ग्राम प्रेमतला में अल्वी बाबा जनकल्याण समिति द्वारा विवाह सम्मेलन आयोजित, 33 जोड़े बंधे बंधन में ग्राम प्रेमतला में अल्वी बाबा जनकल्याण समिति द्वारा विवाह सम्मेलन आयोजित, 33 जोड़े बंधे बंधन में सोहागपुर विधानसभा के ग्राम प्रेमतला में अल्वीबाबा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 33 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 27 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह तथा 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम गुरुवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों की सहभागिता ने सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह एवं पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा समिति के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजन से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलता है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समिति की ओर से सभी 33 नवदंपतियों को पांच प्रकार के जेवर तथा जीवनयापन के लिए आवश्यक गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया गया। इस सहयोग से नवदंपतियों को अपने नए जीवन की शुरुआत में बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

- ग्राम भटगांव में कार की टक्कर और उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में कर की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद फरियादी ललित सिंह पुरबिया (39) पिता स्वर्गीय महेश सिंह पुरबिया, निवासी भटगांव हाल निवासी निदान हॉस्पिटल के पास भूतड़ा कॉलोनी पिपरिया, ने ग्राम भटगांव के प्रमोद पुरवइया, छोटेभैया पुरबिया, हरिसिंह पुरवइया एवं पुष्पेंद्र पुरबिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रात्रि करीब 9:00 बजे ललित अपने भाई गिरधर सिंह पुरबिया के साथ गांव में मुन्ना चाचा के घर मिलने गए थे। वहां से कार से वापस लौटते समय प्रमोद पुरवइया के घर के सामने खड़ी बाइक में उनकी कार हल्की सी लग गई। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर प्रमोद पिता विशाल पुरबिया (48) निवासी भटगांव की रिपोर्ट पर गिरधर पुरबिया एवं ललित सिंह पुरबिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उधार का पैसा मांगते हुए विवाद किया और कहासुनी के बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-रेलवे विभाग में कार्यरत श्री मनोज रघुवंशी द्वारा अपनी पूज्यनीय दादी जी स्वर्गीय श्रीमती रामकुंअर बाई की गंगाजली पूजन उपरांत यहां आकर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को भी स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- आप जीरो ट्रैकिंग की बात करते हैं, लेकिन बाड़ी–बुधनी NHAI फोरलेन में ज़मीनी हकीकत बिल्कुल उलटी है। आप जिन खसरों की अनुमति कागज़ों में दिखाते हैं, खुदाई वहां नहीं, खेतों में कहीं और हो रही है। आप जानते हैं कि गलत खसरों से निकाली गई मिट्टी सीधे फोरलेन निर्माण में खपाई जा रही है, फिर भी आप आंखें मूंदे बैठे हैं। आप न मौके पर माइनिंग अधिकारी भेजते हैं, न NHAI की सख्त निगरानी दिखती है, और न ही उत्खनन की मात्रा का कोई पुख्ता हिसाब। आपसे जब सवाल पूछे जाते हैं, तो आप वर्जन देने से बचते हैं, और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी जाती है। अब सवाल साफ है— यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि आपकी निगरानी में चल रहा पूरा खेल है। देखिए रिपोर्टर रितिक जैन के साथ यह खास भंडाफोड़ रिपोर्ट— सिर्फ साधना न्यूज़ पर। अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह1
- #ग्राम पंचायत गुर्सी- के हिंदू महा सम्मेलन में- पूज्य साध्वी श्याम दीदी मां ने हिंदुत्व पर दिया प्रखर वक्तव्य- शकल हिंदू समाज में जागृति की लहर#1
- पिपरिया के मंगलवार थाना के एएसआई से प्राप्त आज 11:30 बजे गुरुवार को जानकारी डेट बताया कि मंगलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथवास निवासी अधिवक्ता मोहन सिंह रघुवंशी का बैग अज्ञात आरोपी चोरी कर चंपत हो गए । जानकारी के अनुसार अधिवक्ता मोहन सिंह रघुवंशी कोर्ट से अपने घर हथवास जा रहे थे तभी घर का कुछ सामान लेने के लिए बुधवार को करीब शाम 7 बजे रुके मोटर साइकिल पर बैग रख कर सामन लेने चले गए तभी अज्ञात द्वारा बैग को चुराकर फरार हो गया, सीसीटीवी पर देखने पर 2 अज्ञात चोर प्लेटिना गाड़ी पर जाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं बैग में लैपटॉप, चेक, स्टांप, रजिस्ट्रियां सहित अन्य कीमती सामान रखा हुआ था जिसकी लिखित शिकायत बुधवार रात 11:00 बजे मंगलवारा थाना प्रभारी को वार्ड वासियों द्वारा की गई है1
- Post by Damodar kushwaha1
- https://youtu.be/DJWk_vdYyoE?si=183yBWDA78_MysO9 घूसखोर पंडित टाइटल से फिल्म के रिलीज पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने नाम बदलने का दिया आदेश फिल्म 'घूसखोर पंडित' के टाइटल को लेकर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म के मेकर्स को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाते हुए कहा है कि इस तरह के टाइटल का इस्तेमाल करके समाज के एक वर्ग को बदनाम नहीं किया जा सकता है। उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा है कि इस तरह का शीर्षक नैतिकता और लोक व्यवस्था के खिलाफ है।1