले भी इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई 2026 में शहर में एक ई-बाइक की बैटरी में ब्लास्ट के बाद आग लगने की खबर भी सामने आई थी। 
फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • खाटू श्याम में श्रद्धालुओं से कथित अतिरिक्त वसूली का आरोप, ड्राइवर को लेकर सामने आया वीडियो खाटू श्यामजी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से खाटू श्याम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी वाहन सेवा को लेकर एक शिकायत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से एक वाहन चालक पर तय किराए से अधिक रकम वसूलने और वाहन सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में शिकायतकर्ता श्रद्धालुओं से वाहन बुक करते समय किराया और अन्य शर्तें पहले से स्पष्ट करने की अपील करता दिखाई देता है। उसका दावा है कि कुछ मामलों में श्रद्धालुओं से निर्धारित किराए से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आई है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आरोप किस वाहन चालक या सेवा प्रदाता के खिलाफ लगाए गए हैं। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्षों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की कार्रवाई पर नजर खाटू श्याम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वाहन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील श्रद्धालु वाहन बुक करने से पहले किराया स्पष्ट रूप से तय करें, संभव हो तो भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रखें और किसी भी विवाद या कथित अतिरिक्त वसूली की स्थिति में स्थानीय पुलिस या प्रशासन को शिकायत दें। नोट: यह खबर सामने आए वीडियो और उसमें किए गए दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित वाहन चालक या सेवा प्रदाता का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए। #खाटूश्यामजी #खाटूश्याम #बाबाश्याम #श्यामबाबा #श्रद्धालु #राजस्थानन्यूज #खबर #वायरलवीडियो #वाहनसेवा #अतिरिक्तवसूली खाटू श्याम में श्रद्धालुओं से कथित अतिरिक्त वसूली का आरोप, ड्राइवर को लेकर सामने आया वीडियो खाटू श्यामजी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से खाटू श्याम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी वाहन सेवा को लेकर एक शिकायत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से एक वाहन चालक पर तय किराए से अधिक रकम वसूलने और वाहन सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में शिकायतकर्ता श्रद्धालुओं से वाहन बुक करते समय किराया और अन्य शर्तें पहले से स्पष्ट करने की अपील करता दिखाई देता है। उसका दावा है कि कुछ मामलों में श्रद्धालुओं से निर्धारित किराए से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आई है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आरोप किस वाहन चालक या सेवा प्रदाता के खिलाफ लगाए गए हैं। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्षों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की कार्रवाई पर नजर खाटू श्याम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वाहन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील श्रद्धालु वाहन बुक करने से पहले किराया स्पष्ट रूप से तय करें, संभव हो तो भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रखें और किसी भी विवाद या कथित अतिरिक्त वसूली की स्थिति में स्थानीय पुलिस या प्रशासन को शिकायत दें। नोट: यह खबर सामने आए वीडियो और उसमें किए गए दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित वाहन चालक या सेवा प्रदाता का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए। #खाटूश्यामजी #खाटूश्याम #बाबाश्याम #श्यामबाबा #श्रद्धालु #राजस्थानन्यूज #खबर #वायरलवीडियो #वाहनसेवा #अतिरिक्तवसूली
    1
    खाटू श्याम में श्रद्धालुओं से कथित अतिरिक्त वसूली का आरोप, ड्राइवर को लेकर सामने आया वीडियो

खाटू श्यामजी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से खाटू श्याम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी वाहन सेवा को लेकर एक शिकायत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से एक वाहन चालक पर तय किराए से अधिक रकम वसूलने और वाहन सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है।

वीडियो में शिकायतकर्ता श्रद्धालुओं से वाहन बुक करते समय किराया और अन्य शर्तें पहले से स्पष्ट करने की अपील करता दिखाई देता है। उसका दावा है कि कुछ मामलों में श्रद्धालुओं से निर्धारित किराए से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आई है।

हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आरोप किस वाहन चालक या सेवा प्रदाता के खिलाफ लगाए गए हैं। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्षों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन की कार्रवाई पर नजर

खाटू श्याम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वाहन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं से अपील

श्रद्धालु वाहन बुक करने से पहले किराया स्पष्ट रूप से तय करें, संभव हो तो भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रखें और किसी भी विवाद या कथित अतिरिक्त वसूली की स्थिति में स्थानीय पुलिस या प्रशासन को शिकायत दें।

नोट: यह खबर सामने आए वीडियो और उसमें किए गए दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित वाहन चालक या सेवा प्रदाता का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए।

#खाटूश्यामजी #खाटूश्याम #बाबाश्याम #श्यामबाबा #श्रद्धालु #राजस्थानन्यूज #खबर #वायरलवीडियो #वाहनसेवा #अतिरिक्तवसूली


खाटू श्याम में श्रद्धालुओं से कथित अतिरिक्त वसूली का आरोप, ड्राइवर को लेकर सामने आया वीडियो
खाटू श्यामजी। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से खाटू श्याम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी वाहन सेवा को लेकर एक शिकायत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से एक वाहन चालक पर तय किराए से अधिक रकम वसूलने और वाहन सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है।
वीडियो में शिकायतकर्ता श्रद्धालुओं से वाहन बुक करते समय किराया और अन्य शर्तें पहले से स्पष्ट करने की अपील करता दिखाई देता है। उसका दावा है कि कुछ मामलों में श्रद्धालुओं से निर्धारित किराए से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आई है।
हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आरोप किस वाहन चालक या सेवा प्रदाता के खिलाफ लगाए गए हैं। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्षों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
खाटू श्याम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वाहन सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
श्रद्धालुओं से अपील
श्रद्धालु वाहन बुक करने से पहले किराया स्पष्ट रूप से तय करें, संभव हो तो भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रखें और किसी भी विवाद या कथित अतिरिक्त वसूली की स्थिति में स्थानीय पुलिस या प्रशासन को शिकायत दें।
नोट: यह खबर सामने आए वीडियो और उसमें किए गए दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित वाहन चालक या सेवा प्रदाता का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए।
#खाटूश्यामजी #खाटूश्याम #बाबाश्याम #श्यामबाबा #श्रद्धालु #राजस्थानन्यूज #खबर #वायरलवीडियो #वाहनसेवा #अतिरिक्तवसूली
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.
    1
    कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए 
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.
    user_Geetanshu
    Geetanshu
    Media company रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    19 min ago
  • *हैडलाइन* *#10YearsOfUPI: PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2016 में शुरू हुआ UPI 10 साल में बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System - नए भारत की डिजिटल शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक* *हैडलाइन: PM मोदी की दूरदर्शी सोच से 2016 में शुरू हुआ UPI आज बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System* आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है। UPI की यह यात्रा सुविधा, आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। *#10YearsOfUPI #DigitalIndia #UPI* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*
    1
    *हैडलाइन* 
*#10YearsOfUPI: PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2016 में शुरू हुआ UPI 10 साल में बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System - नए भारत की डिजिटल शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक*
*हैडलाइन: PM मोदी की दूरदर्शी सोच से 2016 में शुरू हुआ UPI आज बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System*
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है।
इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है।
UPI की यह यात्रा सुविधा, आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।
*#10YearsOfUPI #DigitalIndia #UPI*
*संवाददाता*
*राजेश चौधरी*
*जयपुर, राजस्थान*
*मो. 9983-919191*
    user_राजेश चौधरी
    राजेश चौधरी
    Local News Reporter भादरा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.